Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand: दो दिनों में कुसुंबा कांड के अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं, तो 3 अप्रैल को झारखंड बंद, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने दी चेतावनी
    Breaking News

    Jharkhand: दो दिनों में कुसुंबा कांड के अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं, तो 3 अप्रैल को झारखंड बंद, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने दी चेतावनी

    News DeskBy News DeskMarch 31, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi.विष्णुगढ़ के कुसुंबा में 12 वर्षीय बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और हत्या के मामले में भाजपा ने हेमंत सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद आदित्य साहू ने सोमवार को नयी दिल्ली स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि यदि अगले दो दिनों के भीतर अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो दो अप्रैल को राज्य के सभी जिला व प्रखंड मुख्यालयों में मशाल जुलूस निकाला जायेगा और तीन अप्रैल को संपूर्ण झारखंड बंद रहेगा.

    श्री साहू ने कहा कि झारखंड में कानून का शासन समाप्त हो चुका है और अपराधियों की समानांतर सरकार चल रही है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा झारखंड में हेमंत है तो हिम्मत है, लेकिन यह हिम्मत आम जनता को नहीं, बल्कि अपराधियों, लुटेरों और बिचौलियों को है. उन्होंने कुसुंबा की घटना को रेयरेस्ट ऑफ द रेयर बताते हुए कहा कि जिस तरह दरिंदों ने बच्ची की आंखें निकालीं और जीभ काटी, वह मानवता को शर्मसार करनेवाला है. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि घटना के छह दिन बीत जाने के बाद भी मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट तक नहीं किया. वहीं, राज्य के वित्त मंत्री और कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस निर्लज्जता की पराकाष्ठा पार कर चुकी है. सात दिनों बाद कुछ पैसे देकर परिवार के जख्मों को भरने की कोशिश करना सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है. उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा ढिंढोरा पीटे बिना पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और उनके मजदूर पिता की घर वापसी व आर्थिक सहायता सुनिश्चित की है.

    NEET Exam: लखीसराय में नीट-यूजी पुनर्परीक्षा के दौरान सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश, मेडिकल छात्रों समेत कुल 24 लोग गिरफ्तार

    श्री साहू ने झारखंड हाइकोर्ट द्वारा घटना का स्वतः संज्ञान लेने और डीजीपी व मुख्य सचिव को निर्देश जारी करने के लिए आभार व्यक्त किया. कहा कि जब तक अपराधियों को फांसी के फंदे तक नहीं पहुंचाया जाता, भाजपा का आंदोलन शांत नहीं होगा. मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद डॉ प्रदीप वर्मा और सांसद ढुलू महतो मौजूद थे.

    NEET UG Exam: नीट-यूजी पुनर्परीक्षा में भौतिकी का खंड सबसे कठिन रहा, कट-ऑफ कम रहने के आसार

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BJP state president warns BJP प्रदेश अध्यक्ष ने दी चेतावनी Jharkhand will be shut down on April 3 Jharkhand: If the perpetrators of the Kusumba incident are not arrested within two days Jharkhand: दो दिनों में कुसुंबा कांड के अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं तो 3 अप्रैल को झारखंड बंद
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    NEET Exam: लखीसराय में नीट-यूजी पुनर्परीक्षा के दौरान सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश, मेडिकल छात्रों समेत कुल 24 लोग गिरफ्तार

    June 22, 2026

    NEET UG Exam: नीट-यूजी पुनर्परीक्षा में भौतिकी का खंड सबसे कठिन रहा, कट-ऑफ कम रहने के आसार

    June 22, 2026

    Jharkhand Mango Festival: नाबार्ड के तीन दिवसीय आम महोत्सव में 100 टन से ज़्यादा आम बिके

    June 22, 2026
    Recent Post

    NEET Exam: लखीसराय में नीट-यूजी पुनर्परीक्षा के दौरान सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश, मेडिकल छात्रों समेत कुल 24 लोग गिरफ्तार

    June 22, 2026

    NEET UG Exam: नीट-यूजी पुनर्परीक्षा में भौतिकी का खंड सबसे कठिन रहा, कट-ऑफ कम रहने के आसार

    June 22, 2026

    Jharkhand Mango Festival: नाबार्ड के तीन दिवसीय आम महोत्सव में 100 टन से ज़्यादा आम बिके

    June 22, 2026

    CBSE: सीबीएसई का 12वीं का पुनर्मूल्यांकन में पहले चरण में 87 प्रतिशत से अधिक आवेदकों के नतीजे घोषित

    June 22, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स में 400 अंकों से अधिक की उछाल

    June 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group