Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Jharkhand»JMM on Delhi elections: झामुमो ने दिल्ली चुनाव में जीत पर भाजपा को दी बधाई, कहा- जो झारखंड करता है, उसे बाद में देश अपनाता है, महिला सशक्तीकरण के मुद्दे को दिल्ली की जनता ने स्वीकार किया
    Jharkhand

    JMM on Delhi elections: झामुमो ने दिल्ली चुनाव में जीत पर भाजपा को दी बधाई, कहा- जो झारखंड करता है, उसे बाद में देश अपनाता है, महिला सशक्तीकरण के मुद्दे को दिल्ली की जनता ने स्वीकार किया

    News DeskBy News DeskFebruary 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने दिल्ली चुनाव में भाजपा को मिली जीत पर बधाई दी. उन्होंने कहा कि भाजपा ने झारखंड चुनाव से सीख लेते हुए मंईयां सम्मान योजना की तर्ज पर दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये देने का वायदा किया. महिला सशक्तीकरण के इसी मुद्दे को जनता ने स्वीकार किया. झामुमो के कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री भट्टाचार्य ने कहा कि चुनावी नतीजों से साबित हो गया है कि हेमंत सोरेन ने जो झारखंड में महिला सशक्तीकरण का नैरेटिव सेट किया, उसे अब देश अपना रहा है.

    उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार 2029 तक महिला सशक्तीकरण पर काम करने को लेकर दृढ़संकल्प है. अब साबित हो चुका है कि आगामी बिहार, गुजरात व उत्तर प्रदेश के चुनाव में भी महिला सशक्तीकरण पर ही पार्टियों का जोर रहेगा. श्री भट्टाचार्य ने निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार दिल्ली में भाजपा, चुनाव आयोग, इडी व सीबीआइ का गठबंधन बनाने में कामयाब रही. पिछले पांच वर्षों में केंद्र सरकार ने अपने अधिकारों का दुरुपयोग कर एलजी को सारी ताकत दे दी. उसी समय यह तय हो गया था कि दिल्ली में चुनाव कौन जीतने वाला है. आप सरकार के जो भी निर्णय होते थे, उसे नकार दिया जाता था.

    Jharkhand: CISF के चार अधिकारी कोयला खदान में चोरी रोकने में नाकाम रहने पर निलंबित, कोर्ट ऑफ इंक्वायरी’ शुरू

    श्री भट्टाचार्य ने कहा कि 2014 में जब मोदी सरकार बनी, तब गंगा मैया की सफाई के लिए योजना बनी. गंगा कितनी साफ हो पायी और उस मद में कितनी राशि खर्च हुई, यह चिंता का विषय है. उन्होंने कहा कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं दिला पाने की वजह से भाजपा 27 वर्षों तक सत्ता से बाहर रही. अब उम्मीद जगी है कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने का काम होगा. साथ ही दिल्ली को प्रदूषण मुक्त करने व यमुना की सफाई पर नयी सरकार काम करे.

    Jindal Group Investment: नवीन जिंदल समूह की झारखंड में परमाणु ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित करने की योजना, लगाये जायेंगे 700 मेगावाट या उससे अधिक क्षमता वाले बड़े मॉड्यूलर रिएक्टर

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    JMM on Delhi elections: JMM congratulated BJP on its victory in Delhi elections said- whatever Jharkhand does the country later adopts it the issue of women empowerment was accepted by the people of Delhi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: CISF के चार अधिकारी कोयला खदान में चोरी रोकने में नाकाम रहने पर निलंबित, कोर्ट ऑफ इंक्वायरी’ शुरू

    July 15, 2026

    Jindal Group Investment: नवीन जिंदल समूह की झारखंड में परमाणु ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित करने की योजना, लगाये जायेंगे 700 मेगावाट या उससे अधिक क्षमता वाले बड़े मॉड्यूलर रिएक्टर

    July 15, 2026

    Jharkhand Crime: लड़की को ‘क्लोरोफॉर्म’ सुंघाकर किया बेहोश, फिर अपहरण कर किया दुष्कर्म, सहेलियों ने भागकर बचायी अपनी अस्मत

    July 15, 2026
    Recent Post

    Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 553 अंक चढ़ा

    July 15, 2026

    Jamshedpur: उद्योगपति कैरव गांधी का अपहरण और फिरौती मामले की सुनवाई अब सत्र न्यायाधीश की अदालत में होगी

    July 15, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group