Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Arka Jain University और NIT Jamshedpur के बीच हुआ MOU, अकादमिक सहयोग, शोध और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने की होगी कोशिश
    Breaking News

    Arka Jain University और NIT Jamshedpur के बीच हुआ MOU, अकादमिक सहयोग, शोध और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने की होगी कोशिश

    News DeskBy News DeskFebruary 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. अर्का जैन विश्वविद्यालय ने अपने शैक्षिक और औद्योगिक विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए एनआईटी जमशेदपुर के साथ एक समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए. यह एमओयू दोनों संस्थानों के बीच अकादमिक सहयोग, शोध और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए एक साझेदारी स्थापित करेगा. एमओयू पर अर्का जैन विश्वविद्यालय के निदेशक सह रजिस्ट्रार डॉ अमित श्रीवास्तव तथा एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार ने हस्ताक्षर किये. इस दौरान विश्वविद्यालय के मैनेजमेंट बोर्ड के चेयरपर्सन डॉ. एसएस रजी भी उपस्थित थे.
    इस अवसर पर एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक प्रो. (डॉ.) गौतम सूत्रधार ने कहा कि यह एमओयू दोनों संस्थानों के बीच एक नई ऊर्जा और दिशा का प्रतीक है. अकादमिक क्षेत्र में साझा प्रयासों के माध्यम से हम शोध, नवाचार, और औद्योगिक विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस सहयोग से छात्रों और संकायों को उन्नत अनुसंधान और तकनीकी नवाचार में भागीदारी करने का मौका मिलेगा. हम इस साझेदारी के माध्यम से बेहतर शिक्षा और अनुसंधान की दिशा में काम करेंगे.

    अर्का जैन विश्वविद्यालय के निदेशक सह रजिस्ट्रार डॉ. अमित श्रीवास्तव ने कहा कि एनआईटी जमशेदपुर के साथ यह एमओयू हमारे विश्वविद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है. यह एमओयू न केवल छात्रों को अनुसंधान, तकनीकी नवाचार और उद्योग के साथ समन्वय करने का अवसर प्रदान करेगा, बल्कि हमारे संकाय के लिए भी नए दृष्टिकोणों और संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा। हम इस साझेदारी से विश्वविद्यालय के शैक्षिक और व्यावसायिक विकास को एक नई दिशा देंगे.

    Passport Fee Hike: पासपोर्ट के लिए आवेदन शुल्क में वृद्धि,अब 1,500 रुपये की जगह 2,500 रुपये का भुगतान करना होगा, तत्काल सेवा के लिए 5,000 रुपये लगेंगे

    इस अवसर पर एनआईटी जमशेदपुर आर एंड सी अनुसंधान एवं परामर्श के डीन प्रो एमके सिन्हा, आर एंड सी के एसोसिएट डीन डॉ. स्वागतदेब साहू,, अर्का जैन यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ ईश्वरन अय्यर, परिसर निदेशक सह डीएसडब्ल्यू डॉ अंगद तिवारी, डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ जसबीर धनजल समेत अन्य उपस्थित थे. दोनों ही संस्थानों के इन अधिकारियों ने बताया कि यह एमओयू दोनों संस्थानों के छात्रों और संकायों के लिए कई फायदे लेकर आएगा. इसमें उन्नत अनुसंधान, तकनीकी नवाचार और इंडस्ट्री-कॉलेज इंटरफेस को बढ़ावा देने के साथ-साथ छात्रों के लिए नए करियर अवसरों और उद्योग आधारित शिक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे.

    Jharkhand Crime: 60 लाख रुपये की 12 किग्रा अफीम बरामद, दो लोग गिरफ्तार, कार जब्त

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    efforts will be made to promote academic cooperation MOU signed between Arka Jain University and NIT Jamshedpur research and industrial development.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Passport Fee Hike: पासपोर्ट के लिए आवेदन शुल्क में वृद्धि,अब 1,500 रुपये की जगह 2,500 रुपये का भुगतान करना होगा, तत्काल सेवा के लिए 5,000 रुपये लगेंगे

    June 26, 2026

    Jharkhand Crime: 60 लाख रुपये की 12 किग्रा अफीम बरामद, दो लोग गिरफ्तार, कार जब्त

    June 26, 2026

    Jharkhand SIR: एसआईआर के लिए फर्जी दस्तावेज जमा करने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दी चेतावनी

    June 26, 2026
    Recent Post

    Passport Fee Hike: पासपोर्ट के लिए आवेदन शुल्क में वृद्धि,अब 1,500 रुपये की जगह 2,500 रुपये का भुगतान करना होगा, तत्काल सेवा के लिए 5,000 रुपये लगेंगे

    June 26, 2026

    Jharkhand Crime: 60 लाख रुपये की 12 किग्रा अफीम बरामद, दो लोग गिरफ्तार, कार जब्त

    June 26, 2026

    Jharkhand SIR: एसआईआर के लिए फर्जी दस्तावेज जमा करने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दी चेतावनी

    June 26, 2026

    Road Accident: ट्रक और वैन की भीषण टक्कर में सात लोगों की मौत, वैन में सवार थे बैंड पार्टी के लोग, CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक

    June 26, 2026

    LPG Cylinder: सरकार ने कॉमर्शियल एलपीजी की आपूर्ति पहले के स्तर पर बहाल की, होटल, रेस्टरां को होगी सहूलियत

    June 26, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group