


जमशेदपुर/दिल्ली: झारखंड के निर्माता एवं आदरणीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तबीयत कुछ समय से अस्वस्थ चल रही है, जिसके चलते उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच पोटका विधायक संजीव सरदार ने दिल्ली प्रवास के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड भवन में शिष्टाचार भेंट कर गुरूजी की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।
इस अवसर पर मझगांव के विधायक निरल पूर्ति भी मौजूद रहे। सभी ने आदरणीय गुरूजी के उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि झारखंड की आत्मा माने जाने वाले दिशोम गुरु का जल्द स्वस्थ होकर राज्यवासियों के बीच लौटना हम सभी की सामूहिक भावना है।
READ MORE :JAMSHEDPUR : जमशेदपुर के फदलुगोडा में जमा पानी में मिला युवक का शव, नहीं हुई पहचान
गौरतलब है कि डॉक्टरों की एक विशेषज्ञ टीम लगातार शिबू सोरेन के इलाज में जुटी हुई है और उनका स्वास्थ्य धीरे-धीरे सुधार की ओर है। पूरे झारखंड सहित देशभर के अनुयायी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। विधायक संजीव सरदार ने कहा कि उन्होंने माँ रंकिणी से यह प्रार्थना की है कि वे दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को शीघ्र आरोग्यता प्रदान करें ताकि वे पुनः झारखंड की धरती पर अपना मार्गदर्शन लोगों को प्रदान कर सकें।



