Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Monsoon IMD Alert: मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, झारखंड में 18 तक, देश केअधिकांश हिस्सों में 25 जून तक पहुंच सकता है
    Breaking News

    Monsoon IMD Alert: मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, झारखंड में 18 तक, देश केअधिकांश हिस्सों में 25 जून तक पहुंच सकता है

    News DeskBy News DeskJune 14, 2025Updated:June 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. दक्षिण-पश्चिम मानसून ने इस सप्ताह फिर से गति पकड़ ली और अपने सामान्य समय से काफी पहले 25 जून तक दिल्ली सहित उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकतर भागों में इसके पहुंचने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी.झारखंड के लोगों को जल्दी ही गरमी से निजात मिलनेवाली है. झारखंड में मानसून 16 से 18 जून के बीच झारखंड में प्रवेश कर जायेगा. एक- दो दिन में मानसून पूरे राज्य में फैल जायेगा. मानसून के 16 जून तक ओडिशा पहुंच जाने की उम्मीद है. 18 जून तक झारखंड में मानसून प्रवेश कर जायेगा. इस बार मानसून की स्थिति काफी बेहतर रहेगी. पूरे झारखंड में अच्छी बारिश हो सकती है.

    आईएमडी ने दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले सप्ताह के मध्य तक पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के आसार के मद्देनजर के कई जिलों में भारी बारिश का शुक्रवार को पूर्वानुमान व्यक्त किया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 18 जून तक के अपने पूर्वानुमान में कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियों और बंगाल की खाड़ी से भारी नमी उत्पन्न होने के कारण राज्य के कुछ जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान है.

    CBSE: छात्रों को तकनीकी और भुगतान संबंधी समस्याएं, प्रधान ने सीबीएसई से रिपोर्ट मांगी

    विभाग ने कहा कि 14 जून को उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार जिलों में भारी से बहुत भारी स्तर की बारिश होने का अनुमान है. मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर बंगाल के अन्य जिलों में 18 जून तक भारी बारिश होने के आसार हैं.

    Bengal Election: फाल्टा विधानसभा सीट पर भाजपा के देबांग्शु पांडा की बंपर जीत, टीएमसी उम्मीदवार की जमानत जब्त, बंगाल में भाजपा की सीटों की संख्या बढ़कर 208 हो गयी

    आईएमडी बुलेटिन में कहा गया है कि दक्षिण बंगाल के उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, पूर्वी मिदनापुर, पश्चिम मिदनापुर, कोलकाता, हावड़ा, हुगली, झारग्राम, पुरुलिया, बीरभूम और पश्चिम बर्धमान जिलों में 14 जून से 18 जून के बीच भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    may reach Jharkhand by 18th Monsoon IMD Alert: Monsoon has picked up pace again most parts of the country by 25th June
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    CBSE: छात्रों को तकनीकी और भुगतान संबंधी समस्याएं, प्रधान ने सीबीएसई से रिपोर्ट मांगी

    May 25, 2026

    Bengal Election: फाल्टा विधानसभा सीट पर भाजपा के देबांग्शु पांडा की बंपर जीत, टीएमसी उम्मीदवार की जमानत जब्त, बंगाल में भाजपा की सीटों की संख्या बढ़कर 208 हो गयी

    May 25, 2026

    Tribal Cultural Meet: जनजातीय समूहों ने धर्मांतरित आदिवासियों को अनुसूचित जनजाति सूची से हटाने की मांग की

    May 25, 2026
    Recent Post

    CBSE: छात्रों को तकनीकी और भुगतान संबंधी समस्याएं, प्रधान ने सीबीएसई से रिपोर्ट मांगी

    May 25, 2026

    Bengal Election: फाल्टा विधानसभा सीट पर भाजपा के देबांग्शु पांडा की बंपर जीत, टीएमसी उम्मीदवार की जमानत जब्त, बंगाल में भाजपा की सीटों की संख्या बढ़कर 208 हो गयी

    May 25, 2026

    Tribal Cultural Meet: जनजातीय समूहों ने धर्मांतरित आदिवासियों को अनुसूचित जनजाति सूची से हटाने की मांग की

    May 25, 2026

    Jamshedpur: कीनन स्टेडियम के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने चलती बाइक से महिला से की पर्स की छिनतई

    May 25, 2026

    Jamshedpur News :भीषण गर्मी में राहत बना निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, संजीव सरदार फैन्स क्लब और क्योरबे अस्पताल की पहल से 205 लोगों की हुई जांच

    May 24, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group