Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»MP cruise boat accident: जबलपुर क्रूज हादसे में मृतक संख्या नौ हुई, मां से लिपटा बच्चे का शव मिला, 28 लोगों को बचाया, बरगी बांध में तलाश जारी
    Breaking News

    MP cruise boat accident: जबलपुर क्रूज हादसे में मृतक संख्या नौ हुई, मां से लिपटा बच्चे का शव मिला, 28 लोगों को बचाया, बरगी बांध में तलाश जारी

    News DeskBy News DeskMay 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jabalpur. मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में बरगी बांध में क्रूज नाव पलटने की घटना में मृतकों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर नौ हो गई। अधिकारियों ने बताया कि डूबी हुई नाव से पांच और शव बरामद किए गए हैं, जबकि छह अन्य लोगों की तलाश अभी जारी है। उन्होंने बताया कि अब तक 28 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीमें लापता लोगों की तलाश में अभियान तेज कर रही हैं। मध्यप्रदेश के पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने ‘पीटीआई-वीडियो’ से बातचीत में कहा, “ बृहस्पतिवार को चार शव मिले थे, जबकि शुक्रवार तड़के बचाव अभियान के दौरान पांच और शव बरामद हुए, जिससे मृतकों की संख्या नौ हो गई।” उन्होंने कहा कि घटना की विस्तृत जांच कराई जाएगी और एक जीवित बचे व्यक्ति द्वारा लाइफ जैकेट के मुद्दे को उठाने की भी पड़ताल की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा बृहस्पतिवार शाम नर्मदा नदी पर बने बरगी बांध में अचानक आए तूफान के दौरान हुआ, जिससे क्रूज नाव पलट गई।
    जबलपुर के पुलिस उप महानिरीक्षक अतुल सिंह ने कहा कि आशंका है कि कुछ शव अभी भी नाव के भीतर फंसे हो सकते हैं, लेकिन कम दृश्यता के कारण सटीक स्थिति का पता लगाना मुश्किल हो रहा है।

    Jamshedpur News :मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में मजदूर दिवस पर नन्हे बच्चों ने किया श्रम की गरिमा को सलाम

    उन्होंने बताया कि सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें संयुक्त रूप से बचाव और तलाश अभियान चला रही हैं। इसके अलावा जल संसाधन और लोक निर्माण विभाग के साथ-साथ पास स्थित एक जल संयंत्र की निर्माण एजेंसी भी तकनीकी सहयोग दे रही है।

    RPF campaign India :15 दिन में 400+ जागरूकता कार्यक्रम, ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने की पहल तेज

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज हवा के कारण पानी में लहरें उठीं, जिससे नाव में सवार लोगों ने शोर मचाकर चालक दल से नाव को किनारे की ओर ले जाने की अपील की, लेकिन चालक दल तक आवाज नहीं पहुंच सकी और नाव बहते हुए पलट गई। उन्होंने बताया कि कुछ स्थानीय लोगों ने रस्सी की मदद से लाइफ जैकेट पहने यात्रियों को बचाया।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    28 लोगों को बचाया MP cruise boat accident: Death toll rises to nine in Jabalpur cruise ship accident; child's body found clinging to mother; 28 people rescued; search continues at Bargi Dam MP cruise boat accident: जबलपुर क्रूज हादसे में मृतक संख्या नौ हुई बरगी बांध में तलाश जारी मां से लिपटा बच्चे का शव मिला
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में मजदूर दिवस पर नन्हे बच्चों ने किया श्रम की गरिमा को सलाम

    May 1, 2026

    RPF campaign India :15 दिन में 400+ जागरूकता कार्यक्रम, ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने की पहल तेज

    May 1, 2026

    Jamshedpur: टीएमएच में भर्ती मरीज के परिवार से एयर एंबुलेंस के नाम पर 8 लाख की ठगी, समय पर इलाज न मिलने से मरीज की मौत

    May 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में मजदूर दिवस पर नन्हे बच्चों ने किया श्रम की गरिमा को सलाम

    May 1, 2026

    RPF campaign India :15 दिन में 400+ जागरूकता कार्यक्रम, ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने की पहल तेज

    May 1, 2026

    MP cruise boat accident: जबलपुर क्रूज हादसे में मृतक संख्या नौ हुई, मां से लिपटा बच्चे का शव मिला, 28 लोगों को बचाया, बरगी बांध में तलाश जारी

    May 1, 2026

    Jamshedpur: टीएमएच में भर्ती मरीज के परिवार से एयर एंबुलेंस के नाम पर 8 लाख की ठगी, समय पर इलाज न मिलने से मरीज की मौत

    May 1, 2026

    LPG Connection:पीएनजी कनेक्शन रखने वाले उपभोक्ताओं को अपना घरेलू एलपीजी कनेक्शन तत्काल सरेंडर करना होगा, दोनों कनेक्शन वाले घरों को चिह्नित कर रही सरकार

    May 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group