Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»₹10,000 से सीधे ₹50,000 हुआ मिनिमम बैलेंस, ICICI बैंक  कर रहा आम आदमी के लिए अपने दरवाजे बंद!
Breaking News

₹10,000 से सीधे ₹50,000 हुआ मिनिमम बैलेंस, ICICI बैंक  कर रहा आम आदमी के लिए अपने दरवाजे बंद!

News DeskBy News DeskAugust 10, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. प्राइवेट सेक्‍टर का बड़ा बैंक, आईसीआईसीआई (ICICI) लगता है अब आम लोगों के लिए अपने दरवाजे बंद कर रहा है. इसका संकेत मिला है हाल ही में बैंक द्वारा बचत बैंक खाताधारकों के लिए औसत न्‍यूनतम बैलेंस में किए गए भारी-भरकम इजाफे से. आईसीआईसीआई बैंक ने एक अगस्त या उसके बाद खोले जाने वाले नए बचत बैंक खातों के लिए न्यूनतम शेष राशि की अनिवार्यता पांच गुना बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दी है.

आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहकों के लिए 31 जुलाई, 2025 तक बचत बैंक खातों में न्यूनतम मासिक औसत शेष राशि (एमएबी) 10,000 रुपये थी. इसी प्रकार, आईसीआईसीआई बैंक की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, अर्ध-शहरी इलाकों में यह सीमा 25,000 रुपये और ग्रामीण इलाकों में 10,000 रुपये कर दी गई है.
अगर खाताधारक तय एमएबी नहीं रख पाते, तो उन्हें कमी की राशि का छह प्रतिशत या 500 रुपये (जो भी कम हो) जुर्माने के रूप में देना होगा.

Jharkhand: झारखंड स्थापना दिवस पर आठ IPS समेत 20 पुलिसकर्मियों को मिलेगा सम्मान, 13 को वीरता पदक

बैंक की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार बचत खाते में जमा रकम पर सालाना 2.5 प्रतिशत ब्याज मिलेगा. यह नया नियम सिर्फ एक अगस्त 2025 के बाद खोले गए खातों पर लागू होगा. पुराने खाताधारकों के लिए फिलहाल पुरानी राशि सीमा ही लागू रहेगी. सैलरी अकाउंट, प्रधानमंत्री जनधन खाते और बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट अकाउंट धारकों को इस नियम से छूट मिलेगी क्योंकि ये जीरो बैलेंस खाते हैं. जिन ग्राहकों के खाते में तय सीमा से ज्यादा राशि होगी, उन्हें कुछ खास सुविधाएं मिलेंगी. इनमें मुफ्त एनईएफटी धन हस्तांतरण और महीने में तीन बार मुफ्त नकद लेनदेन शामिल हैं. इसके बाद हर नकद लेनदेन पर 150 रुपये का शुल्क लगेगा. इन सभी शुल्कों पर जीएसटी भी देना होगा.
एमएबी में यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने अपने जुर्माने को या तो तर्कसंगत बना दिया है या पूरी तरह से माफ कर दिया है.

Tata Steel के रन-ए-थॉन 2026 में 4,500 से अधिक प्रतिभागियों ने लगाई दौड़, विजेताओं के बीच बांटी गई 5.67 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jharkhand: झारखंड स्थापना दिवस पर आठ IPS समेत 20 पुलिसकर्मियों को मिलेगा सम्मान, 13 को वीरता पदक

November 22, 2026

Tata Steel के रन-ए-थॉन 2026 में 4,500 से अधिक प्रतिभागियों ने लगाई दौड़, विजेताओं के बीच बांटी गई 5.67 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

November 22, 2026

Jamshedpur: टाटा मोटर्स के इंजन डिवीजन में कार्यरत कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत के बाद मेन गेट पर हंगामा, मुआवजे और आश्रित को स्थायी नौकरी देने की मांग

November 22, 2026
Recent Post

Jharkhand: झारखंड स्थापना दिवस पर आठ IPS समेत 20 पुलिसकर्मियों को मिलेगा सम्मान, 13 को वीरता पदक

November 22, 2026

Tata Steel के रन-ए-थॉन 2026 में 4,500 से अधिक प्रतिभागियों ने लगाई दौड़, विजेताओं के बीच बांटी गई 5.67 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

November 22, 2026

Jamshedpur: टाटा मोटर्स के इंजन डिवीजन में कार्यरत कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत के बाद मेन गेट पर हंगामा, मुआवजे और आश्रित को स्थायी नौकरी देने की मांग

November 22, 2026

Jamshedpur: बोड़ाम में युवक ने टांगी से आठ ग्रामीणों पर किया हमला, महिला गंभीर, जंगल में भागे आरोपी युवक की तलाश जारी

November 22, 2026

Road Accident: कोहरे की वजह से भीषण सड़क हादसा, दो बाइक की टक्कर में चार लोगों की मौत, एक गंभीर

November 22, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group