Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Jharkhand»Jharkhand Disaster Relief: आंधी-तूफान व लू को विशिष्ट स्थानीय आपदा घोषित किया जायेगा, 39 अग्निशमन केंद्र होंगे स्थापित
    Jharkhand

    Jharkhand Disaster Relief: आंधी-तूफान व लू को विशिष्ट स्थानीय आपदा घोषित किया जायेगा, 39 अग्निशमन केंद्र होंगे स्थापित

    News DeskBy News DeskFebruary 5, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi.मुख्य सचिव अलका तिवारी ने राज्य में आपदा राहत की स्थिति की समीक्षा की. उन्होंने राज्य में प्राकृतिक कारणों से होने वाली क्षति से निबटने के लिए संंबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश दिया. बैठक में मुख्य सचिव ने राज्य में आंधी-तूफान तथा लू से होने वाली जानमाल की क्षति को देखते हुए उसे विशिष्ट स्थानीय आपदा घोषित करने को कहा. मुख्य सचिव ने इन्हें आपदा घोषित करने के प्रस्ताव को अनुमोदित भी कर दिया. पहले ये आपदा में नहीं आते थे. उन्होंने कहा है कि हम समय से राहत व बचाव कार्य करके प्राकृतिक आपदा से होने वाली क्षति को न्यूनतम कर सकते हैं. मुख्य सचिव मंगलवार को आपदा प्रबंधन से जुड़ी राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक कर रहीं थी.

    बैठक में तय हुआ कि राज्य के चिह्नित जलाशयों पर गोताखोरों की तैनाती की जायेगी. इसके लिए निबंधित पेशेवर मछुआरों को प्रशिक्षित किया जायेगा. चयनित गोताखोरों को 10 हजार रुपये मानदेय भी दिया जायेगा. वहीं, राज्य की विशिष्ट स्थानीय आपदा के लिए 10 करोड़ रुपये की स्वीकृति भी दी गयी. यह राशि अतिवृष्टि से होनेवाली जान-माल की क्षति, सर्पदंश, खनन आपदा, वज्रपात, रेडिएशन संबंधी आपदा, पानी में डूबने, भगदड़, गैस रिसाव से उत्पन्न स्थिति के साथ ही तथा सड़क दुर्घटना से मृत व्यक्ति के आश्रितों को अनुग्रह अनुदान देने में खर्च की जायेगी.

    Jharkhand: CISF के चार अधिकारी कोयला खदान में चोरी रोकने में नाकाम रहने पर निलंबित, कोर्ट ऑफ इंक्वायरी’ शुरू

    बैठक में यह तय किया गया कि राज्य के शहरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों की संकीर्ण गलियों में निर्मित मकानों-भवनों में आगजनी की स्थिति से निबटने के लिए 39 अग्निशमन केंद्रों की स्थापना की जायेगी. इनके लिए अग्निशमन वाहन (मिनी वाटर टेंडर विथ मिस्ट टेक्नोलॉजी) खरीद के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गयी. यह निर्णय लिया गया कि आपदा प्रबंधन विभाग वज्रपात और डूबने से होने वाली मौतों के हॉट स्पॉट को झारखंड स्पेस एप्लिकेशन सेंटर के सहयोग से चिह्नित करेगा. फिर यहां होने वाले संकट से निबटने के लिए रणनीति बनेगी. बैठक में गृह विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल, होमगार्ड एवं अग्निशमन के डीजी अनिल पालटा, वित्त सचिव प्रशांत कुमार, आपदा प्रबंधन सचिव राजेश शर्मा आदि मौजूद थे.

    Jindal Group Investment: नवीन जिंदल समूह की झारखंड में परमाणु ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित करने की योजना, लगाये जायेंगे 700 मेगावाट या उससे अधिक क्षमता वाले बड़े मॉड्यूलर रिएक्टर

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    39 fire stations will be established Jharkhand Disaster Relief: Storm and heat wave will be declared as specific local disaster
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: CISF के चार अधिकारी कोयला खदान में चोरी रोकने में नाकाम रहने पर निलंबित, कोर्ट ऑफ इंक्वायरी’ शुरू

    July 15, 2026

    Jindal Group Investment: नवीन जिंदल समूह की झारखंड में परमाणु ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित करने की योजना, लगाये जायेंगे 700 मेगावाट या उससे अधिक क्षमता वाले बड़े मॉड्यूलर रिएक्टर

    July 15, 2026

    Jharkhand Crime: लड़की को ‘क्लोरोफॉर्म’ सुंघाकर किया बेहोश, फिर अपहरण कर किया दुष्कर्म, सहेलियों ने भागकर बचायी अपनी अस्मत

    July 15, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: CISF के चार अधिकारी कोयला खदान में चोरी रोकने में नाकाम रहने पर निलंबित, कोर्ट ऑफ इंक्वायरी’ शुरू

    July 15, 2026

    Jindal Group Investment: नवीन जिंदल समूह की झारखंड में परमाणु ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित करने की योजना, लगाये जायेंगे 700 मेगावाट या उससे अधिक क्षमता वाले बड़े मॉड्यूलर रिएक्टर

    July 15, 2026

    Jharkhand Crime: लड़की को ‘क्लोरोफॉर्म’ सुंघाकर किया बेहोश, फिर अपहरण कर किया दुष्कर्म, सहेलियों ने भागकर बचायी अपनी अस्मत

    July 15, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 553 अंक चढ़ा

    July 15, 2026

    Jamshedpur: उद्योगपति कैरव गांधी का अपहरण और फिरौती मामले की सुनवाई अब सत्र न्यायाधीश की अदालत में होगी

    July 15, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group