Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»CHAIBASA NEWS: कोल्हान विश्वविद्यालय में विश्व ओजोन दिवस पर क्विज प्रतियोगिता और विशेष व्याख्यान
Breaking News

CHAIBASA NEWS: कोल्हान विश्वविद्यालय में विश्व ओजोन दिवस पर क्विज प्रतियोगिता और विशेष व्याख्यान

News DeskBy News DeskSeptember 16, 2026Updated:September 16, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

चाईबासा। कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा में विश्व ओजोन दिवस-2026 के अवसर पर पर्यावरण जागरूकता को लेकर विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से भूगोल एवं वनस्पति विज्ञान विभाग के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में तीनों विभागों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन पीजी ब्लॉक-ए स्थित गैलरी-4 में किया गया।

ओजोन परत और पर्यावरण संरक्षण पर हुई चर्चा

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें ओजोन परत, पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और इससे जुड़े समसामयिक विषयों पर प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों के विषयगत ज्ञान के साथ पर्यावरणीय चुनौतियों के प्रति उनकी जागरूकता को भी परखा गया।

इसके अलावा विद्यार्थियों के लिए विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. एम. एन. सिंह, राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव आनंद, वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. दारा सिंह गुप्ता और भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. सुनीता कुमारी ने विद्यार्थियों को संबोधित किया।

डॉ. सुनीता कुमारी ने अपने संबोधन में ओजोन परत के महत्व और इसके संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में समाज तथा युवा पीढ़ी की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

CBSE ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी की, 16 फरवरी, 2027 से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं

क्विज प्रतियोगिता में तनुश्री प्रधान प्रथम

क्विज प्रतियोगिता में वनस्पति विज्ञान विभाग की छात्रा तनुश्री प्रधान ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं द्वितीय स्थान पर चार विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से जगह बनाई। इनमें वनस्पति विज्ञान विभाग की सुप्रिया प्रियदर्शनी गिरी और सुनीता गाग्राई तथा भूगोल विभाग की संगीता मुंडा और रोहित कुड़ादा शामिल रहे।

शिक्षकों ने विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह की शैक्षणिक गतिविधियां विद्यार्थियों में विषयगत ज्ञान बढ़ाने के साथ पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में सहायक होती हैं।

कुलपति के मार्गदर्शन के प्रति जताया आभार

कार्यक्रम के सफल आयोजन और विद्यार्थियों को अकादमिक गतिविधियों के लिए निरंतर प्रोत्साहित करने के लिए विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता के प्रति आभार व्यक्त किया गया। आयोजकों ने उनके मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन को विश्वविद्यालय में इस तरह के शैक्षणिक और जागरूकता कार्यक्रमों के लिए महत्वपूर्ण बताया।

Jamshedpur: चौका के समीप अर्जुन मुंडा के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, पूर्व सीएम ने सरकार की ओर से उपलब्ध कराये गये जर्जर वाहनों पर उठाये सवाल

कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण संरक्षण और ओजोन परत की सुरक्षा के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया गया। तीनों विभागों के संयुक्त प्रयास से आयोजित कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक और जागरूकता बढ़ाने वाला रहा। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान हुआ।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

CBSE ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी की, 16 फरवरी, 2027 से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं

November 7, 2026

Jamshedpur: चौका के समीप अर्जुन मुंडा के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, पूर्व सीएम ने सरकार की ओर से उपलब्ध कराये गये जर्जर वाहनों पर उठाये सवाल

November 7, 2026

Tata Steel Canteen: टाटा स्टील की कैंटीन में खाने-पीने की संशोधित दरें जारी, 1.50 रुपये में चाय-कॉफी, झालमुड़ी दो रुपये प्रति प्लेट

November 7, 2026
Recent Post

CBSE ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी की, 16 फरवरी, 2027 से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं

November 7, 2026

Jamshedpur: चौका के समीप अर्जुन मुंडा के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, पूर्व सीएम ने सरकार की ओर से उपलब्ध कराये गये जर्जर वाहनों पर उठाये सवाल

November 7, 2026

Tata Steel Canteen: टाटा स्टील की कैंटीन में खाने-पीने की संशोधित दरें जारी, 1.50 रुपये में चाय-कॉफी, झालमुड़ी दो रुपये प्रति प्लेट

November 7, 2026

Tata Zoo की बाघिन सुनैना के 3 शावकों के लिए 700 से अधिक नाम के मिले सुझाव,अब नामकरण का इंतजार

November 7, 2026

Vedanta की ESL Steel Plant में गैस लीक से दो मजदूरों की मौत मामले में NGT सख्त, एक हफ्ते में मांगा जवाब

November 7, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group