Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand News :मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन अपने पैतृक गांव नेमरा में आयोजित ‘बाहा पर्व’ में हुए सम्मिलित
    Breaking News

    Jharkhand News :मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन अपने पैतृक गांव नेमरा में आयोजित ‘बाहा पर्व’ में हुए सम्मिलित

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने जाहेर थान में पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति की कामना की
    News DeskBy News DeskMarch 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रांची।
    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन सपरिवार अपने पैतृक गांव नेमरा में आयोजित ‘बाहा पर्व’ में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ग्रामीणों के साथ नेमरा गांव स्थित जाहेर थान पहुंचे। मुख्यमंत्री वहां पारम्परिक विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति की कामना की। परंपरा के अनुरूप पूजन कार्य गांव के नाइके बाबा (पाहन) श्री चैतन टुडू एवं कुडम नाइके बाबा (उप पाहन) श्री छोटू बेसरा ने संपन्न कराया। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन नेमरा के ग्रामीणों के साथ ‘बाहा पूजा’ के लिए अपने निवास स्थान से पदयात्रा करते हुए जाहेर थान पहुंचे।

    मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर ग्रामीणों का उत्साह चरम पर

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ‘बाहा पर्व’ में शामिल होने अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर नेमरा सहित आस-पास क्षेत्र के लोग काफी उत्साहित नजर आए। संस्कृति के अनुरूप नेमरा के ग्रामीण ढोल-नगाड़ा एवं मांदर बजाते हुए मुख्यमंत्री के साथ जाहेर थान पहुंचे। मौके पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने स्वयं मांदर बजाकर ग्रामीणों का उत्साहवर्द्धन किया। मौके पर उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन का हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया।

    HAJIPUR NEWS: रेलकर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग की पहल, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

    मुख्यमंत्री सपरिवार पहुंचे नेमरा

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन सहित सपरिवार दो दिवसीय दौरे पर नेमरा पहुंचे। मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में आस-पास क्षेत्र के लोग नेमरा गांव पहुंचे तथा मुख्यमंत्री से मुलाकात की। मुख्यमंत्री भी आत्मीयता के साथ लोगों से मिले एवं उनकी बातों को सुना। मौके पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को ‘बाहा पर्व’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

    CHAKULIA NEWS: मध्य विद्यालय रूपुषकुण्डी में पंखा चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; झारग्राम से चोरी का सामान बरामद

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Baha Parab Jharkhand Hemant Soren Baha Parab Hemant Soren Nemra Village Hemant Soren News Jharkhand Hemant Soren Tribal Festival Jaher Than Nemra Jharkhand Baha Festival Kalpana Soren MLA Nemra Village Ramgarh tribal culture Jharkhand आदिवासी परंपरा झारखंड कल्पना सोरेन विधायक जाहेर थान नेमरा झारखंड आदिवासी पर्व झारखंड संस्कृति समाचार नेमरा गांव रामगढ़ बाहा पर्व झारखंड बाहा पूजा झारखंड हेमन्त सोरेन कार्यक्रम हेमन्त सोरेन नेमरा गांव
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    HAJIPUR NEWS: रेलकर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग की पहल, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

    September 15, 2026

    CHAKULIA NEWS: मध्य विद्यालय रूपुषकुण्डी में पंखा चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; झारग्राम से चोरी का सामान बरामद

    September 15, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :गणेश पूजा के पावन अवसर पर विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचे भाजपा जिला प्रभारी दिनेश कुमार, की पूजा-अर्चना

    September 15, 2026
    Recent Post

    HAJIPUR NEWS: रेलकर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग की पहल, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

    September 15, 2026

    CHAKULIA NEWS: मध्य विद्यालय रूपुषकुण्डी में पंखा चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; झारग्राम से चोरी का सामान बरामद

    September 15, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :गणेश पूजा के पावन अवसर पर विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचे भाजपा जिला प्रभारी दिनेश कुमार, की पूजा-अर्चना

    September 15, 2026

    Railway Copper Cable Theft: रेलवे की कॉपर केबल चोरी करने वाले दिल्ली के संगठित गिरोह का पर्दाफाश, 17 आरोपी गिरफ्तार

    September 15, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: डेंगू पीड़ित मरीज के लिए सुनील आनंद ने किया सिंगल डोनर प्लेटलेट दान, 61वां रक्तदान

    September 15, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group