Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»LPG Interoperability: मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही, रसोई गैस उपभोक्ताओं को ‘एलपीजी इंटरऑपरेबिलिटी’  की सुविधा, कनेक्शन को बदले बिना बदल सकेंगे एजेंसी
    Breaking News

    LPG Interoperability: मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही, रसोई गैस उपभोक्ताओं को ‘एलपीजी इंटरऑपरेबिलिटी’  की सुविधा, कनेक्शन को बदले बिना बदल सकेंगे एजेंसी

    News DeskBy News DeskSeptember 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi.मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही, रसोई गैस उपभोक्ताओं को जल्द ही अपने मौजूदा कनेक्शन को बदले बिना आपूर्तिकर्ता को बदलने की अनुमति मिल जाएगी. इससे उन्हें अधिक विकल्प और बेहतर सेवा मिलेगी. तेल नियामक पीएनजीआरबी ने ‘एलपीजी इंटरऑपरेबिलिटी’ मसौदे पर हितधारकों और उपभोक्ताओं की टिप्पणियां आमंत्रित की हैं. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) ने नोटिस में कहा कि ऐसी स्थितियों में जहां किसी स्थानीय वितरक को परिचालन संबंधी बाधाओं का सामना करना पड़ता है, उपभोक्ताओं के पास अक्सर सीमित विकल्प होते हैं और उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.

    इसमें कहा गया कि अन्य कारण भी हो सकते हैं, और उपभोक्ता को एलपीजी कंपनी या डीलर चुनने की स्वतंत्रता होनी चाहिए, खासकर जब सिलेंडर की कीमत समान हो. तत्कालीन संप्रग सरकार ने अक्टूबर 2013 में 13 राज्यों के 24 जिलों में एलपीजी कनेक्शनों की पायलट पोर्टेबिलिटी शुरू की थी और जनवरी 2014 में इसे पूरे भारत में विस्तारित करते हुए 480 जिलों को इसमें शामिल किया था. हालांकि, उपभोक्ताओं को 2014 में केवल अपने डीलर बदलने के सीमित विकल्प दिए गए थे, तेल कंपनी नहीं. उस समय कंपनियों के बीच पोर्टेबिलिटी कानूनी रूप से संभव नहीं थी, क्योंकि कानून के अनुसार किसी विशेष कंपनी के एलपीजी सिलेंडर को रिफिल के लिए केवल उसी कंपनी को जमा करना होता था. पीएनजीआरबी अब कंपनियों के बीच पोर्टेबिलिटी की अनुमति देने की बात कर रहा है.

    Jamshedpur:जमशेदपुर में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस सख्त, विभिन्न थाना क्षेत्रों में चला ‘एंटी क्राइम चेकिंग अभियान’

    नियामक ने कहा कि पीएनजीआरबी, एलपीजी आपूर्ति की निरंतरता को मजबूत करने और उपभोक्ताओं के विश्वास की रक्षा के लिए उपभोक्ताओं, वितरकों, नागरिक समाज संगठनों और अन्य हितधारकों से ऐसे उपायों पर विचार और सुझाव आमंत्रित करता है जिनसे समय पर रिफिल की सुविधा मिल सके. टिप्पणियां मिलने के बाद पीएनजीआरबी एलपीजी पोर्टेबिलिटी के लिए नियम और दिशानिर्देश तैयार करेगा और देश में इसे लागू करने की तारीख तय करेगा.

    Jharkhand: मां को अपशब्द कहने पर भाई की हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    LPG interoperability facility will be available to cooking gas consumers LPG Interoperability: Like mobile number portability LPG Interoperability: मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही they will be able to change the agency without changing the connection. कनेक्शन को बदले बिना बदल सकेंगे एजेंसी रसोई गैस उपभोक्ताओं को 'एलपीजी इंटरऑपरेबिलिटी'  की सुविधा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur:जमशेदपुर में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस सख्त, विभिन्न थाना क्षेत्रों में चला ‘एंटी क्राइम चेकिंग अभियान’

    July 5, 2026

    Jharkhand: मां को अपशब्द कहने पर भाई की हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

    July 5, 2026

    Jamshedpur:हिमांशु सिंह के परिजनों से मिले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, बोले -भाजपा करेगी हत्या की सीबीआई जांच की मांग

    July 5, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur:जमशेदपुर में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस सख्त, विभिन्न थाना क्षेत्रों में चला ‘एंटी क्राइम चेकिंग अभियान’

    July 5, 2026

    Jharkhand: मां को अपशब्द कहने पर भाई की हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

    July 5, 2026

    Jamshedpur:हिमांशु सिंह के परिजनों से मिले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, बोले -भाजपा करेगी हत्या की सीबीआई जांच की मांग

    July 5, 2026

    Jamshedpur NEWS: टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ टुन्नू चौधरी की पत्नी रेणुका चौधरी का निधन, औद्योगिक जगत में शोक की लहर

    July 4, 2026

    Jamshedpur NEWS: अवैध खनन और बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, बहरागोड़ा में छह हाइवा वाहन जब्त

    July 4, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group