Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Monsoon Coming: IMD ने की घोषणा, मॉनसून बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी भाग और निकोबार द्वीप समूह तक पहुंचा, 27 मई को केरल पहुंचने की संभावना
Breaking News

Monsoon Coming: IMD ने की घोषणा, मॉनसून बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी भाग और निकोबार द्वीप समूह तक पहुंचा, 27 मई को केरल पहुंचने की संभावना

News DeskBy News DeskMay 14, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. दक्षिण-पश्चिम मॉनसून मंगलवार को बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी भाग, अंडमान सागर के दक्षिणी भाग, निकोबार द्वीप समूह और अंडमान सागर के उत्तरी भाग के कुछ क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. मौसम विभाग ने कहा कि पिछले दो दिनों में निकोबार द्वीपसमूह में मध्यम से भारी वर्षा हुई. इस अवधि में बंगाल की खाड़ी के दक्षिण, निकोबार द्वीप समूह और अंडमान सागर के ऊपर पश्चिमी हवाओं के प्रभाव में वृद्धि हुई है. आईएमडी ने बताया कि ‘आउटगोइंग लांगवेव रेडिएशन’ (ओएलआर) भी इस क्षेत्र में कम हुआ है जो बादल छाए रहने का सूचक है. ओएलआर से तात्पर्य पृथ्वी की सतह, वातावरण और बादलों द्वारा उत्सर्जित इंफ्रारेड विकिरण से होता है जो बाद में अंतरिक्ष में जाकर खो जाता है.

मौसम विभाग ने कहा कि ये स्थितियां इस क्षेत्र में मॉनसून के आगमन के लिए अनुकूल मानकों को पूरा करती हैं.मौसम विभाग ने कहा कि अगले तीन से चार दिनों में दक्षिण अरब सागर, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र के अधिकतर भाग, दक्षिण बंगाल की खाड़ी के अधिकतर क्षेत्रों, संपूर्ण अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अंडमान सागर के शेष भागों और मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं.

प्राथमिक वर्षा प्रणाली के एक जून की सामान्य तिथि से पहले 27 मई को केरल पहुंचने की संभावना है. आईएमडी के आंकड़े के अनुसार, अगर मॉनसून उम्मीद के अनुरूप केरल पहुंचता है तो 2009 के बाद से भारतीय भूमि पर इसका समय से पूर्व आगमन होगा. 2009 में मॉनसून 23 मई को शुरू हुआ था.

RAILWAY NEWS: दिवाली-छठ पर बिहार-झारखंड के यात्रियों को राहत, टाटा-बक्सर, अमृतसर-जयनगर समेत 11 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइम-टेबल

आम तौर पर दक्षिण-पश्चिम मॉनसून एक जून तक केरल में प्रवेश करता है और आठ जुलाई तक पूरे देश में छा जाता है। यह 17 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम भारत से लौटना शुरू हो जाता है और 15 अक्टूबर तक पूरी तरह से वापस चला जाता है.

अप्रैल में आईएमडी ने 2025 के मॉनसून के मौसम में सामान्य से अधिक वर्षा का पूर्वानुमान जताया था और ‘अल नीनो’ की स्थिति की संभावना को खारिज कर दिया था जो भारतीय उप महाद्वीप में सामान्य से कम वर्षा का कारण बनता है.

JAMSHEDPUR DURGA PUJA 2026: कदमा के प्रसिद्ध रंकिणी मंदिर में दुर्गोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए खुले पूजा पंडाल के पट

‘अल नीनो’ एक प्राकृतिक जलवायु घटना है जो तब होती है जब पूर्वी प्रशांत महासागर में भूमध्य रेखा के पास समुद्र का तापमान सामान्य से अधिक गर्म हो जाता है. यह गर्म पानी वायुमंडल को गर्म करता है, जिससे नमी युक्त हवा ऊपर उठती है और तूफान में बदल जाती है.‘अल

नीनो’ की स्थिति भारतीय उपमहाद्वीप में सामान्य से कम वर्षा का कारण बनती है.
मॉनसून भारत के कृषि क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है, जो लगभग 42 प्रतिशत आबादी की आजीविका का आधार है और देश के सकल घरेलू उत्पाद में लगभग 18 प्रतिशत का योगदान देता है. यह देश भर में पीने के पानी और बिजली उत्पादन के लिए महत्वपूर्ण जलाशयों को फिर से भरने के लिए भी महत्वपूर्ण है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

RAILWAY NEWS: दिवाली-छठ पर बिहार-झारखंड के यात्रियों को राहत, टाटा-बक्सर, अमृतसर-जयनगर समेत 11 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइम-टेबल

October 15, 2026

JAMSHEDPUR DURGA PUJA 2026: कदमा के प्रसिद्ध रंकिणी मंदिर में दुर्गोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए खुले पूजा पंडाल के पट

October 15, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :टुईलाडुंगरी सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी के भव्य पूजा पंडाल का घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन एवं बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती ने किया उद्घाटन, 1934 से चली आ रही है पूजा की परंपरा

October 15, 2026
Recent Post

RAILWAY NEWS: दिवाली-छठ पर बिहार-झारखंड के यात्रियों को राहत, टाटा-बक्सर, अमृतसर-जयनगर समेत 11 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइम-टेबल

October 15, 2026

JAMSHEDPUR DURGA PUJA 2026: कदमा के प्रसिद्ध रंकिणी मंदिर में दुर्गोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए खुले पूजा पंडाल के पट

October 15, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :टुईलाडुंगरी सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी के भव्य पूजा पंडाल का घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन एवं बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती ने किया उद्घाटन, 1934 से चली आ रही है पूजा की परंपरा

October 15, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :एग्रिको पूजा कमिटी के भव्य पूजा पंडाल का पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया उद्घाटन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सांसद विद्युत महतो समेत कई गणमान्यजनों ने उद्घाटन समारोह में लिया भाग

October 15, 2026

SIR में ‘अनियमितताओं’ संबंधी राहुल गांधी की याचिका पर Election commission को Supreme court ने जारी किया नोटिस

October 15, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group