Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»Jharkhand Election Results : नतीजे से पहले कांग्रेस बोली, झारखंड में ‘इंडिया’ गठबंधन चुनाव जीतेगा, 2019 से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद
    Elections

    Jharkhand Election Results : नतीजे से पहले कांग्रेस बोली, झारखंड में ‘इंडिया’ गठबंधन चुनाव जीतेगा, 2019 से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

    News DeskBy News DeskNovember 22, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव और झारखंड के प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने शुक्रवार को विश्वास जताया कि झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन 2019 के चुनाव की तुलना में बेहतर संख्या बल के साथ सत्ता में वापसी करेगा. झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना शनिवार को होने वाली है और उससे एक दिन पहले मीर का यह दावा सामने आया है.

    मीर ने रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा, ‘हमें झारखंड में बेहतर संख्या बल के साथ सत्ता में वापस आने का 100 प्रतिशत विश्वास है और हमारा प्रदर्शन 2019 के चुनाव परिणामों से बेहतर होगा.’ उन्होंने दावा किया कि कोविड-19 महामारी के कारण व्यवधान उत्पन्न होने और दिल्ली (केंद्र) द्वारा राजनीतिक हस्तक्षेप कर सरकार गिराने की कोशिश के बावजूद उन्होंने लगातार पांच साल तक लोगों के लिए काम किया.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    उन्होंने कहा, ‘हमने जमीनी स्तर पर काम किया है, महिलाओं को सम्मान दिया है और अगले पांच साल का एजेंडा भी रखा है. हमने काल्पनिक नारों पर वोट नहीं मांगे . हमने लोगों की सेवा की है और उन्हें अगले पांच साल तक सेवा करने की गारंटी दी है.’ कांग्रेस पार्टी झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), राष्ट्रीय जनता दल (राजद), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिवादी) (भाकपा-माले) लिबरेशन के साथ मिलकर ‘इंडिया’ गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रही है.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    कांग्रेस पार्टी 30 सीट पर, झामुमो 43 पर, राजद छह पर और भाकपा (माले) एल चार सीट पर चुनाव लड़ रही है. गठबंधन के सहयोगी तीन विधानसभा सीट- छतरपुर, बिश्रामपुर और धनवार में दोस्ताना मुकाबला कर रहे हैं.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    'India' alliance will win the elections in Jharkhand better performance expected than 2019 Congress said Jharkhand Election Results: Before the results
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group