Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»यूपी में सियासी हलचल : योगी और केशव प्रसाद मौर्य के बीच मतभेद की अटकलें, मोदी से मिले भूपेंद्र, राज्यपाल से सीएम
Breaking News

यूपी में सियासी हलचल : योगी और केशव प्रसाद मौर्य के बीच मतभेद की अटकलें, मोदी से मिले भूपेंद्र, राज्यपाल से सीएम

News DeskBy News DeskJuly 18, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में जोर पकड़ते सियासी हलचल के बीच मुलाकातों का दौर शुरू हो गया है. बुधवार को यूपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने पीएम मोदी से मुलाकात की तो वहीं, सीएम योगी ने राजभवन जाकर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात की है. लोकसभा चुनाव में भाजपा को यूपी में उम्मीद से काफी कम सीटें मिलने से जहां पार्टी में मंथन का दौर जारी है. इस बीच प्रदेश बीजेपी में खींचतान की खबरें भी जोर पकड़ रही हैं. अटकल लगाया जा रहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बीच मतभेद है.

साथ ही यूपी बीजेपी के प्रमुख भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सियासी हलचल और बढ़ा दी. राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को लेकर चर्चा तेज है. जाहिर है यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब यूपी में पार्टी संगठनात्मक बदलाव की अटकलें जोर पकड़ रही हैं. इसी कड़ी में सीएम योगी का राजभवन जाकर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात भी सियासी सरगर्मी बढ़ा रहा है.

Share Bazar: शेयर बाजार कारोबार में तेजी का रुख कायम, टाटा ग्रुप की इन कंपनियों के शेयर में बढ़त

अखिलेश यादव ने कसा तंज, भाजपा में चल रहा है कठपुतली का खेल समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर बीजेपी की टेंशन बढ़ा दी है. अखिलेश ने अपने पोस्ट पर लिखा है कि दिन पर दिन बीजेपी कमजोर हो रही है. पार्टी में टकराव और भटकाव का दौर शुरू हो गया है. बीजेपी खेमों में बंट गयी है. बिना किसी का नाम लिए अखिलेश ने कहा कि बीजेपी के एक नेता महोदय अपने ही शीर्ष नेतृत्व के दिए नारे को नकार रहे हैं. तो ⁠कोई मुख्यमंत्री जी कह रहे हैं कि बैकफुट पर जाने की जरूरत नहीं है, जो उछल-कूद कर रहे हैं वो बैठा दिये जाएंगे. उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि बीजेपी में एक-दूसरे को कमतर दिखाने के लिए कठपुतली का खेल खेला जा रहा है. सबकी डोरी अलग-अलग हाथों में है.

Jamshedpur: धनतेरस और दीपावली को लेकर एसएसपी ने संभाली सुरक्षा की कमान, बाइक से शहर में किया गश्त, ज्वेलरी दुकानों और बैंकों का लिया जायजा

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Share Bazar: शेयर बाजार कारोबार में तेजी का रुख कायम, टाटा ग्रुप की इन कंपनियों के शेयर में बढ़त

November 6, 2026

Jamshedpur: धनतेरस और दीपावली को लेकर एसएसपी ने संभाली सुरक्षा की कमान, बाइक से शहर में किया गश्त, ज्वेलरी दुकानों और बैंकों का लिया जायजा

November 6, 2026

Jamshedpur: 1,506 गांव सीधे खनन से प्रभावित, 200 से अधिक पर अप्रत्यक्ष असर, स्कूल, आंगनबाड़ी और सड़क निर्माण को मिलेगी प्राथमिकता

November 6, 2026
Recent Post

Share Bazar: शेयर बाजार कारोबार में तेजी का रुख कायम, टाटा ग्रुप की इन कंपनियों के शेयर में बढ़त

November 6, 2026

Jamshedpur: धनतेरस और दीपावली को लेकर एसएसपी ने संभाली सुरक्षा की कमान, बाइक से शहर में किया गश्त, ज्वेलरी दुकानों और बैंकों का लिया जायजा

November 6, 2026

Jamshedpur: 1,506 गांव सीधे खनन से प्रभावित, 200 से अधिक पर अप्रत्यक्ष असर, स्कूल, आंगनबाड़ी और सड़क निर्माण को मिलेगी प्राथमिकता

November 6, 2026

Jamshedpur: सिदगोड़ा टाउन हॉल में DMFT न्यास परिषद की जिला स्तरीय बैठक का सामूहिक बहिष्कार, मुखियाओं ने पंचायतों की अनदेखी पर जताई नाराजगी

November 6, 2026

Ghatsila: घाटशिला, जादूगोड़ा और गालूडीह की मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग का छापा, 155 लीटर एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक और मिलावटी छेना बरामद

November 6, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group