Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Nitish Cabinet: बिहार के मंत्रिमंडल में विभागों का हुआ बंटवारा, भाजपा के सम्राट चौधरी को मिला गृह विभाग, जानें अन्य मंत्रियों को क्या मिली जिम्मेदारी
    Breaking News

    Nitish Cabinet: बिहार के मंत्रिमंडल में विभागों का हुआ बंटवारा, भाजपा के सम्राट चौधरी को मिला गृह विभाग, जानें अन्य मंत्रियों को क्या मिली जिम्मेदारी

    News DeskBy News DeskNovember 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Patna. बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने शुक्रवार को अपने मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा किया, जिसके तहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को गृह विभाग का कार्यभार सौंपा गया है. बिहार में पहली बार भाजपा के किसी नेता को गृह विभाग दिया गया है. कुमार ने सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी), कैबिनेट सचिवालय, निगरानी और चुनाव विभाग अपने पास रखे हैं. हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के बाद बृहस्पतिवार को पटना के गांधी मैदान में कुमार ने रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. इसके अलावा 26 मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की. कुमार के मुख्यमंत्री रहते हुए यह पहला अवसर है जब उनके पास गृह विभाग नहीं होगा. इससे पहले उनके सभी कार्यकाल में यह विभाग उनके पास ही रहा है.

    भाजपा और कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) समेत विभिन्न दलों के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में गृह विभाग को लेकर खींचातान चल रही थी. अब उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी राज्य की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे. कैबिनेट विभाग की अधिसूचना के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को भूमि एवं राजस्व विभाग और खान एवं भू-तत्व विभाग दिए गए हैं. मंगल पांडे को स्वास्थ्य विभाग और विधि, दिलीप जायसवाल को उद्योग विभाग, नितिन नवीन को पथ निर्माण और नगर विकास एवं आवास विभाग सौंपा गया है. इसके अलावा, रामकृपाल यादव को कृषि विभाग, संजय टाइगर को श्रम संसाधन विभाग, अरुण शंकर प्रसाद को पर्यटन विभाग तथा कला, संस्कृति एवं युवा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है.

    Jharkhand Cabinet Dicision: हेमंत कैबिनेट ने 27 प्रस्तावों को दी मंजूरी, राज्य में वीबी-जी राम-जी योजना लागू करने को मिली स्वीकृति

    सुरेंद्र मेहता को पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, नारायण प्रसाद को आपदा प्रबंधन विभाग, रमा निषाद को पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग और लखेन्द्र पासवान को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग सौंपा गया है. वहीं, श्रेयसी सिंह को सूचना प्रौद्योगिकी विभाग और खेल विभाग की जिम्मेदारी मिली है, जबकि प्रमोद चंद्रवंशी को सहकारिता विभाग तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग सौंपा गया है. जनता दल यूनाइटेड कोटे से विजय चौधरी को जल संसाधन, भवन निर्माण और संसदीय कार्य विभाग, बिजेंद्र यादव को वित्त, वाणिज्यकर, उर्जा, योजना विकास की जिम्मेदारी दी गई है. बिजेंद्र यादव बिहार कैबिनेट में सबसे उम्रदराज मंत्री है.

    Jharkhand SIR: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वयं भरा एसआईआर प्रपत्र, जनता से की अभियान में जुड़ने की अपील

    श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास, अशोक चौधरी को ग्रामीण कार्य, लेशी सिंह को खाद्य उपभोक्ता,मदन सहनी को समाज कल्याण ऑर्ब जमा खान को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. लोजपा (रामविलास) के संजय कुमार को गन्ना उद्योग और संजय सिंह को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग का मंत्री बनाया गया है. उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के दीपक प्रकाश को पंचायती राज की जिम्मेदारी दी गई है. जबकि जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (हम) के संतोष कुमार सुमन को लघु जल संसाधन विभाग का मंत्री बनाया गया है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BJP's Samrat Chaudhary gets Home portfolio find out what other ministers got responsibilities Nitish Cabinet: Departments divided in Bihar cabinet Nitish Cabinet: बिहार के मंत्रिमंडल में विभागों का हुआ बंटवारा जानें अन्य मंत्रियों को क्या मिली जिम्मेदारी भाजपा के सम्राट चौधरी को मिला गृह विभाग
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand Cabinet Dicision: हेमंत कैबिनेट ने 27 प्रस्तावों को दी मंजूरी, राज्य में वीबी-जी राम-जी योजना लागू करने को मिली स्वीकृति

    July 3, 2026

    Jharkhand SIR: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वयं भरा एसआईआर प्रपत्र, जनता से की अभियान में जुड़ने की अपील

    July 3, 2026

    Jamshedpur: कदमा के रामजनमनगर में चली गोली, युवक के जबड़े को चीरते हुए बाहर निकल गई गोली, गंभीर

    July 3, 2026
    Recent Post

    Jharkhand Cabinet Dicision: हेमंत कैबिनेट ने 27 प्रस्तावों को दी मंजूरी, राज्य में वीबी-जी राम-जी योजना लागू करने को मिली स्वीकृति

    July 3, 2026

    Jharkhand SIR: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वयं भरा एसआईआर प्रपत्र, जनता से की अभियान में जुड़ने की अपील

    July 3, 2026

    Jamshedpur: कदमा के रामजनमनगर में चली गोली, युवक के जबड़े को चीरते हुए बाहर निकल गई गोली, गंभीर

    July 3, 2026

    Jamshedpur: हिमांशु सिंह हत्याकांड के खिलाफ एनडीए का जमशेदपुर बंद आज, शहर में रात 10 बजे तक निषेधाज्ञा, फ्लैग मार्च निकला, भारी पुलिस बल तैनात

    July 3, 2026

    Jamshedpur Crime: नये SSP के पदभार संभालते ही जमशेदपुर में फिर चापड़बाजी, अपराधियों ने युवक पर किया जानलेवा हमला

    July 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group