Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand: जंगली हाथियों के झुंड की मौजूदगी की वजह से CCL की कोयला खदान में रात्रिकालीन उत्पादन रोका गया
    Breaking News

    Jharkhand: जंगली हाथियों के झुंड की मौजूदगी की वजह से CCL की कोयला खदान में रात्रिकालीन उत्पादन रोका गया

    News DeskBy News DeskDecember 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ramgarh. सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड (सीसीएल) ने सुरक्षा कारणों से झारखंड के रामगढ़ जिले की एक खदान में रात्रिकालीन उत्पादन कार्य रोकने का निर्णय लिया है. सीसीएल के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. रामगढ़ जिले में हाथियों के हमले में चार लोगों की मौत के बाद सीसीएल ने यह फैसला लिया है. पिछले कुछ दिनों से जंगली हाथियों का एक झुंड कुजू क्षेत्र में सरूबेरा परियोजना की खदान और आवासीय बस्तियों के आसपास घूम रहा है.

    कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी सीसीएल ने यह फैसला मंगलवार शाम और रात को खदान को जोड़ने वाली सड़क के पास हाथियों के हमले में चार लोगों की मौत होने की घटना के एक दिन बाद लिया है. मृतकों में 32 वर्षीय सीसीएल सुरक्षा गार्ड, एक यात्री और दो बुजुर्ग महिलाएं शामिल थीं, इससे इलाके में दहशत फैल गई. वन विभाग ने भी अलर्ट जारी करते हुए लोगों को विशेष रूप से रात के समय सुरक्षित रहने के लिए एहतियाती उपाय करने की सलाह दी है.

    Jharkhand Weather: पिछले 24 घंटों में वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों की मौत

    सीसीएल के कुजू क्षेत्र के महाप्रबंधक आर के सिन्हा ने कहा कि खनिकों और अधिकारियों की सुरक्षा के लिए सरूबेरा परियोजना की खदानों में रात्रिकालीन पाली में कोयला उत्पादन रोक दिया गया है. सिन्हा ने कहा कि हम राज्य के अधिकारियों से परामर्श करके स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं. तब तक सरूबेरा परियोजना में कोई खनन गतिविधि नहीं होगी. हमने सीसीएल कर्मचारियों और कॉलोनी के निवासियों के लिए रात के समय घूमने से बचने का परामर्श भी जारी किया है.

    Tata Motors AGM: कॉमर्शियल वाहन बनाने वाली कंपनी इवेको का अधिग्रहण सितंबर तक पूरा करेगी टाटा मोटर्स, संयुक्त आय 35 अरब डॉलर होने का अनुमान, चंद्रशेखरन ने की घोषणा

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand: Night production at CCL coal mine halted due to presence of a herd of wild elephants Jharkhand: जंगली हाथियों के झुंड की मौजूदगी की वजह से CCL की कोयला खदान में रात्रिकालीन उत्पादन रोका गया
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand Weather: पिछले 24 घंटों में वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों की मौत

    June 30, 2026

    Tata Motors AGM: कॉमर्शियल वाहन बनाने वाली कंपनी इवेको का अधिग्रहण सितंबर तक पूरा करेगी टाटा मोटर्स, संयुक्त आय 35 अरब डॉलर होने का अनुमान, चंद्रशेखरन ने की घोषणा

    June 30, 2026

    Jamshedpur: डबल डाउन बार के बाहर हिमांशु सिंह हत्याकांड में लापरवाही बरतने वाले 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड,

    June 30, 2026
    Recent Post

    Jharkhand Weather: पिछले 24 घंटों में वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों की मौत

    June 30, 2026

    Tata Motors AGM: कॉमर्शियल वाहन बनाने वाली कंपनी इवेको का अधिग्रहण सितंबर तक पूरा करेगी टाटा मोटर्स, संयुक्त आय 35 अरब डॉलर होने का अनुमान, चंद्रशेखरन ने की घोषणा

    June 30, 2026

    Jamshedpur: डबल डाउन बार के बाहर हिमांशु सिंह हत्याकांड में लापरवाही बरतने वाले 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड,

    June 30, 2026

    Jharkhand: झारखंड के मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने हूल दिवस पर संथाल विद्रोह के नायकों को दी श्रद्धांजलि

    June 30, 2026

    Road Accident: सोनुआ में ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, अलग-अलग सड़क हादसों में दो महिलाओं की मौत

    June 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group