Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»अफसरशाही के कारण नहीं मिल रहे हैं विधवा पेंशन और पीएम आवास की दूसरी किस्त ?अब विधायक और बड़े अधिकारियों से उम्मीदें ।
    Breaking News

    अफसरशाही के कारण नहीं मिल रहे हैं विधवा पेंशन और पीएम आवास की दूसरी किस्त ?अब विधायक और बड़े अधिकारियों से उम्मीदें ।

    News DeskBy News DeskOctober 7, 2020
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    अफसरशाही के कारण नहीं मिल रहे हैं विधवा पेंशन और पीएम आवास की दूसरी किस्त ? अब विधायक और बड़े अधिकारियों से उम्मीदें ।
    जमशेदपुर के पोटका विधानसभा क्षेत्र के हेसड़ा पंचायत के नंदनी महाकुंड, अफसर शाही के चौखट पर चक्कर लगाते लगाते थक हार चुकी है। पति के मृत्यु के 6 साल बाद भी सारे दस्तावेजों के बावजूद भी नहीं मिला विधवा पेंशन ,दोनों बेटियों के पढ़ाई हुई बंद ,पीएम आवास के दूसरा किस्त भी बना हुआ है जी का जंजाल। यह मामला है माननीय विधायक ( पोटका )श्री संजीव सरदार की विधानसभा क्षेत्र की हेसड़ा पंचायत के मुकुंदा साईं के नंदनी महाकुड़ का है । जिनके पति का स्वर्गवास 6 साल पहले हो गया है परंतु आज तक विधवा पेंशन के लिए चक्कर लगाते लगाते थक हार चुकी है नंदिनी महाकुंड। विधवा पेंशन तो नहीं हुआ परंतु  उनके लिए जी का जंजाल बन गया है पीएम आवास।  वह दूसरे किस्त के लिए पिछले 6 महीनो से पंचायत सचिव और प्रखंड कार्यालय का चक्कर काट काट कर परेशान है ।उनकी दो बेटियों का पढ़ाई भी बंद हो गया है l उनका कहना है कि  सरकारी कर्मचारी और पदाधिकारी दे रहे हैं सिर्फ कोरा आश्वासन।
    हेसड़ा पंचायत के मुकुंदा साई में नंदनी महाकुड़ के नाम से जनवरी 2020 को पीएम आवास स्वीकृत हुआ ।स्वीकृति के साथ ही पंचायत सचिव द्वारा घर बनाने को लेकर परेशान किया जाने लगा। जिसके बाद नंदिनी महाकुड़ ने अपने फूस के मकान को तोड़कर आवास बनाना प्रारंभ कर दी, लिंटर तक बनाने के बाद दूसरा किस्त मिलना था। मगर पंचायत सचिव द्वारा 4 महीने से लगातार दूसरे किस्त के लिए दौडाया जा रहा है ।वही पंचायत सचिव का कहना था कि आप ढलाई कर दीजिए 8 दिन के अंदर दूसरा किस्त भी मिल जाएगा। नंदनी महाकुड़ दुकान से सीमेंट इत्यादि उधार लेकर छत ढलाई कर दी, लेकिन अभी तक दूसरा किस्त नहीं मिला ।अब सीमेंट वाला और मजदूर उन्हेंं बकाया पैसे के लिए प्रतिदिन परेशान कर रहे है ।इस उधार भरी जिंदगी से तंग आकर बेटियों का पढ़ाई भी बंद हो चुका है। बड़ी बेटी छाया महाकुड ग्रेजुएशन करना चाहती है। मगर पैसे के अभाव में पढ़ाई इंटर में ही छोड़ना पड़ गया। छोटी बेटी मैट्रिक पढ़ने के बाद आगे की पढ़ाई नहीं कर पा रही है। पिता की मृत्यु के 6 साल बीत चुके हैं ।विधवा पेंशन और आवास दोनों ही कर्मचारियों पदाधिकारियों के गिरफ्त में फंस कर रह गया है। नंदनी महाकुड़ थक चुकी है। चारों तरफ उधार ही उधार है l अब   देखना यह है कि पदाधिकारियोंं, कर्मचारियों और माननीय विधायक की कब जमीर जगती है ताकि नंदिनी महाकुंड को विधवा पेंशन और पीएम आवास का दूसरी किस्त मिल सके l   पोटका विधायक संजीव सरदार गरीबों के मसीहा कहे जाते हैं l ऐसे में देखना यह है कि  इस मामले में विधायक संजीव सरदार इन्हें न्याय दिला पाते हैंं अथवा नहीं l

    Summer Special Train 2026 : उधना-सांतरागाछी-उधना के मध्य 02-02 फेरे के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन ,यात्री होंगे लाभान्वित मिलेगी कंफर्म बर्थ के साथ सुगम यात्रा सुविधा 
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Nahi mil paa raha hai
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Summer Special Train 2026 : उधना-सांतरागाछी-उधना के मध्य 02-02 फेरे के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन ,यात्री होंगे लाभान्वित मिलेगी कंफर्म बर्थ के साथ सुगम यात्रा सुविधा 

    April 19, 2026

    Jamshedpur News :टिनप्लेट गुरुद्वारा चुनाव : आरोप साबित नहीं करने पर विपक्ष ने सीजीपीसी में मांगी लिखित माफी

    April 19, 2026

    Jamshedpur News :मानपुर, मोगलासाईं और हितकु में गूंजा हरिनाम की धूम, संकीर्तन में शामिल हुए विधायक संजीव सरदार

    April 19, 2026
    Recent Post

    Summer Special Train 2026 : उधना-सांतरागाछी-उधना के मध्य 02-02 फेरे के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन ,यात्री होंगे लाभान्वित मिलेगी कंफर्म बर्थ के साथ सुगम यात्रा सुविधा 

    April 19, 2026

    Jamshedpur News :टिनप्लेट गुरुद्वारा चुनाव : आरोप साबित नहीं करने पर विपक्ष ने सीजीपीसी में मांगी लिखित माफी

    April 19, 2026

    Jamshedpur News :मानपुर, मोगलासाईं और हितकु में गूंजा हरिनाम की धूम, संकीर्तन में शामिल हुए विधायक संजीव सरदार

    April 19, 2026

    Jamshedpur News :भाजपा जमशेदपुर महानगर के जुगसलाई विधानसभा अंतर्गत गोविंदपुर और जुगसलाई मंडलों में पदाधिकारियों की हुई घोषणा, जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने व्यक्त की शुभकामनाएं

    April 19, 2026

    Jamshedpur News :JTET में मैथिली को शामिल करने की मांग तेज, जमशेदपुर में संघर्ष समिति की अहम बैठक

    April 19, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group