Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JPSC-2023 का रिजल्ट फिर लटका, सरकार ने आयोग से बिंदुवार मांगा जवाब
    Breaking News

    JPSC-2023 का रिजल्ट फिर लटका, सरकार ने आयोग से बिंदुवार मांगा जवाब

    News DeskBy News DeskJuly 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jharkhand: झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा परीक्षा (JPSC)-2023 का परिणाम एक बार फिर टल गया है. राज्य सरकार ने आयोग को पत्र भेजकर कथित अनियमितताओं पर विस्तृत और बिंदुवार जवाब मांगा है. इससे हजारों अभ्यर्थियों की उम्मीदों को झटका लगा है.

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की शिकायत के बाद राज्यपाल ने भी इस मामले में संज्ञान लेते हुए जेपीएससी को नियम के तहत कार्रवाई का निर्देश दिया था. राजभवन ने राज्य सरकार को भी पत्र लिखकर परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं में गड़बड़ी की शिकायतों की गहन जांच कराने की सिफारिश की थी.

    इसके बाद राज्य के कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने भी आयोग से औपचारिक रूप से पूरी जांच रिपोर्ट तलब कर ली है.
    गौरतलब है कि मुख्य परीक्षा में सफल 864 अभ्यर्थियों के इंटरव्यू और मेडिकल जांच की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. दस्तावेज सत्यापन भी हो चुका है. बावजूद इसके, विभिन्न स्तरों पर जांच की मांग और अनियमितता के आरोपों के चलते आयोग ने परिणाम जारी करने से रोक रखा है. सूत्रों के मुताबिक आयोग को डर है कि यदि परिणाम जारी होने के बाद जांच में गड़बड़ी साबित हुई तो पूरी प्रक्रिया रद्द करनी पड़ सकती है.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    इस बीच, उत्तर पुस्तिकाओं की जांच को लेकर अभ्यर्थियों द्वारा दायर याचिका हाईकोर्ट ने पहले ही खारिज कर दी थी. अब खबर है कि अभ्यर्थी हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ डबल बेंच में अपील करने की तैयारी में हैं.

    इन तमाम विवादों और जांच आदेशों के कारण JPSC-2023 का रिजल्ट फिलहाल अटका हुआ है और अभ्यर्थियों का इंतजार और लंबा होता जा रहा है.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

     

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    government seeks point-wise reply from the commission JPSC-2023 result is again in limbo
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group