Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Bihar»PM Bihar Rally: कांग्रेस, राजद ने सामाजिक न्याय की आड़ में एससी, एसटी, ओबीसी को धोखा दिया, काराकाट की रैली में बोले पीएम मोदी
Bihar

PM Bihar Rally: कांग्रेस, राजद ने सामाजिक न्याय की आड़ में एससी, एसटी, ओबीसी को धोखा दिया, काराकाट की रैली में बोले पीएम मोदी

News DeskBy News DeskMay 30, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर सामाजिक न्याय की आड़ में अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लोगों को धोखा देने का शुक्रवार को आरोप लगाते हुए कहा कि ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) गठबंधन के ये घटक अब बिहार में ‘‘फिर से सत्ता हथियाने की कोशिश कर रहे हैं. बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं.

प्रधानमंत्री ने रोहतास जिले के काराकाट में एक जनसभा को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और उनके परिवार ने राज्य में अपने पूर्व शासन के दौरान लोगों से उनकी जमीन छीन ली थी. प्रधानमंत्री ने कहा, कांग्रेस और राजद के नेताओं ने सामाजिक न्याय की आड़ में एससी, एसटी और ओबीसी समुदायों को सिर्फ धोखा दिया। वे आज गरीबों की दुर्दशा के लिए जिम्मेदार हैं… अब इन दलों के नेता फिर से सत्ता हथियाने की कोशिश कर रहे हैं.

मोदी ने राजद सुप्रीमो पर निशाना साधते हुए कहा, उन्होंने और उनके परिवार ने बिहार में राजद शासन के दौरान गरीब लोगों से जमीन छीन ली. उन्होंने गरीबों की बेहतरी के बारे में कभी नहीं सोचा। वह जंगल राज था…मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के समग्र विकास के लिए बहुत कुछ किया। हम विकसित बिहार के बिना विकसित भारत की कल्पना नहीं कर सकते.

Tata Group Controversy: पारसी धर्मगुरु ने कानून के दायरे में टाटा संस और टाटा ट्रस्ट के बीच समाधान की अपील की, PM को लिखा पत्र

मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों के जवानों ने सीमा पार आतंकवादी ढांचों को नष्ट कर दिया. उन्होंने कहा, ‘मैं ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के लिए सशस्त्र बलों को सलाम करता हूं. आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई जारी रहेगी. हमारे बलों ने पाकिस्तान में आतंकवादी शिविरों पर हमला किया. उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि भारत इतने बड़े फैसले ले सकता है. मोदी ने बिहार के युवाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय सशस्त्र बलों में हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

प्रधानमंत्री ने कहा, मैं बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) के उपनिरीक्षक मोहम्मद इम्तियाज को भी सलाम करता हूं जो जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी गोलाबारी में शहीद हो गए. मोदी ने यह भी कहा, मैंने पहलगाम आतंकवादी हमले के एक दिन बाद बिहार का दौरा किया था और कहा था कि आतंकवादी शिविरों को नष्ट कर दिया जाएगा, मैंने अपना वादा पूरा किया.

Jamshedpur: गदड़ा में शराब बनाने की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में बोतलबंद शराब व सामग्री बरामद, आरोप फरार

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :जनजातीय गौरव दिवस पर 11 से 18 नवंबर तक देशभर में कार्यक्रम आयोजित करेगी भाजपा : अर्जुन मुंडा

November 12, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: धालभूमगढ़ एयरपोर्ट को लेकर वन विभाग की पहल पर सिंहभूम चैंबर ने जताया आभार, सांसद विद्युत महतो के प्रयासों की सराहना

November 12, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: ग्रामीण आवासों में देरी पर DC सख्त, 105 लंबित मामलों की होगी जांच; रोजगार सृजन पर भी जोर

November 12, 2026
Recent Post

Tata Group Controversy: पारसी धर्मगुरु ने कानून के दायरे में टाटा संस और टाटा ट्रस्ट के बीच समाधान की अपील की, PM को लिखा पत्र

November 13, 2026

Jamshedpur: गदड़ा में शराब बनाने की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में बोतलबंद शराब व सामग्री बरामद, आरोप फरार

November 13, 2026

PM Modi मेरे फोन की जासूसी कराते हैं, Rahul Gandhi का बड़ा आरोप, आमने-सामने की बहस की दी चुनौती

November 13, 2026

Adityapur: आदित्यपुर के सतबोहनी में हत्या मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

November 13, 2026

Jharkhand: होटवार केंद्रीय कारा में हैवानियत, जेल के भीतर युवक से दरिंदगी, कारागार के अधिकारियों समेत 19 लोगों पर केस

November 13, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group