Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Multi Storey Flats for MPs: पीएम मोदी ने सांसदों के लिए 184 बहुमंजिला फ्लैट का किया उद्घाटन, चार टॉवरों में से एक का नाम ‘कोसी’ रखा, सांसदों से की ये अपील
    Breaking News

    Multi Storey Flats for MPs: पीएम मोदी ने सांसदों के लिए 184 बहुमंजिला फ्लैट का किया उद्घाटन, चार टॉवरों में से एक का नाम ‘कोसी’ रखा, सांसदों से की ये अपील

    News DeskBy News DeskAugust 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को सांसदों के लिए बाबा खड़क सिंह मार्ग पर बने फ्लैट के बहुमंजिला परिसर का उद्घाटन किया और सुझाव दिया कि इनमें रहने वाले सांसदों को भारत के विभिन्न त्योहार सामूहिक रूप से मनाना चाहिए तथा स्वच्छता पर प्रतिस्पर्धा करना चाहिए.अपने प्रतिद्वन्द्वियों पर तंज करते हुए उन्होंने कहा कि परिसर के चार टॉवरों में से एक का नाम ‘कोसी’ रखा गया है और कुछ लोग इसे आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से जोड़ सकते हैं, लेकिन ‘छोटी सोच’ वाले ऐसे लोगों को वह यह बताएंगे कि नदियों के नाम पर टॉवरों का नामकरण करने की परंपरा लोगों को आपस में जोड़ती है.
    बाबा खड़क सिंह मार्ग पर बना यह नया परिसर संसद भवन के करीब है और इसमें टाइप-7 श्रेणी के 184 बहुमंजिला फ्लैट हैं.

    प्रधानमंत्री ने कहा कि सांसदों के लिए आवास की लंबे समय से कमी थी और नए सांसदों को आवास पाने में कठिनाई होती थी. उन्होंने कहा कि 2004 से 2014 के बीच लोकसभा सांसदों के लिए कोई नया आवास नहीं बना, जबकि उनकी सरकार ने अब तक करीब 350 आवास बनाए हैं. उन्होंने कहा, ‘‘21वीं सदी का भारत विकास के लिए जितना संवेदनशील है, उतना ही उत्सुक है. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने नया सरकारी सचिवालय, संसद भवन और सांसदों के लिए आवास बनवाए तथा गरीबों के लिए भी चार करोड़ मकान बनवाए, सैकड़ों मेडिकल कॉलेज तैयार किए और घरों के लिए नल से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की.

    Jamshedpur: हिमांशु सिंह की हत्या को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राज्यपाल से की मुलाकात, CBI जांच की मांग

    मोदी ने कहा कि पुराने सांसद आवास जर्जर हो चुके थे और कई समस्याएं पैदा करते थे, लेकिन आधुनिक सुविधाओं वाले ये नए फ्लैट सांसदों को ऐसी कोई दिक्कत नहीं होने देंगे. प्रत्येक फ्लैट का कारपेट एरिया 5,000 वर्ग फुट से अधिक है. प्रधानमंत्री ने कहा कि जब सांसद अपनी निजी परेशानियों से मुक्त होंगे, तो वे जनता को अधिक समय दे पाएंगे तथा उनकी समस्याएं हल कर सकेंगे. उन्होंने कहा कि इन फ्लैटों से पुराने घरों की मरम्मत पर खर्च होने वाले धन की भी बचत होगी.

    उन्होंने कहा कि परिसर में विभिन्न राज्यों के सांसदों का रहना ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना का प्रतीक होगा और यदि वे अपने-अपने राज्यों के त्योहार यहां सामूहिक रूप से मनाएं तो यह अच्छा कदम होगा.
    मोदी ने सांसदों से परिसर को टिकाऊ और स्वच्छ बनाने की जिम्मेदारी लेने का आह्वान किया और कहा कि साल में दो-तीन बार स्वच्छता प्रतियोगिता आयोजित की जा सकती है, जिसमें सबसे साफ-सुथरे ब्लॉक की घोषणा की जाए.

    Jamshedpur: हिमांशु सिंह हत्याकांड में एक नाबालिग सहित चार और आरोपी गिरफ्तार, अब तक नौ गिरफ्तारियां, पर मुख्य आरोपी अब भी फरार

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    made this appeal to the MPs named one of the four towers 'Kosi' PM Modi inaugurated 184 multi-storey flats for MPs चार टॉवरों में से एक का नाम ‘कोसी’ रखा पीएम मोदी ने सांसदों के लिए 184 बहुमंजिला फ्लैट का किया उद्घाटन सांसदों से की ये अपील
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: हिमांशु सिंह की हत्या को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राज्यपाल से की मुलाकात, CBI जांच की मांग

    July 7, 2026

    Jamshedpur: हिमांशु सिंह हत्याकांड में एक नाबालिग सहित चार और आरोपी गिरफ्तार, अब तक नौ गिरफ्तारियां, पर मुख्य आरोपी अब भी फरार

    July 7, 2026

    Tata Power AGM: टाटा पावर का एक लाख करोड़ रुपये राजस्व, 10,000 करोड़ रुपये लाभ का लक्ष्य, बोले चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन

    July 7, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: हिमांशु सिंह की हत्या को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राज्यपाल से की मुलाकात, CBI जांच की मांग

    July 7, 2026

    Jamshedpur: हिमांशु सिंह हत्याकांड में एक नाबालिग सहित चार और आरोपी गिरफ्तार, अब तक नौ गिरफ्तारियां, पर मुख्य आरोपी अब भी फरार

    July 7, 2026

    Tata Power AGM: टाटा पावर का एक लाख करोड़ रुपये राजस्व, 10,000 करोड़ रुपये लाभ का लक्ष्य, बोले चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन

    July 7, 2026

    Jharkhand SIR: पहले सात दिन में एक करोड़ एसआईआर फॉर्म बांटे गए, 29 जुलाई तक जारी रहेगा अभियान

    July 7, 2026

    Hemant Soren: झारखंड में स्व रोजगार और रोजगार सृजन के लिए ‘इको-टूरिज्म’  को विकसित करने की जरूरत, बोले हेमंत सोरेन

    July 7, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group