Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली ‘कवच’ पर अमल करने की दिशा में प्रगति तेज : रेलवे
    Breaking News

    स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली ‘कवच’ पर अमल करने की दिशा में प्रगति तेज : रेलवे

    News DeskBy News DeskJune 19, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    नयी दिल्ली. पश्चिम बंगाल में दो ट्रेन के बीच टक्कर के एक दिन बाद मंगलवार को रेल मंत्रालय ने कहा कि ‘कवच’ के रूप में जानी जाने वाली स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली पर 3000 किलोमीटर मार्ग पर अमल में लाने को लेकर तेज प्रगति हो रही है.रेलवे ने कहा कि ‘कवच’ पर पूरी तरह अमल के बाद इस तरह की दुर्घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी. सिलीगुड़ी के न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन से 30 किमी दूर रंगापानी के पास एक मालगाड़ी ने सोमवार सुबह पहले से खड़ी सियालदह जाने वाली कंचनजंघा एक्सप्रेस को पीछे से टक्कर मार दी थी जिससे इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गई और लगभग 40 लोग घायल हो गए.

    इस दुर्घटना के बाद ‘कवच’ पर क्रियान्वयन में देरी को लेकर रेलवे की आलोचना की झड़ी लग गई. इसके जवाब में मंत्रालय ने कहा कि ‘कवच’ एक बहुत ही जटिल प्रणाली है जिसमें छह प्रमुख उप-प्रणालियां शामिल हैं. इन उप प्रणालियों में पटरी के किनारे ‘ऑप्टिकल फाइबर’ केबल बिछाना, पटरी के किनारे दूरसंचार टावर स्थापित करना, इन टावरों और ट्रेन पर दूरसंचार उपकरण स्थापित करना, स्टेशनों पर डेटा केंद्र स्थापित करना और उन्हें सिग्नल प्रणाली के साथ एकीकृत करना, पटरियों पर उपकरण स्थापित करना और अंततः इंजन और ट्रेन पर उपकरण स्थापित करना शामिल है.

    Jharkhand News: JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के समर्थन में उतरी JDU, रांची पहुंचकर जमशेदपुर के नेताओं ने कहा- ‘छात्रों को लाठी नहीं, रोजगार दे सरकार’

    रेलवे मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम नहीं उजागर करने की शर्त पर कहा, ‘‘इस प्रणाली को आखिरकार 2019 में प्रमाणित किया गया. कोविड-19 की चुनौतियों के बावजूद काम आगे बढ़ा और अब रेलवे के साथ-साथ उपकरण निर्माता भी बड़ी परियोजनाओं को शुरू करने के लिए तैयार हैं. इस समय 3,000 किलोमीटर मार्ग पर इस काम में तेजी से प्रगति हो रही है. अन्य मार्गों के लिए डिजाइन के काम में भी बहुत तेजी से प्रगति हो रही है.’’ रेलवे के अनुसार अनुसंधान डिजाइन एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) द्वारा विकसित ‘कवच’ प्रणाली आपातकालीन स्थिति में जब ट्रेन चालक समय पर कार्रवाई करने में विफल रहता है तब स्वचालित ब्रेक लगा सकती है, जिससे खराब मौसम में भी सुरक्षित ट्रेन संचालन सुनिश्चित होता है.

    Vidhansabha March FIR: विधानसभा मार्च के सिलसिले में 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप

    अधिकारी ने कहा, ‘‘अब तक ‘कवच’ को 1,465 किलोमीटर लंबे मार्ग और 121 इंजनों पर लागू किया जा चुका है. इसके अलावा आगरा मंडल ने विभिन्न प्रकार के कई इंजन और ट्रेन पर परीक्षण करने के लिए मथुरा (स्टेशन को छोड़कर) और पलवल के बीच 80 किलोमीटर लंबे खंड पर एक पूरा कवच नेटवर्क विकसित किया है.’’ हाल ही में रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष और सीईओ जया वर्मा सिन्हा और उत्तर मध्य और उत्तर रेलवे के रेलवे अधिकारियों ने पलवल और वृदांवन के बीच वंदे भारत ट्रेन में कवच के परीक्षण का निरीक्षण किया था.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Progress is fast towards implementing automatic train protection system 'Kavach': Railways
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand News: JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के समर्थन में उतरी JDU, रांची पहुंचकर जमशेदपुर के नेताओं ने कहा- ‘छात्रों को लाठी नहीं, रोजगार दे सरकार’

    August 13, 2026

    Vidhansabha March FIR: विधानसभा मार्च के सिलसिले में 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप

    August 13, 2026

    Tata Group: शीर्ष स्तर पर प्रभाव और नियंत्रण को लेकर जारी खींचतान के बीच रतन टाटा के पुराने सहयोगियों के हटने से टाटा समूह के सत्ता संतुलन में बदलाव के संकेत

    August 13, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: कदमा भाटिया बस्ती में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    August 13, 2026

    Jamshedpur: सीतारामडेरा के बाराद्वारी इलाके में महिला से चेन छिनतई, बाइक सवार दो बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

    August 13, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group