Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand: इंस्पेक्टर ऑफिस के पास डबल मर्डर, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम रहने पर मां को पीटकर मार डाला, बेटी का गला घोंटकर कत्ल, आरोपी गिरफ्तार
    Breaking News

    Jharkhand: इंस्पेक्टर ऑफिस के पास डबल मर्डर, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम रहने पर मां को पीटकर मार डाला, बेटी का गला घोंटकर कत्ल, आरोपी गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskFebruary 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Dumka. दुमका में कथित तौर पर मां और बेटी की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस को संदेह है कि आरोपी ने ‘रेप’ के प्रयास का विरोध करने पर हत्याकांड को अंजाम दिया। मामला मंगलवार शाम का है जब 35 वर्षीय महिला अपनी पांच वर्षीय बेटी के साथ वीर कुंवर सिंह चौक के पास खड़ी थी। सदर के एसडीपीओ (उप मंडलीय पुलिस अधिकारी) विजय कुमार महतो ने बताया कि इस दौरान आरोपी वहां पहुंचा और कथित तौर पर मां और बेटी को पास ही मौजूद सदर इंस्पेक्टर ऑफिस के पीछे ले गया। रेप की कोशिश करने के दौरान जब महिला ने विरोध किया तो उसे ‘पीट-पीटकर’ मौत के घाट उतार दिया गया। वहीं बच्ची का ‘गला घोंट दिया’ गया।

    बताया जा रहा है कि जब आरोपी महिला संग जोर जबरदस्ती कर रहा था तो बेटी ने उसे ऐसा करते हुए देख लिया था जिसके बाद उसे डर था कि कहीं किसी को इसका पता न चल जाए। ऐसे में उसने महिला के साथ-साथ बेटी को भी मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि उसने गमछा से बच्ची का गला घोंटा।

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    महतो के मुताबिक ‘आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया है जबकि मां-बेटी की हत्या मंगलवार रात को गई थी। वहीं दोनों के शव बुधवार को स्पेक्टर ऑफिस के पास मिले।’ पुलिस ने गांदो गांव के रहने वाले आरोपी के पास से 5000 रुपये भी बरामद किए हैं जो कि उसने मृतक महिला के पर्स से ही चुराए थे। एसडीपीओ ने बताया कि इस संबंध में सदर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    आपको बता दें कि आरोपी की धर पकड़ के लिए पुलिस ने घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे। वहीं स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की थी। बहरहाल पुलिस इंस्पेक्टर ऑफिस के पीछे डबल मर्डर के वजह से सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    .आरोपी गिरफ्तार accused arrested daughter strangled to death Jharkhand: Double murder near the inspector's office; mother beaten to death after failed rape attempt Jharkhand: इंस्पेक्टर ऑफिस के पास डबल मर्डर दुष्कर्म की कोशिश नाकाम रहने पर मां को पीटकर मार डाला बेटी का गला घोंटकर कत्ल
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026
    Recent Post

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group