Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Opretion Mahadev: कश्मीर में ऑपरेशन महादेव, पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड मूसा समेत 3 आतंकी मुठभेड़ में ढेर, सेना की चिनार कोर बोली- जारी है अभियान
    Breaking News

    Opretion Mahadev: कश्मीर में ऑपरेशन महादेव, पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड मूसा समेत 3 आतंकी मुठभेड़ में ढेर, सेना की चिनार कोर बोली- जारी है अभियान

    News DeskBy News DeskJuly 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Srinagar.जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के लिडवास में सेना ने सोमवार को 3 पाकिस्तानी आतंकियों को ढेर कर दिया है। इसकी जानकारी इंडियन आर्मी की चिनार कॉर्म्स ने दी है. सेना ने बताया कि ऑपरेशन महादेव के तहत यह कार्रवाई की गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मारे गए आतंकियों में पहलगाम हमले का मुख्य आरोपी हाशिम मूसा भी शामिल है. हालांकि सेना ने इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. आतंकियों के पास से अमेरिका निर्मित म4 कार्बाइन, क-47, 17 राइफल ग्रेनेड मिले हैं. इनके अलावा और भी कई संदिग्ध सामान बरामद हुए हैं. आर्मी प्रवक्ता ने बताया कि आतंकियों की पहचान करने की कोशिश जारी है. आज शाम तक मीडिया को ऑपरेशन महादेव पर जानकारी दी जाएगी.

    इंडियन आर्मी के अधिकारियों ने बताया कि खुफिया जानकारी के बाद सुबह सर्च ऑपरेशन चलाया गया. इस दौरान दूर से दो बार गोलियां चलने की आवाज सुनी गई. इलाके में सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ा दी गई है. सुरक्षा बलों ने पहलगाम हमले के अपराधियों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया था और पिछले महीने की खुफिया जानकारी से पता चला था कि आतंकवादी संभवत: दाचीगाम इलाके की ओर गए हैं जो श्रीनगर के सिटी सेंटर से लगभग 20 किलोमीटर दूर है. पहलगाम आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए थे. बहरहाल, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है कि मारे गए तीनों आतंकवादी 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हमले में शामिल थे या नहीं.

    Jamshedpur News: जुगसलाई ओवरब्रिज की खराब लाइटें ठीक हों: अनिल मोदी 

    सुरक्षा बलों ने एक खुफिया सूचना के आधार पर सोमवार सुबह हरवान के मुलनार इलाके में आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया. जब सुरक्षा बल इलाके की तलाशी ले रहे थे तब दूर से दो गोलियां चलने की आवाज सुनी गयी. क्षेत्र में अतिरिक्त बल भेजा गया और तलाश अभियान तेज कर दिया गया, जिसके परिणामस्वरूप तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया.

    Seraikella-Kharsawan:  सुदूरवर्ती पीवीटीजी बहुल गांवों में पहुंचे उपायुक्त, विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता सत्यापन कार्य का किया निरीक्षण

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    3 terrorists including Pahalgam attack mastermind Musa killed in encounter Army's Chinar Corps said - operation is ongoing Opretion Mahadev: Operation Mahadev in Kashmir Opretion Mahadev: कश्मीर में ऑपरेशन महादेव पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड मूसा समेत 3 आतंकी मुठभेड़ में ढेर सेना की चिनार कोर बोली- जारी है अभियान
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: जुगसलाई ओवरब्रिज की खराब लाइटें ठीक हों: अनिल मोदी 

    July 6, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  सुदूरवर्ती पीवीटीजी बहुल गांवों में पहुंचे उपायुक्त, विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता सत्यापन कार्य का किया निरीक्षण

    July 6, 2026

    Seraikella-Kharsawan: विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई से 10 अगस्त तक जिले में चलेगा परिवार नियोजन पखवाड़ा, तैयारियों को लेकर समन्वय बैठक

    July 6, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: जुगसलाई ओवरब्रिज की खराब लाइटें ठीक हों: अनिल मोदी 

    July 6, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  सुदूरवर्ती पीवीटीजी बहुल गांवों में पहुंचे उपायुक्त, विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता सत्यापन कार्य का किया निरीक्षण

    July 6, 2026

    Seraikella-Kharsawan: विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई से 10 अगस्त तक जिले में चलेगा परिवार नियोजन पखवाड़ा, तैयारियों को लेकर समन्वय बैठक

    July 6, 2026

    Seraikella-Kharsawan: राजनगर पुलिस का विशेष जांच अभियान, वाहनों व संदिग्धों की सघन जांच

    July 6, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  राष्ट्रीय लोक अदालत एवं एनआई एक्ट विशेष लोक अदालत की तैयारियां तेज, समीक्षा बैठक आयोजित

    July 6, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group