Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Private School Teacher: निजी स्कूल के शिक्षकों के कल्याण के लिए राष्ट्रीय नीति की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
    Breaking News

    Private School Teacher: निजी स्कूल के शिक्षकों के कल्याण के लिए राष्ट्रीय नीति की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

    News DeskBy News DeskSeptember 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. सुप्रीम कोर्ट देश में निजी स्कूल के शिक्षकों के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सेवानिवृत्ति के बाद की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक व्यापक राष्ट्रीय नीति और उचित वैधानिक ढांचा तैयार करने के लिए केंद्र को निर्देश देने के अनुरोध वाली याचिका पर सुनवाई के लिए  सहमत हो गया। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने केंद्र, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों तथा राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद सहित अन्य को नोटिस जारी कर याचिका पर उनका जवाब मांगा।

    पीठ ने केरलम स्थित याचिकाकर्ता लिगिमोल जॉर्ज द्वारा दायर याचिका को चार सप्ताह बाद सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया। अधिवक्ता दीपक प्रकाश के जरिए दायर याचिका में केंद्र को पेंशन लाभ, भविष्य निधि और ग्रेच्युटी तथा निजी स्कूल के शिक्षकों के लिए एक प्रभावी शिकायत निवारण तंत्र सहित एक समान कल्याण उपायों के समन्वय, कार्यान्वयन और निगरानी के लिए राष्ट्रीय निजी स्कूल शिक्षक कल्याण बोर्ड या अन्य उचित संस्थागत तंत्र स्थापित करने पर विचार करने का निर्देश देने की भी मांग की गई है।

    Odisha oranguntan: जंगल में मिले 5 ओरंगुटान मामले में FIR दर्ज, STF बंगाल में 3 लोगों से कर रही पूछताछ

    याचिकाकर्ता ने कहा कि पूरे भारत में मान्यता प्राप्त निजी शैक्षणिक संस्थानों में सेवारत शिक्षकों के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सेवानिवृत्ति के बाद की सुरक्षा के लिए एक व्यापक राष्ट्रीय ढांचे की अनुपस्थिति से जुड़ा यह राष्ट्रीय महत्व का मुद्दा है। याचिका में शिक्षा मंत्रालय द्वारा ‘‘यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन प्लस’’ के तहत प्रकाशित आंकड़ों का हवाला दिया गया है।

    CBI ने एक करोड़ रुपये की रिश्वतखोरी मामले में CGST के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

    इसमें कहा गया है कि 2023-24 की रिपोर्ट के अनुसार भारत में लगभग 14.72 लाख स्कूल, 98 लाख से अधिक शिक्षक और लगभग 24.8 करोड़ छात्र हैं।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Private School Teacher: Supreme Court to hear petition demanding national policy for welfare of private school teachers Private School Teacher: निजी स्कूल के शिक्षकों के कल्याण के लिए राष्ट्रीय नीति की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Odisha oranguntan: जंगल में मिले 5 ओरंगुटान मामले में FIR दर्ज, STF बंगाल में 3 लोगों से कर रही पूछताछ

    September 12, 2026

    CBI ने एक करोड़ रुपये की रिश्वतखोरी मामले में CGST के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

    September 12, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर समेत राज्य के छह अस्पतालों में ‘कैंसर डे-केयर’, ‘रेडिएशन थेरेपी’ की सुविधाएं शुरू करेगी झारखंड सरकार

    September 12, 2026
    Recent Post

    Odisha oranguntan: जंगल में मिले 5 ओरंगुटान मामले में FIR दर्ज, STF बंगाल में 3 लोगों से कर रही पूछताछ

    September 12, 2026

    CBI ने एक करोड़ रुपये की रिश्वतखोरी मामले में CGST के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

    September 12, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर समेत राज्य के छह अस्पतालों में ‘कैंसर डे-केयर’, ‘रेडिएशन थेरेपी’ की सुविधाएं शुरू करेगी झारखंड सरकार

    September 12, 2026

    Saraikela: नक्सलियों की निशानदेही पर चला तलाशी अभियान, दो इंसास राइफल, बम समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद  

    September 12, 2026

    Private School Teacher: निजी स्कूल के शिक्षकों के कल्याण के लिए राष्ट्रीय नीति की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

    September 12, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group