Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत महिला के पति ने महिला को मारपीट कर घर से निकाला,महिला ने लगाई प्रशासन से जानमाल की सुरक्षा की गुहार।
    Crime

    राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत महिला के पति ने महिला को मारपीट कर घर से निकाला,महिला ने लगाई प्रशासन से जानमाल की सुरक्षा की गुहार।

    News DeskBy News DeskMay 6, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत की गई महिला को पति द्वारा मारपीट कर घर से निकाले जाने कि मामला पूरे जिले में गर्मता जा रहा है।

    सामाजिक संगठनों एवं बुद्धिजीवी वर्गों में इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं की जा रही है। पति के द्वारा मारपीट कर घर से निकाले जाने के बाद पीड़ित महिला पूनम भारती ने आदित्यपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए, सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाते हुए कई गंभीर अपने पति सास ससुर पर लगाते हुए लिखा है कि पति संजय कुमार चौबे, पता- रॉयल रेसीडेन्सीयल, फ्लैट नं0- 3/5. हरिओम नगर, रोड नं05 की निवासी हूँ। मैं भारत स्काउट एवं गाईड के द्वारा राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत की गई हूं।वर्तमान में मै अनुकंपा के आधार पर रेलवे में तकनीशियन के पद पर टाटानगर में पदस्थापित हुँ।

    मेरा विवाह दिनांक 11.03.2011को पुरे रीति रिवाज के अनुसार संजय कुमार चौबे के साथ जमशेदपुर में समपन्न हुई है।हमदोनो का अन्तरजातीय विवाह है। इसलिए मेरे सास,ससुर मेरे साथ शादी से लेकर अबतक बहुत ही घृणास्पद एवं उपेक्षापूर्ण व्यवहार करते रहे हैं।
    शादी की सभी खर्चे मेरे द्वारा किया गया। शादी के मुछ दिन बाद से ही मुझे शारीरिक,मानसिक एवं आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।  कभी  जाति के नाम पर तो कभी पैसों के लिए ऐसी घटनाएं सदा मेरे साथ होती रही है।

    Chandil News :नारायण आईटीआई लुपुंगडीह चांडिल में हरिवंश राय बच्चन जी की पुण्य तिथि मनाई गई

    मै थक हारकर कई बार इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन आदित्यपुर थाना को दी। दिनांक 19 मई 2022 को मेरे पति संजय चौबे, सास लक्ष्मी चतुर्वेदी एवं ससुर शशिभूषण चौबे द्वारा मुझे घर से निकाला दिया गया।इनलोगों के द्वारा हमेशा पैसे की मांग की जाती रही है। आदित्यपुर मे स्थित रॉयल रेसिडेंसी 3/5 खरीदने के लिए पैसा मुझसे लेकर फ्लैट के कागजात में मुझे धोखे में रख कर मेरे पति संजय चौबे द्वारा अपने नाम से रजिस्ट्री करा लिया गया।

    मेरी माँ हृदय रोग की मरीज हैं। जिनकी उम्र 73 वर्ष के लगभग है, उन्हें भी बार-बार अपशब्द एवं जान से मारने की धमकी दी जाती रही है। जिसके कारण मेरी माता गहरे सदमें में रहती है। उन्हें और मुझे बार-बार संजय चौबे, ससुर शशिभुषण चौबे एवं सास लक्ष्मी चतुर्वेदी द्वारा नीच जाति कहकर अपमानित किया जाता है। वर्तमान में मेरी कोई संतान नहीं है। मेरा दो बार गर्भपात हो चुका है इन लोगों द्वारा प्रताड़ित करने के कारण । कुछ हफ्ते पहले भी मेरे पति मुझे फ्लैट खाली करने के लिए गाली-गलौज किये और मेरे मना करने पर शीशे का सभी सामान तोड़ दिये।

    JAMSHEDPUR NEWS :25 जनवरी को बालिगुमा सुखना बस्ती में होगा विशाल रक्तदान शिविर

    दिनांक 04.05.2023 को संध्या 7 बजे मेरे पति संजय कुमार चौबे बाहर से घर आयें।घर में घुसते ही मुझे गाली गलौज करते हुए मेरे सर के बाल को पकड़कर घसीटते हुए रूम से
    बाहर धकेल दिये। मैं जैसे ही उठी पीछे से जान से मारने की नीयत से गर्दन को जोर से दबाने लगे। किसी तरह मैं अपनी जान बचाकर भागी  और थाना प्रभारी को सूचना दी। मेरे पति कभी भी मेरी हत्या कर सकते हैं या करवा सकते है।

    इस पूरे मामले को लेकर संवाददाता ने आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार से जानकारी ली तो थाना प्रभारी द्वारा बताया गया कि शिकायत की गई है। दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है, इंसाफ और न्याय हर हाल में दिलाया जाएगा। देखना अब यह है कि प्रशासन इसे कितनी गंभीरता से लेता है और किस तरह की कार्रवाई करता है। यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
    ए के मिश्र ।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Adityapur crime
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Chandil News :नारायण आईटीआई लुपुंगडीह चांडिल में हरिवंश राय बच्चन जी की पुण्य तिथि मनाई गई

    January 18, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :25 जनवरी को बालिगुमा सुखना बस्ती में होगा विशाल रक्तदान शिविर

    January 18, 2026

    Jamshedpur News :धनुर्धर दीपिका कुमारी एकादश ने जीता मिक्स जेंडर विलेज क्रिकेट लीग 2026 का खिताब, पर्वतारोही विनीता सोरेन एकादश बनी उपविजेता

    January 18, 2026
    Recent Post

    Chandil News :नारायण आईटीआई लुपुंगडीह चांडिल में हरिवंश राय बच्चन जी की पुण्य तिथि मनाई गई

    January 18, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :25 जनवरी को बालिगुमा सुखना बस्ती में होगा विशाल रक्तदान शिविर

    January 18, 2026

    Jamshedpur News :धनुर्धर दीपिका कुमारी एकादश ने जीता मिक्स जेंडर विलेज क्रिकेट लीग 2026 का खिताब, पर्वतारोही विनीता सोरेन एकादश बनी उपविजेता

    January 18, 2026

    Jamshedpur News :असुरक्षा का माहौल रहेगा तो मुख्यमंत्री के विदेश दौरे का क्या फायदा : सुदेश महतो

    January 18, 2026

    Jamshedpur News :सरयू राय के पत्र पर हरकत में आया टाटा स्टील,आम बागान को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए टाटा स्टील ने लिखी उपायुक्त को चिट्ठी

    January 18, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group