Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Nitin Navin: राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो चुके BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विधानसभा सदस्यता से दिया इस्तीफा, लोगों से की भावुक अपील?
    Breaking News

    Nitin Navin: राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो चुके BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विधानसभा सदस्यता से दिया इस्तीफा, लोगों से की भावुक अपील?

    News DeskBy News DeskMarch 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Patna. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को बिहार विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इससे पहले विधानसभा क्षेत्र की जनता से भावुक अपील की। दो सप्ताह पहले राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए नवीन ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘आज मैं बिहार विधानसभा के बांकीपुर निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य पद से इस्तीफा दे रहा हूं। अपने राजनीतिक को याद करते हुए उन्होंने लिखा, ‘‘जनवरी 2006 में पिताजी के आकस्मिक निधन के बाद पार्टी ने मुझे पटना पश्चिम से उपचुनाव लड़ने का अवसर दिया और 27 अप्रैल 2006 को पहली बार पटना पश्चिम क्षेत्र से निर्वाचित होकर मैंने सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन की शुरुआत की।उन्होंने कहा, ‘‘पिछले 20 वर्षों में पिताजी दिवंगत नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा द्वारा बनाए गए इस क्षेत्र को पारिवारिक भाव से सींचने, संवारने और विकास के पटल पर आगे ले जाने का निरंतर प्रयास किया है।

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, मैंने सदैव अपने क्षेत्र और बिहार के विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य किया। इसी का प्रतिफल है कि यहां की देवतुल्य जनता ने मुझे लगातार पांच बार सदन में अपना प्रतिनिधि चुनकर सेवा का सौभाग्य प्रदान किया। सदन के अंदर हो या सदन के बाहर, दोनों ही स्थानों का उपयोग मैंने अपने क्षेत्र और बिहार की जनता की आवाज उठाने और उनकी समस्याओं के समाधान का मार्ग निकालने के लिए किया।

    NEET Exam: लखीसराय में नीट-यूजी पुनर्परीक्षा के दौरान सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश, मेडिकल छात्रों समेत कुल 24 लोग गिरफ्तार

    उन्होंने कहा, बिहार विधानसभा के सदस्य के रूप में मुझे सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई वरिष्ठ विधायकों से बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला। मैंने अपने क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण विषयों का समाधान जनता और कार्यकर्ताओं के सुझावों से ही निकाला है। नवीन ने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पार्टी ने जब मुझे बिहार सरकार के मंत्री के रूप में काम करने का अवसर दिया, तब मुझे कई अहम फैसलों, नीतियों और योजनाओं का क्रियान्वयन करने में सफलता मिली। इसके लिए मैं माननीय मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद व्यक्त करता हूं। नवीन ने कहा, ‘‘पार्टी ने मुझे जो नयी भूमिका दी है, उसके माध्यम से भी मैं अपने क्षेत्र और बिहार के विकास के लिए सदैव तत्पर एवं संकल्पित रहूंगा।

    NEET UG Exam: नीट-यूजी पुनर्परीक्षा में भौतिकी का खंड सबसे कठिन रहा, कट-ऑफ कम रहने के आसार

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    has resigned from the assembly membership and made an emotional appeal to the people. Nitin Navin: BJP national president Nitin Navin Nitin Navin: राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो चुके BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विधानसभा सदस्यता से दिया इस्तीफा who has been elected to the Rajya Sabha लोगों से की भावुक अपील?
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    NEET Exam: लखीसराय में नीट-यूजी पुनर्परीक्षा के दौरान सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश, मेडिकल छात्रों समेत कुल 24 लोग गिरफ्तार

    June 22, 2026

    NEET UG Exam: नीट-यूजी पुनर्परीक्षा में भौतिकी का खंड सबसे कठिन रहा, कट-ऑफ कम रहने के आसार

    June 22, 2026

    Jharkhand Mango Festival: नाबार्ड के तीन दिवसीय आम महोत्सव में 100 टन से ज़्यादा आम बिके

    June 22, 2026
    Recent Post

    NEET Exam: लखीसराय में नीट-यूजी पुनर्परीक्षा के दौरान सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश, मेडिकल छात्रों समेत कुल 24 लोग गिरफ्तार

    June 22, 2026

    NEET UG Exam: नीट-यूजी पुनर्परीक्षा में भौतिकी का खंड सबसे कठिन रहा, कट-ऑफ कम रहने के आसार

    June 22, 2026

    Jharkhand Mango Festival: नाबार्ड के तीन दिवसीय आम महोत्सव में 100 टन से ज़्यादा आम बिके

    June 22, 2026

    CBSE: सीबीएसई का 12वीं का पुनर्मूल्यांकन में पहले चरण में 87 प्रतिशत से अधिक आवेदकों के नतीजे घोषित

    June 22, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स में 400 अंकों से अधिक की उछाल

    June 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group