Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jharkhand Naxal: नक्सली सहदेव सोरेन पर सरकार का बड़ा एलान, ₹1करोड़ घोषित कर दिया इनाम, यह है वजह
Breaking News

Jharkhand Naxal: नक्सली सहदेव सोरेन पर सरकार का बड़ा एलान, ₹1करोड़ घोषित कर दिया इनाम, यह है वजह

News DeskBy News DeskJuly 5, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi.भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेतृत्व में शामिल नक्सली अनुज उर्फ सहदेव सोरेन उर्फ प्रवेश उर्फ अमलेश उर्फ प्रवेश दा पर सरकार ने एक करोड़ का इनाम घोषित किया है. इससे पहले उसपर 25 लाख रुपये का इनाम था, लेकिन अब उसे केंद्रीय कमेटी का सदस्य बनाए जाने के बाद इनाम की राशि में चार गुना से अधिक की वृद्धि की गई है.

वर्तमान में झारखंड में एक करोड़ के इनामी चार नक्सली हैं, जिनमें पोलित ब्यूरो मेंबर में मिसिर बेसरा उर्फ भास्कर उर्फ सुनिर्मल जी उर्फ सागर, सेट्रल कमेटी मेंबर में असीम मंडल उर्फ आकाश उर्फ तिमिर, अनल दा उर्फ तूफान उर्फ पतिराम मांझी उर्फ पतिराम मरांडी उर्फ रमेश और अनुज उर्फ सहदेव सोरेन उर्फ प्रवेश उर्फ अमलेश हैं.

सहदेव सोरेन को यह पद इस वर्ष 21 अप्रैल को बोकारो में हुए मुठभेड़ में प्रयाग मांझी उर्फ विवेक की मौत के बाद सौंपा गया. प्रयाग मांझी की मौत के बाद माओवादी संगठन में नेतृत्व संकट उत्पन्न हो गया था, जिसके बाद प्रवेश को केंद्रीय कमेटी में शामिल किया गया. वह वर्तमान में पीबीपीजे (पूर्वी बिहार–पूर्वी झारखंड) का क्षेत्रीय सचिव है और संगठन विस्तार की साजिश में जुटा है.

Muhurat Trading: विशेष मुहूर्त कारोबार में शेयर बाजार ने हिंदू कैलेंडर वर्ष संवत 2083 की मजबूत शुरुआत

सेंट्रल कमेटी में अब केवल 14 सक्रिय सदस्य

पुलिस और खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के अनुसार, सीपीआई (माओवादी) की सेंट्रल कमेटी में अब केवल 14 सक्रिय सदस्य बचे हैं, जिनमें से मात्र चार ही पोलित ब्यूरो स्तर के नेता हैं। वर्ष 2007 से अबतक संगठन को भारी क्षति पहुंची है. 26 सेंट्रल कमेटी सदस्य या तो मारे गए, गिरफ्तार हुए या आत्मसमर्पण कर चुके हैं या बीमारी से मौत हो गई.

Tata Steel को माडा के नोटिस पर दखल देने से jharkhand Highcourt का इनकार, जानें मामला?

इनमें से सात को सुरक्षा बलों ने मार गिराया, जिनमें से चार इसी वर्ष मारे गए हैं. प्रवेश दा पर एक करोड़ का इनाम रखा जाना माओवादी संगठन के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है. सुरक्षा एजेंसियां उसकी तलाश में लगातार अभियान चला रही हैं. बताया जा रहा है कि वह संगठन के पुनर्गठन और नए युवाओं को जोड़ने की कवायद में जुटा है. वह ग्रामीण इलाकों में समानांतर विचारधारा वाले नए संगठनों को खड़ा कर पुलिस और प्रशासन को भ्रमित करने की साजिश में भी शामिल है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur illigal Pathaka News: क्या पूर्वी सिंहभूम जिले के जुगसलाई थाना स्थित टाटा पिगमेंट गेट के समीप जुगसलाई नगर परिषद के सरकारी पार्क में बिना लाइसेंस के अवैध फटका नहीं बिकेंगे तो जिले के कुछ एक भ्रष्ट अधिकारियों एवं अन्य के यहां नहीं मनेंगे दिवाली ?

November 8, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: निशा भगत मामले में भाजपा का प्रदर्शन, बिष्टुपुर मंडल ने सीएम हेमंत सोरेन का पुतला फूंका

November 7, 2026

ADITYAPUR NEWS: त्योहारों से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, अंबा स्वीट्स में 10 किलो खराब मिठाई नष्ट

November 7, 2026
Recent Post

Muhurat Trading: विशेष मुहूर्त कारोबार में शेयर बाजार ने हिंदू कैलेंडर वर्ष संवत 2083 की मजबूत शुरुआत

November 8, 2026

Tata Steel को माडा के नोटिस पर दखल देने से jharkhand Highcourt का इनकार, जानें मामला?

November 8, 2026

Ghatsila: बहरागोड़ा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना के बाद हत्या का आरोप

November 8, 2026

Jamshedpur: दीपावली पर बच्चों के लिए मिठाई-फल लेकर घर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत

November 8, 2026

Saraikela : चांडिल गोलचक्कर के पास भीषण सड़क हादसा, पूजा का सामान लेकर घर लौट रहे व्यक्ति की भारी वाहन की चपेट में आने से मौत

November 8, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group