Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand: झारखंड में नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ा एक्शन, जानकारी देने वालों को मिलेगा ₹3000 से 2 लाख रुपए तक का इनाम
    Breaking News

    Jharkhand: झारखंड में नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ा एक्शन, जानकारी देने वालों को मिलेगा ₹3000 से 2 लाख रुपए तक का इनाम

    News DeskBy News DeskJune 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड सरकार ने नशे के कारोबार का नेटवर्क तोड़ने के लिए कैश रिवार्ड पॉलिसी लागू कर दी है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने शुक्रवार को इसका संकल्प जारी कर दिया। इस नियम के तहत अफीम, हेरोइन, ब्राउन शुगर और सिंथेटिक दवा जैसे मादक पदार्थों के अवैध कारोबार की जानकारी देने वालों को सरकार तीन हजार रुपए से दो लाख रुपए तक का इनाम देगी।

    यह इनाम सिर्फ आम लोगों को ही नहीं, बल्कि तस्करों को रंगे हाथ दबोचने वाले पुलिसकर्मियों और सरकारी कर्मचारियों को भी दिया जाएगा। इस पॉलिसी को 27 मई को हुई कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दी गई थी। सरकार ने संकल्प में पूरी तरह से स्पष्ट कर दिया है कि जानकारी देने वालों का नाम-पता और कोई भी निजी जानकारी पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी। यह नीति पूरी तरह एनडीपीएस एक्ट 1985 के प्रावधानों के तहत लागू की गई है। इसके दायरे में अवैध उत्पादन, तस्करी, खरीद-बिक्री और अवैध परिवहन, सब कुछ शामिल है। राज्य सरकार इसके लिए उच्चस्तरीय विशेष समिति बनाएगी। यह सूचना की प्रमाणिकता और जब्ती की जांच के बाद दो लाख रुपए तक के पुरस्कार की अनुशंसा करेगी

    Jamshedpur: रेलवे सोसायटी की महिलाओं ने मनाया सावन महोत्सव

    कैसे तय होगी इनाम राशि
    नशे की तस्करी की सटीक सूचना देने पर कम से कम 3000 रुपए और अधिकतम दो लाख रुपए तक का नकद इनाम मिलेगा। यह इनाम राशि इस बात पर निर्भर करेगा कि बरामद मादक पदार्थ किस श्रेणी का है और उसकी मात्रा कितनी है।

    Saraikela: आधी रात को सड़कों पर उतरे एसपी, रेलवे स्टेशनों और संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    किसे मिलेगा यह इनाम
    कोई भी नागरिक जो ड्रग्स के धंधे की जानकारी पुलिस या संबंधित विभाग को देगा। यह सिर्फ आम जनता नहीं, अपनी जान जोखिम में डालकर नशा तस्करों को रंगे हाथ दबोचने वाले या भारी मात्रा में ड्रग्स जब्त करने वाले पुलिस अधिकारियों और सरकारी कर्मचारियों को भी मिलेगा, ताकि उन्हें प्रोत्साहित किया जा सके।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    informants will receive rewards ranging from ₹3000 to ₹2 lakh. Jharkhand: Major action taken against drug trafficking in Jharkhand Jharkhand: झारखंड में नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ा एक्शन जानकारी देने वालों को मिलेगा ₹3000 से 2 लाख रुपए तक का इनाम
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: रेलवे सोसायटी की महिलाओं ने मनाया सावन महोत्सव

    August 22, 2026

    Saraikela: आधी रात को सड़कों पर उतरे एसपी, रेलवे स्टेशनों और संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    August 22, 2026

    NH 33 Rail Overbridge: आज मिलेगी बड़ी सौगात, टाटा-रांची NH 33 पर पितकी रेलवे ओवरब्रिज का राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ करेंगे उद्घाटन

    August 22, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: रेलवे सोसायटी की महिलाओं ने मनाया सावन महोत्सव

    August 22, 2026

    Saraikela: आधी रात को सड़कों पर उतरे एसपी, रेलवे स्टेशनों और संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    August 22, 2026

    NH 33 Rail Overbridge: आज मिलेगी बड़ी सौगात, टाटा-रांची NH 33 पर पितकी रेलवे ओवरब्रिज का राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ करेंगे उद्घाटन

    August 22, 2026

    Jharkhand: JPSC और JSSC की परीक्षाओं में अनियमितताओं की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

    August 22, 2026

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम ज़िले में मिट्टी की दीवार गिरने से चाचा-भतीजे की मौत, ग्रामीणों ने मलबा हटाकर दोनों के शव बाहर निकाले

    August 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group