Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Palamu Crime: पलामू में स्वास्थ्य सहिया की घर में ही गला रेत कर हत्या, जेठानी हिरासत में, जानें वारदात की वजह
    Crime

    Palamu Crime: पलामू में स्वास्थ्य सहिया की घर में ही गला रेत कर हत्या, जेठानी हिरासत में, जानें वारदात की वजह

    News DeskBy News DeskNovember 26, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Medninagar.पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के कसमार गांव के पारपाइन टोला में स्वास्थ्य सहिया अंजू देवी की गला रेत कर हत्या कर दी गयी. घटना रविवार रात करीब 9.30 बजे की बतायी जाती है. इस संबंध में एसडीपीओ मनोज कुमार झा ने बताया कि संदेह के आधार पर मृतका की जेठानी को हिरासत में लिया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है. उन्होंने बताया कि जांच के बाद ही पता चल पायेगा कि हत्या का कारण क्या है.
    अंजू देवी पारपाइन गांव में ही स्वास्थ्य सहिया के रूप में कार्यरत थीं.

    अंजू देवी के पति व बच्चा रांची में रहते हैं. दो दिन पहले अंजू देवी रांची से बच्चे व पति से मिल कर अपने गांव लौटी थी. पति रांची में कपड़ा की दुकान में काम करता है. रविवार की देर रात घर के किचन में अंजू देवी की गला रेत कर हत्या कर दी गयी. जानकारी के अनुसार अंजू देवी की जेठानी ने सबसे पहले उसके शव को देखा. जिसके बाद वह शोर मचाने लगी. शोर सुन ग्रामीण जुटे. उन्होंने देखा कि अंजू देवी का शव पड़ा हुआ है. ग्रामीणों ने तत्काल इसकी जानकारी तरहसी थाना को दी.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    घटना की जानकारी मिलने के बाद तरहसी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की. पुलिस उनकी जेठानी को भी साथ ले गयी है. जिस वक्त घटना हुई थी, उस समय घर में कोई नहीं था. घटना की सूचना मिलने के बाद ग्रामीण एवं परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. लोगों की मांग पर खोजी कुत्ता लाया गया, लेकिन वह भी अपराधियों का सुराग नहीं ढूंढ़ पाया. पुलिस अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    know the reason behind the incident Palamu Crime: Health worker murdered in Palamu by slitting her throat in her own house sister-in-law in custody
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group