Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»सलमान खान के घर पर गोलीबारी प्रकरण में नया मामला दर्ज, राजस्थान से एक गिरफ्तार
Breaking News

सलमान खान के घर पर गोलीबारी प्रकरण में नया मामला दर्ज, राजस्थान से एक गिरफ्तार

News DeskBy News DeskJune 16, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

मुंबई.  मुंबई पुलिस ने अप्रैल में अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर हुई गोलीबारी के सिलसिले में एक नया मामला दर्ज किया है और आपराधिक धमकी के आरोप में राजस्थान से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. अपराध शाखा के अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान राजस्थान के बूंदी निवासी बनवारीलाल लटूरलाल गुर्जर (25) के रूप में हुई है.

अधिकारी ने बताया कि गुर्जर ने कथित तौर पर अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया था जिसमें उसने कहा था, “लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और गिरोह के अन्य सदस्य मेरे साथ हैं तथा मैं सलमान खान को मारने जा रहा हूं क्योंकि उसने अभी तक माफी नहीं मांगी है.” आरोपी ने राजस्थान में एक राजमार्ग पर वीडियो बनाया और उसे अपने चैनल पर अपलोड कर दिया. अधिकारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एक टीम जांच के लिए राजस्थान भेजी गई और उसने आरोपी को पकड़ लिया.

BS-7 मानक अप्रैल, 2029 से लागू करने की तैयारी, कारों और एसयूवी से शुरुआत, 2031 से भारी वाहन में भी होगी व्यवस्था

उन्होंने कहा कि मुंबई के साइबर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है. अधिकारी ने कहा, “हम जांच कर रहे हैं कि आरोपी गुर्जर का कोई पिछला आपराधिक इतिहास तो नहीं है. उसे भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं, 506 (2) (आपराधिक धमकी के लिए सजा) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है और जांच जारी है.”

Tetra Pack Liquar sell Ban: टेट्रा पैक में शराब की बिक्री पर रोक की अपील, केंद्र और राज्यों से जवाब तलब

बांद्रा इलाके में 14 अप्रैल की सुबह सलमान खान के घर के बाहर मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने कई गोलियां चलाई थीं. इस मामले में कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया था. इनमें से एक अनुज थापन ने एक मई को पुलिस हवालात में कथित तौर पर फांसी लगा ली थी.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

BS-7 मानक अप्रैल, 2029 से लागू करने की तैयारी, कारों और एसयूवी से शुरुआत, 2031 से भारी वाहन में भी होगी व्यवस्था

October 15, 2026

Tetra Pack Liquar sell Ban: टेट्रा पैक में शराब की बिक्री पर रोक की अपील, केंद्र और राज्यों से जवाब तलब

October 15, 2026

Share Bazar:शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स 354 अंक से अधिक चढ़ा

October 15, 2026
Recent Post

BS-7 मानक अप्रैल, 2029 से लागू करने की तैयारी, कारों और एसयूवी से शुरुआत, 2031 से भारी वाहन में भी होगी व्यवस्था

October 15, 2026

Tetra Pack Liquar sell Ban: टेट्रा पैक में शराब की बिक्री पर रोक की अपील, केंद्र और राज्यों से जवाब तलब

October 15, 2026

Share Bazar:शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स 354 अंक से अधिक चढ़ा

October 15, 2026

Sand Mining: बालू खनन पर लगी NGT की रोक कल हटेगी, पूर्वी सिंहभूम जिले में पांच में दो घाट पर ही होगा खनन

October 15, 2026

Jharkhand Highcourt का बड़ा आदेश, JAP के 91 कर्मचारियों को बकाया वेतन भुगतान और इंक्रीमेंट का लाभ देने का आदेश

October 15, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group