Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur: दिसंबर 2025 तक पानी की व्यवस्था नहीं हुई तो MGM अस्पताल और कॉलेज के सामने पानी का संकट खड़ा हो जाएगा: सरयू
Breaking News

Jamshedpur: दिसंबर 2025 तक पानी की व्यवस्था नहीं हुई तो MGM अस्पताल और कॉलेज के सामने पानी का संकट खड़ा हो जाएगा: सरयू

News DeskBy News DeskNovember 8, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Oplus_16908288
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

 

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने कहा है कि एमजीएम अस्पताल के डिमना स्थित नये भवन में पानी की समस्या गंभीर हो गई है. कॉलेज में सीटें बढ़ने के बाद अस्पताल के साथ ही हॉस्टल एवं अस्पताल के रिहायशी भवनों में पानी की खपत बढ़ गई है.

अस्पताल परिसर में 5 डीप बोरिंग कराकर उनसे होने वाली जलापूर्ति अस्पताल एवं कॉलेज के लिए अपर्याप्त सिद्ध हो रही है.अस्पताल के लिए स्वर्णरेखा नदी से पानी लेने की परियोजना का काम अत्यंत धीमा है.अस्पताल के अधीक्षक और मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से बात करने के बाद वह इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि यदि दिसंबर तक पानी की व्यवस्था नहीं हुई तो अस्पताल और कॉलेज के सामने पानी का संकट खड़ा हो जाएगा.

Jamshedpur: शिक्षकों की कमी और प्रतिनियोजन के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र, जाम कर दी सड़क, अधिकारियों के आश्वासन पर समाप्त हुआ आंदोलन

यहां जारी एक बयान के मार्फत सरयू राय ने कहा कि जनहित एवं जनस्वास्थ्य से जुड़ी विकास परियोजनाओं में राजनीतिक आधार पर निहित स्वार्थी हस्तक्षेप होता है और विभाग के वरीय अधिकारी राजनीतिक दबाव में आकर उचित-अनुचित का विवेक भूल जाते हैं तो विकास परियोजनाओं की वही दुर्गति होती है जैसा एमजीएम अस्पताल का हो रहा है.
उन्होंने कहा कि एक साल पहले विधानसभा चुनाव के समय राजनीतिक लाभ लेने के लिए तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्यमंत्री को अंधेरे में रख कर एमजीएम अस्पताल का अधकचरा उद्घाटन करा लिया.उस समय न तो नया भवन हस्तांतरित हुआ था, न ही उसमें पानी की व्यवस्था हुई थी.

आश्चर्य है कि स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को वस्तुस्थिति से अवगत कराने की जगह विभागीय मंत्री के दबाव में बिना तैयारी के अस्पताल को पुराने भवन से नए भवन में स्थानांतरित करने में सक्रिय हो गए.
सरयू राय ने कहा कि जिला के उपायुक्त को निर्देश देकर उन्होंने (पूर्व मंत्री ने) पानी के लिए 5 डीप बोरिंग करवा दिया जबकि पर्यावरण नियमों के अनुसार इसकी मनाही है. उस समय उन्होंने (सरयू राय ने ) एवं अन्य जानकार लोगों ने कहा था कि बोरिंग के पानी से इतना बड़ा अस्पताल नहीं चलाया जा सकता.अब अस्पताल के अधीक्षक और मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य पानी की कमी पर चिंता व्यक्त कर रहे हैं.

Jamshedpur: बाइक चोरी के बाद MGM में चलाया गया जांच अभियान, बिना लॉक के 7 वाहन जब्त

सरयू राय ने आशंका जताई कि दिसंबर के बाद भूगर्भ जल का स्तर नीचे जाएगा तो डीप बोरिंग भी जवाब दे देंगे. इनकी क्षमता घटती चली जाएगी और अस्पताल के समीपवर्ती इलाकों का जलस्तर नीचे जाने से वहां भी पेयजल का संकट खड़ा हो सकता है. एक बार फिर एमजीएम अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ज़िला प्रशासन पर दबाव डाल सकते हैं कि नागरिकों के लिए पेयजल आपूर्ति करने वाली एमजीएम की पानी टंकी से अस्पताल को पानी दिया जाए.वस्तुस्थिति यह है कि इस पानी की टंकी से नागरिक उपभोक्ताओं को ही पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है.

श्री राय ने कहा कि उन्होंने सुझाव दिया है कि टाटा स्टील के डिमना लेक से जमशेदपुर पानी ले जा रहे पाइपलाइन से एमजीएम अस्पताल के लिए तैयार हो रहे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में अस्पताल की ज़रूरत के हिसाब से पानी लिया जाए. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के सचिव स्तर से टाटा स्टील प्रबंधन से वार्ता किया जाना ही एमजीएम अस्पताल को पर्याप्त पानी देने का एकमात्र उपाय है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: शिक्षकों की कमी और प्रतिनियोजन के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र, जाम कर दी सड़क, अधिकारियों के आश्वासन पर समाप्त हुआ आंदोलन

October 7, 2026

Jamshedpur: बाइक चोरी के बाद MGM में चलाया गया जांच अभियान, बिना लॉक के 7 वाहन जब्त

October 7, 2026

Jamshedpur: टाटा स्टील परिसर में तांबे केबल चोरी की कोशिश, जुगसलाई का एक आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

October 7, 2026
Recent Post

Jamshedpur: शिक्षकों की कमी और प्रतिनियोजन के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र, जाम कर दी सड़क, अधिकारियों के आश्वासन पर समाप्त हुआ आंदोलन

October 7, 2026

Jamshedpur: बाइक चोरी के बाद MGM में चलाया गया जांच अभियान, बिना लॉक के 7 वाहन जब्त

October 7, 2026

Jamshedpur: टाटा स्टील परिसर में तांबे केबल चोरी की कोशिश, जुगसलाई का एक आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

October 7, 2026

Nobel Prize: फ्रांसिस हैल्जेन को खगोल-भौतिकीय घटना से उत्पन्न ‘न्यूट्रिनो’ की खोज के लिए भौतिकी का नोबेल, 9 अक्टूबर को शांति के लिए नाम की होगी घोषणा

October 6, 2026

Saraikela: NH-33 पर VIP मूवमेंट के लिए सरायकेला पुलिस ने बनाई विशेष एस्कॉर्ट टीम, चौका थाने में होगी स्थायी तैनाती

October 6, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group