Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Nitin Gadkari: पुराने वाहनों पर प्रतिबंध सरकार ने नहीं, एनजीटी ने लगाया है, वाहन कबाड़ नीति, NH पर चिन्हित 13,795 ‘ब्लैक स्पॉट’ पर बोले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
    Breaking News

    Nitin Gadkari: पुराने वाहनों पर प्रतिबंध सरकार ने नहीं, एनजीटी ने लगाया है, वाहन कबाड़ नीति, NH पर चिन्हित 13,795 ‘ब्लैक स्पॉट’ पर बोले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

    News DeskBy News DeskJuly 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi.केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को बताया कि पुराने डीजल और पेट्रोल वाहनों के उपयोग पर प्रतिबंध सरकार ने नहीं, बल्कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) द्वारा लगाया गया है. उन्होंने कहा कि सरकार की वाहन कबाड़ नीति (व्हीकल स्क्रैपिंग पॉलिसी) के तहत 15 साल पुराने वाहनों के चलने पर कोई प्रतिबंध नहीं है. गडकरी ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि एनजीटी के सात अप्रैल, 2015 के आदेश और उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के तहत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में 10 साल से पुराने डीजल और 15 साल से पुराने पेट्रोल वाहनों के चलने पर रोक लगाई गई है. उच्चतम न्यायालय ने राज्य परिवहन विभागों को इन आदेशों को लागू करने का निर्देश दिया है. मंत्री ने कहा कि सरकार ने ‘‘स्वैच्छिक वाहन बेड़ा आधुनिकीकरण कार्यक्रम’’ (वी-वीएमपी) अथवा वाहन स्क्रैपिंग नीति तैयार की है, जिसका उद्देश्य पुराने और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को चरणबद्ध तरीके से हटाना है.

    उन्होंने बताया कि दिल्ली-एनसीआर के बाहर के निजी वाहनों की वैधता स्वचालित परीक्षण केंद्रों (एटीएस) द्वारा जारी फिटनेस प्रमाणपत्र पर निर्भर करेगी। हालांकि, सरकारों के नाम पर पंजीकृत वाहनों के लिए अधिकतम वैधता सीमा 15 वर्ष से अधिक होगी.

    JAMSHEDPUR NEWS: वन महोत्सव के अवसर पर JUSCO School South Park में वृक्षारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लगाए 100 अशोक के पौधे

    एक अन्य प्रश्न के लिखित उत्तर में गडकरी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर अब तक 13,795 ‘ब्लैक स्पॉट’ यानी दुर्घटना जोखिम वाली जगहों की पहचान की गई है। उन्होंने कहा कि ‘ब्लैक स्पॉट’ की मरम्मत एक निरंतर प्रक्रिया है और तत्काल आधार पर अल्पकालिक सुधार किए जाते हैं.
    उन्होंने बताया कि इनमें से 11,866 ‘ब्लैक स्पॉट’ पर अल्पकालिक सुधार कार्य किए गए हैं, जबकि 5,324 स्थानों पर दीर्घकालिक सुधार कार्य संपन्न हो चुका है. एक अन्य सवाल के जवाब में गडकरी ने बताया कि ‘देहरादून-दिल्ली एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे परियोजना’ की अनुमानित लागत 11,868.6 करोड़ रुपये है और इसे अक्टूबर 2025 तक पूरा किए जाने का लक्ष्य है.

    JAMSHEDPUR NEWS: NIT जमशेदपुर में NIRF-QS रैंकिंग और वैश्विक उत्कृष्टता पर राष्ट्रीय कार्यशाला, शोध एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर दिया गया जोर

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    795 'black spots' identified on NH 795 ‘ब्लैक स्पॉट’ पर बोले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी NH पर चिन्हित 13 Nitin Gadkari: The ban on old vehicles has been imposed by NGT Nitin Gadkari: पुराने वाहनों पर प्रतिबंध सरकार ने नहीं not by the government Union Minister Nitin Gadkari spoke on 13 vehicle scrap policy एनजीटी ने लगाया है वाहन कबाड़ नीति
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: वन महोत्सव के अवसर पर JUSCO School South Park में वृक्षारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लगाए 100 अशोक के पौधे

    July 6, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: NIT जमशेदपुर में NIRF-QS रैंकिंग और वैश्विक उत्कृष्टता पर राष्ट्रीय कार्यशाला, शोध एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर दिया गया जोर

    July 6, 2026

    Jamahedpur. जमशेदपुर डीसी राजीव रंजन ने पहली बार बोड़ाम प्रखंड कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

    July 6, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: वन महोत्सव के अवसर पर JUSCO School South Park में वृक्षारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लगाए 100 अशोक के पौधे

    July 6, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: NIT जमशेदपुर में NIRF-QS रैंकिंग और वैश्विक उत्कृष्टता पर राष्ट्रीय कार्यशाला, शोध एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर दिया गया जोर

    July 6, 2026

    Jamahedpur. जमशेदपुर डीसी राजीव रंजन ने पहली बार बोड़ाम प्रखंड कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

    July 6, 2026

    Jamahedpur Traffic: एसएसपी ने ट्रैफिक शाखा में तैनात 43 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, जानें किसे कहां भेजा

    July 6, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: SIR-2026 अभियान में जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी, विधायक सरयू राय और मंगल कालिंदी ने जमा किया गणना प्रपत्र

    July 6, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group