Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»चुनिंदा शेयरों में खरीदारी से निफ्टी नए उच्चस्तर पर, सेंसेक्स 150 अंक चढ़ा, निवेशक उत्साहित
Breaking News

चुनिंदा शेयरों में खरीदारी से निफ्टी नए उच्चस्तर पर, सेंसेक्स 150 अंक चढ़ा, निवेशक उत्साहित

News DeskBy News DeskJune 12, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Mumbai. वैश्विक स्तर पर मजबूती के संकेतों के बीच घरेलू बाजार में बिजली, पूंजीगत उत्पाद और औद्योगिक शेयरों में खरीदारी आने से बुधवार को निफ्टी ने अपना उच्चतम स्तर छुआ जबकि सेंसेक्स अपने रिकॉर्ड स्तर से थोड़ा ही दूर रहा. कारोबारियों ने कहा कि एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी चुनिंदा कंपनियों के शेयरों को लेकर लिवाली का रुझान होने से भी निवेशकों की धारणा को बल मिला और दोनों सूचकांक हल्की बढ़त के साथ बंद हुए.

बेहद अस्थिर कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 149.98 अंक यानी 0.20 प्रतिशत चढ़कर 76,606.57 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 593.94 अंक यानी 0.77 प्रतिशत बढ़कर 77,050.53 अंक पर पहुंच गया था जो इसके सर्वकालिक उच्चस्तर 77,079.04 से केवल 28.51 अंक दूर है.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 177.1 अंक यानी 0.76 प्रतिशत बढ़कर दिन में कारोबार के दौरान 23,441.95 के अपने नए उच्चस्तर पर पहुंच गया. कारोबार के अंत में यह 58.10 अंक यानी 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,322.95 के नए उच्चस्तर पर बंद हुआ.
सेंसेक्स की कंपनियों में पावर ग्रिड के शेयर में सर्वाधिक 2.54 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई. इसके अलावा टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, लार्सन एंड टूब्रो, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व और एचसीएल टेक्नोलॉजीज भी बढ़त के साथ बंद हुए.
इसके उलट महिंद्रा एंड महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस और टाइटन के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए.

Jamshedpur: मानगो नगर निगम और जेएनएसी की कार्यप्रणाली पर विधायक सरयू राय ने उठाये सवाल, मुख्यमंत्री से की हस्तक्षेप करने की मांग

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कम्पोजिट बढ़त पर रहे जबकि जापान का निक्की और हांगकांग के हैंगसेंग गिरकर बंद हुए. यूरोपीय बाजार दोपहर के सत्र में ज्यादातर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे. मंगलवार को अमेरिकी बाजारों में बढ़त का रुझान रहा था. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.16 प्रतिशत बढ़कर 82.87 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 111.04 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की.

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 33.49 अंक की गिरावट के साथ 76,456.59 अंक पर रहा था. हालांकि, निफ्टी 5.65 अंक की मामूली बढ़त के साथ 23,264.85 पर बंद हुआ था.

DGP की नियुक्ति के लिए राज्यों में लागू नियमों का ब्योरा दे केंद्र, सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड सरकार और तदाशा मिश्रा से 16 नवंबर तक मांगा जवाब

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: मानगो नगर निगम और जेएनएसी की कार्यप्रणाली पर विधायक सरयू राय ने उठाये सवाल, मुख्यमंत्री से की हस्तक्षेप करने की मांग

November 4, 2026

DGP की नियुक्ति के लिए राज्यों में लागू नियमों का ब्योरा दे केंद्र, सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड सरकार और तदाशा मिश्रा से 16 नवंबर तक मांगा जवाब

November 4, 2026

IDBI Bank के कर्मचारी अब 10 नवंबर को तय करेंगे आगे की रणनीति, फिलहाल खत्म की हड़ताल

November 4, 2026
Recent Post

Jamshedpur: मानगो नगर निगम और जेएनएसी की कार्यप्रणाली पर विधायक सरयू राय ने उठाये सवाल, मुख्यमंत्री से की हस्तक्षेप करने की मांग

November 4, 2026

DGP की नियुक्ति के लिए राज्यों में लागू नियमों का ब्योरा दे केंद्र, सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड सरकार और तदाशा मिश्रा से 16 नवंबर तक मांगा जवाब

November 4, 2026

IDBI Bank के कर्मचारी अब 10 नवंबर को तय करेंगे आगे की रणनीति, फिलहाल खत्म की हड़ताल

November 4, 2026

Chaibasa: ड्यूटी के नाम पर वसूली का आरोप, होमगार्ड जवानों ने खोला मोर्चा, चार प्रतिनियुक्त कर्मियों को तत्काल हटाने की मांग

November 4, 2026

Jamshedpur: टाटा स्टील जमशेदपुर हाफ मैराथन 29 नवंबर को, ट्रैफिक डीएसपी ने रूट का लिया जायजा

November 4, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group