Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»NEPAL FLOOD: सुरंग में करते रहे ‘हरे कृष्ण’ जाप, जन्माष्टमी के दिन बचाये गये दो श्रमिक, मृतकों की संख्या 1,295 हुई, नुवाकोट में 600 बच्चे अब भी लापता
Breaking News

NEPAL FLOOD: सुरंग में करते रहे ‘हरे कृष्ण’ जाप, जन्माष्टमी के दिन बचाये गये दो श्रमिक, मृतकों की संख्या 1,295 हुई, नुवाकोट में 600 बच्चे अब भी लापता

News DeskBy News DeskSeptember 5, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Kathmandu. नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 1,295 हो गई लेकिन इसी बीच एक अच्छी खबर भी मिली। त्रिशूली 3ए जलविद्युत परियोजना की सुरंग में नौ दिन से फंसे दो लोगों को जिंदा बचा लिया गया। नेपाल-तिब्बत सीमा के पास बर्फ और चट्टानों के हिमस्खलन के कारण 26 अगस्त को अचानक बाढ़ आई थी, जिसके कारण उत्तरी और मध्य नेपाल के शहरों व गांवों में भारी तबाही मची।

नेपाल पुलिस के अनुसार अब तक नेपाल के आठ अलग-अलग जिलों से 1,293 शव बरामद किए जा चुके हैं, जिनमें चितवन जिले से 359, नवलपरासी पूर्व से 221, नवलपरासी पश्चिम से 212 और नुवाकोट से 186 शव मिले हैं। इसी तरह रसुवा से 140, गोरखा से 72, धादिंग से 65 और तनहूं से 38 शव बरामद किए गए हैं। शुक्रवार को काठमांडू के दो अलग-अलग अस्पतालों में बाढ़ के दो पीड़ितों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,295 हो गई।

सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम लगभग 5,000 लापता लोगों की तलाश और बचाव के लिए अभियान चला रही है। अब तक प्रभावित इलाकों से 13,093 लोगों को बचाया जा चुका है।

नेपाल सेना के जनसंपर्क निदेशालय के अनुसार, सुरंग से जिंदा बचाए गए दो लोगों की पहचान परियोजना में मैकेनिकल सुपरवाइजर कबीर महार्जन (45) और फोरमैन संजय साह (30) के रूप में हुई है। नेपाली सेना के प्रवक्ता राजा राम बस्नेत के अनुसार, महार्जन को काठमांडू के छावनी स्थित नेपाल आर्मी अस्पताल ले जाया गया है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं साह का नुवाकोट के त्रिशूली अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

Tata Group Controversy: पारसी धर्मगुरु ने कानून के दायरे में टाटा संस और टाटा ट्रस्ट के बीच समाधान की अपील की, PM को लिखा पत्र

मधेस प्रांत के सप्तरी जिले के रहने वाले साह ने सुरक्षा कर्मियों को बताया कि सुरंग में फंसे रहने के दौरान उन्होंने पिछले नौ दिन से ‘हरे कृष्ण’ मंत्र का जाप किया। उन्होंने सुरक्षित बाहर निकाले जाने के तुरंत बाद घटना के बारे में संक्षेप में केवल इतना कहा, “मैं पिछले नौ दिन से हरे कृष्ण महामंत्र का जाप कर रहा था।”

काठमांडू के रहने वाले महार्जन की पत्नी ने कहा कि उनके पति को “दूसरी जिंदगी” मिली है। महिला ने अपनी जान जोखिम में डालकर पति को बचाने वाले बचावकर्मियों का धन्यवाद किया। काठमांडू पोस्ट ने उनकी पत्नी हीरा शोभा के हवाले से कहा, “वह दूसरी जिंदगी लेकर लौटे हैं। हम बहुत खुश हैं। हम इंतजार कर रहे थे। अब मैं अपने पति को देखने अस्पताल जा रही हूं।”

इस बीच, भारत से राहत सामग्री लेकर छठी और सातवीं उड़ानें बृहस्पतिवार रात काठमांडू पहुंचीं, जिनमें 21.5 टन राहत सामग्री थी।
नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “रसुवा में अचानक आई बाढ़ के बाद नेपाल के राहत प्रयासों में भारत का सहयोग जारी है। छठी और सातवीं राहत उड़ानें (सी-130जे) आज रात काठमांडू पहुंचीं, जिनमें फॉरेंसिक किट और चिकित्सा सामग्री सहित 21.5 टन राहत सामग्री है।”
उन्होंने कहा, “ये सामग्री नेपाल को सौंप दी गई है। इससे नेपाल के राहत और बचाव प्रयासों को मजबूत करने और रसुवा बाढ़ से प्रभावित समुदायों की मदद करने में सहायता मिलेगी।”

Jamshedpur: गदड़ा में शराब बनाने की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में बोतलबंद शराब व सामग्री बरामद, आरोप फरार

नेपाल के रसुवा और नुवाकोट जिलों में करीब 600 बच्चे अब भी लापता हैं। काठमांडू पोस्ट ने स्थानीय शिक्षा विकास और समन्वय इकाइयों (ईडीसीयू), स्थानीय प्रशासनों और शिक्षण संस्थानों द्वारा जुटाए गए आंकड़ों के हवाले से बताया कि रसुवा में करीब 280 और मध्य नेपाल के पड़ोसी नुवाकोट में 300 से 350 अन्य बच्चे अब भी लापता हैं।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Group Controversy: पारसी धर्मगुरु ने कानून के दायरे में टाटा संस और टाटा ट्रस्ट के बीच समाधान की अपील की, PM को लिखा पत्र

November 13, 2026

Jamshedpur: गदड़ा में शराब बनाने की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में बोतलबंद शराब व सामग्री बरामद, आरोप फरार

November 13, 2026

PM Modi मेरे फोन की जासूसी कराते हैं, Rahul Gandhi का बड़ा आरोप, आमने-सामने की बहस की दी चुनौती

November 13, 2026
Recent Post

Tata Group Controversy: पारसी धर्मगुरु ने कानून के दायरे में टाटा संस और टाटा ट्रस्ट के बीच समाधान की अपील की, PM को लिखा पत्र

November 13, 2026

Jamshedpur: गदड़ा में शराब बनाने की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में बोतलबंद शराब व सामग्री बरामद, आरोप फरार

November 13, 2026

PM Modi मेरे फोन की जासूसी कराते हैं, Rahul Gandhi का बड़ा आरोप, आमने-सामने की बहस की दी चुनौती

November 13, 2026

Adityapur: आदित्यपुर के सतबोहनी में हत्या मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

November 13, 2026

Jharkhand: होटवार केंद्रीय कारा में हैवानियत, जेल के भीतर युवक से दरिंदगी, कारागार के अधिकारियों समेत 19 लोगों पर केस

November 13, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group