Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»ओडिशा राजभवन के अधिकारी पर ‘हमले’ के मामले में विपक्ष हमलावर, राज्यपाल के बेटे पर प्राथमिकी नहीं होने पर उठाए सवाल
    Breaking News

    ओडिशा राजभवन के अधिकारी पर ‘हमले’ के मामले में विपक्ष हमलावर, राज्यपाल के बेटे पर प्राथमिकी नहीं होने पर उठाए सवाल

    News DeskBy News DeskJuly 14, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    भुवनेश्वर. बीजू जनता दल (बीजद) और कांग्रेस समेत ओडिशा के विपक्षी दलों ने पुरी में राजभवन के एक सहायक अनुभाग अधिकारी पर कथित हमला को लेकर राज्यपाल रघुवर दास के बेटे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. राजभवन के सहायक अनुभाग अधिकारी बैकुंठ प्रधान ने शुक्रवार को दावा किया था कि सात जुलाई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की यात्रा के निरीक्षण के दौरान दास के बेटे ललित कुमार और उनके (कुमार के) पांच साथियों ने उनके साथ मारपीट की थी.

    राजभवन के बाहर विरोध प्रदर्शन

    शनिवार को यहां राजभवन के बाहर प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस की युवा शाखा एवं छात्र शाखा एनएसयूआई ने मांग की कि कुमार के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाए. उन्होंने पुलिस कार्रवाई में देरी की आलोचना की और गिरफ्तारी तक प्रदर्शन जारी रखने का निश्चय किया. पुलिस ने बाद में प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर कर दिया.

    यह भी पढ़ें : ओडिशा राजभवन के कर्मचारी ने राज्यपाल रघुवर दास के बेटे ललित पर लगाए मारपीट के आरोप, जानें क्या है मामला?

    बीजद कार्रवाई नहीं करने पर उठाए सवाल

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    बीजद नेता ने कहा, ‘गृह और सामान्य प्रशासन विभागों का प्रभार भी संभाल रहे मुख्यमंत्री ने गरीबों और आम लोगों के लिए इंसाफ सुनिश्चित करने पर लगातार बल दिया है. लेकिन अब इस मामले में न्याय देने की सरकार की क्षमता पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है.

    मुख्यमंत्री से दखल की अपील

    ‘ओडिशा सेक्रेटेरियेट सर्विस एसोसिएशन’ ने मुख्यमंत्री से इस मामले में दखल देने की अपील की है लेकिन अब तक न तो कुमार ने और न ही राज्यपाल कार्यालय ने इन आरोपों के संबंध में कोई बयान जारी किया है.

    यह आरोप…लग्जरी गाड़ी का इंतजाम नहीं किया तो की पिटाई

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    प्रधान की पत्नी सयोज ने आरोप लगाया कि परिवहन के इंतजाम से असंतुष्ट कुमार ने उनके पति को निशाना बनाया. उन्होंने उनके पति की शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं किये जाने पर अपनी निराशा जतायी एवं इंसाफ की मांग की. उन्होंने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया, ‘सात जुलाई की रात को जब प्रधान अपने कार्यालय में थे, तब कुमार और उनके साथी उन्हें जबरन अपने कमरे में ले गए और उन पर हमला किया.’ जब सयोज से इस घटना की वजह के बारे पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘ राज्यपाल के बेटे परेशान थे क्योंकि मेरे पति ने उन्हें लाने के लिए लक्जरी (शानदार) गाड़ी का इंतजाम नहीं किया था.’ राज्यपाल के प्रधान सचिव से की गयी अपनी शिकायत में बैकुंठ प्रधान ने उनके साथ मारपीट का विस्तार से ब्योरा दिया एवं यह भी कहा कि इस घटना के दौरान कुमार ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी कथित रूप से दी. प्रधान ने कहा, ‘ उन्होंने मुझे थप्पड़ मारा…शरीर पर जहां-तहां लात मारी.’

     

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Opposition leaders raised questions over no FIR against Odisha Governor's son
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group