Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Ministry of Social Justice and Empowerment: धर्मांतरण करने वालों को एससी का दर्जा मिलेगा या नहीं! समीक्षा के लिए गठित आयोग का कार्यकाल बढ़ाया
    Headlines

    Ministry of Social Justice and Empowerment: धर्मांतरण करने वालों को एससी का दर्जा मिलेगा या नहीं! समीक्षा के लिए गठित आयोग का कार्यकाल बढ़ाया

    News DeskBy News DeskNovember 4, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने उस आयोग का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया है, जिसका गठन यह समीक्षा करने के लिए किया गया था कि क्या अपना धर्म बदलकर सिख और बौद्ध धर्म के अलावा अन्य धर्मों को अपनाने वाले व्यक्तियों को अनुसूचित जाति (एससी) का दर्जा दिया जा सकता है. एक नवंबर को जारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गई. दरअसल आयोग को 10 अक्टूबर को अपना कार्य समाप्त करना था लेकिन उसने अपनी रिपोर्ट को पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा था जिसके बाद आयोग का कार्यकाल बढ़ाने का फैसला किया गया. इस आयोग का गठन छह अक्टूबर 2022 को जांच आयोग अधिनियम 1952 के तहत किया गया था. अधिकारियों ने बताया कि पूर्व प्रधान न्यायाधीश के जी बालाकृष्णन की अध्यक्षता में गठित आयोग धर्म परिवर्तन के संदर्भ में जातिगत पहचान की बारीकियों को बेहतर ढंग से समझने के लिए समाजशास्त्रियों, इतिहासकारों और प्रभावित समुदायों के प्रतिनिधियों सहित हितधारकों के साथ बातचीत कर रहा है. नवीनतम अधिसूचना के अनुसार आयोग को अब 10 अक्टूबर 2025 तक अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करनी है.

    Jamshedpur News :सावन की अंतिम सोमवारी पर महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Ministry of Social Justice and Empowerment: Will the converts get SC status or not? The term of the commission formed for review has been extended
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :सावन की अंतिम सोमवारी पर महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

    August 24, 2026

    Jamshedpur NEWS: एनआईटी जमशेदपुर में 2026 बैच के विद्यार्थियों का ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

    August 24, 2026

    Jamshedpur NEWS: समाजसेवी जगदेव प्रसाद बरनवाल का निधन, 94 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    August 24, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :सावन की अंतिम सोमवारी पर महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

    August 24, 2026

    Jamshedpur NEWS: एनआईटी जमशेदपुर में 2026 बैच के विद्यार्थियों का ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

    August 24, 2026

    Jamshedpur NEWS: समाजसेवी जगदेव प्रसाद बरनवाल का निधन, 94 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    August 24, 2026

    Jamshedpur NEWS: ईद मिलादुन्न नबी को लेकर प्रशासन अलर्ट, जुलूस रूट 7 जोन में बांटा गया

    August 24, 2026

    Jamshedpur NEWS: SIR-2026 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने दावा-आपत्ति सुनवाई स्थलों का किया निरीक्षण

    August 24, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group