Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»सारंडा मुठभेड़ के विरोध में आज रात 12 बजे से नक्सलियों का कोल्हान बंद, किरीबुरू में पोस्टरबाजी
    Breaking News

    सारंडा मुठभेड़ के विरोध में आज रात 12 बजे से नक्सलियों का कोल्हान बंद, किरीबुरू में पोस्टरबाजी

    News DeskBy News DeskJuly 9, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • बंद को लेकर हाईअलर्ट पर रेलवे, तीनों जिला की पुलिस के द्वारा सुरक्षा के किये गये हैं कड़े इंतजाम

    JAMSHEDPUR . 9 जुलाई की रात 12 बजे से 10 जुलाई की रात 12 बजे तक भाकपा माओवादियों ने कोल्हान बंद का एलान किया है. बंद को देखते हुए तीनों जिला की पुलिस के द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. बंद से पूर्व मंगलवार को नक्सलियों ने किरीबुरू और मेघाहातुबुरू में पोस्टरबाजी की है. दरअसल, भाकपा माओवादियों के दक्षिणी जोनल कमेटी के प्रवक्ता अशोक ने पिछले दिनों प्रेस रिलीज जारी करते हुए बंद का एलान किया था, जिसमें 10 जुलाई को कोल्हान बंद की घोषणा की गयी थी. इसमें यह भी बताया था कि बंद से प्रेस, चिकित्सा, एंबुलेंस, बच्चों और मरीजों के अलावा इमरजेंसी सेवाओं को मुक्त रखा गया है.

    चक्रधरपुर रेल मंडल में विशेष सतर्कता

    नक्सली बंदी को लेकर चक्रधरपुर रेल मंडल ने अलर्ट जारी कर दिया है. पुलिस अलर्ट पर है. आरपीएफ के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किये गये हैं. रेलवे की ओर से बताया गया कि चक्रधरपुर रेल मंडल के मनोहरपुर, पोसैता, सरायकेला, खरसावां, चाईबासा, चक्रधरपुर व चांडिल समेत अन्य स्थानों के सारे रेलवे ट्रैक पर सुरक्षा बल मुस्तैद हैं. रेल ब्रिज और रेलवे ट्रैक पर नियमित पेट्रोलिंग होगी. स्टेशन मास्टर, केबिन मैन, ड्राइवर गार्ड समेत सभी स्टेशन कर्मचारी अलर्ट पर हैं.

    Jamshedpur: गोवंश की चोरी पर जुगसलाई में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प; बेकाबू भीड़ पर पुलिस का लाठीचार्ज, हवाई फायरिंग

    सारंडा में बड़े नक्सलियों का जमावड़ा

    वर्तमान में भाकपा माओवादियों का सबसे मजबूत दल सारंडा में डेरा डाले हुए है. सारंडा में माओवादियों के केंद्रीय कमेटी मेंबर और एक करोड़ के इनामी अनल दा, 25 – 25 लाख के इनामी सैक सदस्य अनमोल, अजय महतो, चमन उर्फ लंबू के अलावा 15 लाख का इनामी रीजनल कमांडर अमित मुंडा भी मौजूद है. लेकिन इतने बड़े-बड़े नक्सलियों के होने के बावजूद पुलिसिया अभियान की वजह से सभी फिलहाल निष्क्रिय हैं.

    Adityapur: गम्हरिया में टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग रापचा के समीप ट्रक पलटा, सड़क पर बिखर गए 50 से अधिक गैस सिलेंडर

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Naxalites call for Kolhan bandh from 12 pm tonight in protest against Saranda encounter
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: गोवंश की चोरी पर जुगसलाई में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प; बेकाबू भीड़ पर पुलिस का लाठीचार्ज, हवाई फायरिंग

    September 5, 2026

    Adityapur: गम्हरिया में टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग रापचा के समीप ट्रक पलटा, सड़क पर बिखर गए 50 से अधिक गैस सिलेंडर

    September 5, 2026

    Tata Sons की कंपनी टाटा रियल्टी ने गौरव जैन को एमडी एवं सीईओ नियुक्त किया

    September 5, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: गोवंश की चोरी पर जुगसलाई में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प; बेकाबू भीड़ पर पुलिस का लाठीचार्ज, हवाई फायरिंग

    September 5, 2026

    Adityapur: गम्हरिया में टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग रापचा के समीप ट्रक पलटा, सड़क पर बिखर गए 50 से अधिक गैस सिलेंडर

    September 5, 2026

    Tata Sons की कंपनी टाटा रियल्टी ने गौरव जैन को एमडी एवं सीईओ नियुक्त किया

    September 5, 2026

    Railway: टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस का मनोहरपुर स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव का शुभारंभ आज से

    September 5, 2026

    Krishna Janmashtami: राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कृष्ण जन्माष्टमी की दीं शुभकामनाएं

    September 5, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group