Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Liquor Scam: 90 दिनों की समयसीमा खत्म, 100 करोड़ से अधिक के शराब घोटाले में आरोपी IAS विनय चौबे के खिलाफ ACB नहीं दाखिल कर सकी चार्जशीट
    Breaking News

    Jharkhand Liquor Scam: 90 दिनों की समयसीमा खत्म, 100 करोड़ से अधिक के शराब घोटाले में आरोपी IAS विनय चौबे के खिलाफ ACB नहीं दाखिल कर सकी चार्जशीट

    News DeskBy News DeskAugust 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड में 100 करोड़ से अधिक के शराब घोटाले में आरोपी आईएएस विनय कुमार चौबे समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ 90 दिनों की समयसीमा में चार्जशीट दायर नहीं हो पायी. जानकारी के मुताबिक, एसीबी ने राज्य सरकार से आईएएस विनय कुमार चौबे के साथ-साथ एसीबी के द्वारा गिरफ्तार जेएसबीसीएल के पूर्व वित्त महाप्रबंधक सुधीर कुमार व सुधीर कुमार दास के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति मांगी थी. लेकिन सोमवार तक अभियोजन स्वीकृति नहीं मिल पाने के बाद एसीबी ने कोर्ट में चार्जशीट दायर नहीं की. एजेंसी अब कोर्ट को यह जानकारी देगी. साथ ही केस में अनुसंधान पूरा नहीं हो पाने की वजह से भी सोमवार को एसीबी चार्जशीट दायर नहीं कर पायी. गौरतलब है कि एसीबी ने शराब घोटाले में पूर्व उत्पाद सचिव व जेएसबीसीएल के प्रबंध निदेशक रहे विनय चौबे को 20 मई को एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद गिरफ्तार किया था.

    केस में सरकारी पदाधिकारियों के अलावे राज्य में कार्यरत प्लेसमेंट एजेंसियों से जुड़े निदेशक व उनके स्थानीय प्रतिनिधियों की भी गिरफ्तारी एसीबी ने की है. शराब घोटाले में वर्तमान में विनय कुमार चौबे समेत 10 आरोपी जेल में बंद है. 20 मई को एसीबी ने विनय चौबे और उत्पाद विभाग के संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया था. गजेंद्र सिंह को जमानत मिल चुकी है.

    Railway: मॉडर्न ड्रेस में दिखने वाली महिला कर रही थी शराब की तस्करी, RPF ने “स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस” के फर्स्ट क्लास एसी कोच’ से किया गिरफ्तार

    इसके चलते मंगलवार, 19 अगस्त तक सिर्फ विनय कुमार चौबे ही डिफॉल्ट बेल के पात्र हैं. हालांकि वह हजारीबाग से जुड़े जमीन घोटाले में भी आरोपी हैं. अगर मंगलवार को भी चार्जशीट दाखिल नहीं की जाती है तो ऐसे में 21 मई को गिरफ्तार अन्य आरोपी भी डिफॉल्ट बेल के पात्र हो जाएंगे.

    Weather Alert: 9 और 10 सितंबर को आसमान में बादल छाए रहने के साथ एक-दो दौर की हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    100 करोड़ से अधिक के शराब घोटाले में आरोपी IAS विनय चौबे के खिलाफ ACB नहीं दाखिल कर सकी चार्जशीट ACB could not file chargesheet against IAS Vinay Chaubey accused in liquor scam of more than 100 crores Jharkhand Liquor Scam: 90 days deadline expired Jharkhand Liquor Scam: 90 दिनों की समयसीमा खत्म
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Railway: मॉडर्न ड्रेस में दिखने वाली महिला कर रही थी शराब की तस्करी, RPF ने “स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस” के फर्स्ट क्लास एसी कोच’ से किया गिरफ्तार

    September 6, 2026

    Weather Alert: 9 और 10 सितंबर को आसमान में बादल छाए रहने के साथ एक-दो दौर की हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

    September 6, 2026

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन बोले: झारखंड में शिक्षा के क्षेत्र में मौजूद कमियों को दूर करते हुए किए जा रहे हैं प्रभावी सुधार, AI पर भी बात की

    September 5, 2026
    Recent Post

    Railway: मॉडर्न ड्रेस में दिखने वाली महिला कर रही थी शराब की तस्करी, RPF ने “स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस” के फर्स्ट क्लास एसी कोच’ से किया गिरफ्तार

    September 6, 2026

    Weather Alert: 9 और 10 सितंबर को आसमान में बादल छाए रहने के साथ एक-दो दौर की हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

    September 6, 2026

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन बोले: झारखंड में शिक्षा के क्षेत्र में मौजूद कमियों को दूर करते हुए किए जा रहे हैं प्रभावी सुधार, AI पर भी बात की

    September 5, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में रामाडा होटल के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार को पीछे से मारी टक्कर, बाल-बाल बचे सवार

    September 5, 2026

    Adityapur: बुजुर्ग ने पहले हाथ जोड़कर प्रणाम किया, फिर आदित्यपुर खरकई पुल से नदी में लग दी छलांग, तलाश में जुटी पुलिस

    September 5, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group