Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jharkhand: अंतरराज्यीय बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, एसआइटी ने 12 बच्चों को बचाया, गिरोह के 13 सदस्य गिरफ्तार
Breaking News

Jharkhand: अंतरराज्यीय बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, एसआइटी ने 12 बच्चों को बचाया, गिरोह के 13 सदस्य गिरफ्तार

News DeskBy News DeskJanuary 19, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. झारखंड पुलिस ने रविवार को एक अंतरराज्यीय बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए राज्य के विभिन्न जिलों से अगवा किए गए 12 बच्चों को ढूंढ निकाला। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने महिलाओं सहित गिरोह के 13 सदस्यों को गिरफ्तार किया और करीब दो दर्जन संदिग्धों से पूछताछ जारी है। रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने बताया, विशेष जांच दल (एसआईटी) ने अब तक 12 बच्चों को ढूंढ निकाला, जिन्हें राज्य के विभिन्न जिलों से एक सक्रिय अंतरराज्यीय बाल अपहरण गिरोह ने अगवा किया था। उन्होंने बताया कि बचाए गए बच्चों में 10 लड़कियां और दो लड़के शामिल हैं, जिनकी उम्र चार से 12 साल के बीच है।

रंजन ने संवाददाताओं को बताया कि गिरोह के 13 सदस्यों को बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड और उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया, “मामले की जांच जारी है। पुलिस के अनुसार, बचाए गए बच्चों का अपहरण रांची, बोकारो, धनबाद, चाईबासा और लातेहार जिलों से किया गया था। उसने बताया कि सभी बच्चों को धुर्वा थाने लाया गया और उनकी पहचान करने व उन्हें उनके परिवारों से मिलाने के लिए डीएनए परीक्षण की व्यवस्था की जा रही है।

Jamshedpur: मंडल कारा जमशेदपुर में डीसी-एसएसपी का औचक निरीक्षण, भारी पुलिस बल के साथ ली गयी तलाशी

पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि ‘गुलगुलिया गिरोह’ के नाम से जाना जाने वाला यह गिरोह पिछले 10 साल से बच्चों के अपहरण में शामिल था। यह गिरोह बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में सक्रिय है। पुलिस के अनुसार, ‘गुलगुलिया गिरोह’ मुख्य रूप से गरीब परिवारों के बच्चों को निशाना बनाता था, क्योंकि उनके माता-पिता अक्सर कानूनी जानकारी से वंचित होते हैं और पुलिस से संपर्क करने में असमर्थ होते हैं।

Share Bazar में भारी गिरावट, Sensex 1,484 अंक टूटा, निवेशकों का 5.19 लाख करोड़ डूब गया

पुलिस के मुताबिक, गिरोह दो बच्चों को बेचना चाहता था, लेकिन पुलिस की ओर से समय रहते की गई कार्रवाई के कारण उसकी साजिश नाकाम हो गई। रांची पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) को लापता भाई-बहन को बरामद करने के कुछ दिनों बाद यह सफलता मिली है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दो जनवरी को लापता हुए बच्चों को 14 जनवरी को रामगढ़ जिले के चितरपुर से सुरक्षित ढूंढ निकाला गया।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: मंडल कारा जमशेदपुर में डीसी-एसएसपी का औचक निरीक्षण, भारी पुलिस बल के साथ ली गयी तलाशी

November 24, 2026

Share Bazar में भारी गिरावट, Sensex 1,484 अंक टूटा, निवेशकों का 5.19 लाख करोड़ डूब गया

November 24, 2026

Tata Steel के साथ समझौते के बाद एपीएल अपोलो ट्यूब्स का शेयर 21 प्रतिशत से अधिक टूटा

November 24, 2026
Recent Post

Jamshedpur: मंडल कारा जमशेदपुर में डीसी-एसएसपी का औचक निरीक्षण, भारी पुलिस बल के साथ ली गयी तलाशी

November 24, 2026

Share Bazar में भारी गिरावट, Sensex 1,484 अंक टूटा, निवेशकों का 5.19 लाख करोड़ डूब गया

November 24, 2026

Tata Steel के साथ समझौते के बाद एपीएल अपोलो ट्यूब्स का शेयर 21 प्रतिशत से अधिक टूटा

November 24, 2026

Chaibasa: अर्जुन मुंडा की मां के निधन के कारण भाजपा का कोल्हान प्रमंडल सम्मेलन स्थगित

November 24, 2026

Jamshedpur: लोन बकाया पर बैंक की बड़ी कार्रवाई, मानगो के जवाहरनगर में दो दुकानें सील

November 24, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group