Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Rahul Gandhi: ‘अभी पिक्चर बाकी है’ ; कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के आरोपों को दोहराते हुए कहा
Breaking News

Rahul Gandhi: ‘अभी पिक्चर बाकी है’ ; कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के आरोपों को दोहराते हुए कहा

News DeskBy News DeskAugust 12, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi.कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को निर्वाचन आयोग पर ‘‘एक व्यक्ति, एक वोट’’ के सिद्धांत को लागू करने का अपना कर्तव्य नहीं निभाने का आरोप लगाया और मतदाता सूची में अनियमितताओं के दावों का हवाला देते हुए कहा, ‘‘अभी पिक्चर बाकी है.’ राहुल गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी संविधान की रक्षा कर रही है और ऐसा करती रहेगी. लोकसभा में विपक्ष के नेता ने संसद भवन परिसर में पत्रकारों से कहा, ‘‘यह सिर्फ एक सीट की बात नहीं है (जहां ‘वोट चोरी’ हो रही है), बल्कि कई सीटों की बात है. यह राष्ट्रीय स्तर पर और व्यवस्थित तरीके से किया जा रहा है. चुनाव आयोग जानता है और हम भी जानते हैं. उन्होंने कहा, पहले सबूत नहीं था, लेकिन अब है. हम संविधान की रक्षा कर रहे है. ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ संविधान की नींव है और इसे लागू करना चुनाव आयोग का कर्तव्य है और उन्होंने अपना कर्तव्य नहीं निभाया. इसलिए हम संविधान की रक्षा कर रहे हैं और करते रहेंगे. हम रुकेंगे नहीं.

बिहार की मतदाता सूची में कथित तौर पर दर्ज 124 वर्षीय मिंता देवी के बारे में पूछे जाने पर राहुल गांधी ने कहा, ऐसे अनगिनत मामले हैं। अभी पिक्चर बाकी है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी कहा कि ऐसे कई मामले हैं जिनमें पते और रिश्तेदारों आदि के नाम फर्जी हैं. इससे पहले, मंगलवार को ‘इंडिया’ गठबंधन के कई सांसदों ने संसद परिसर में बिहार में निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया के खिलाफ प्रदर्शन किया.

RAILWAY NEWS :छठ बाद भीड़ को देखते हुए मिराज जंक्शन-सांतरागाछी वन-वे स्पेशल ट्रेन चलेगी, टाटानगर से भी गुजरेगी

कई सांसदों ने सफेद टी-शर्ट पहन रखी थी जिस पर ‘‘124 वर्षीय मतदाता’’ का नाम लिखा था जो कथित तौर पर राज्य की मतदाता सूची में दर्ज पायी गयी है. संसद के मकर द्वार पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस के संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, तृणमूल कांग्रेस सांसद डेरेक ओ’ ब्रायन, द्रमुक के टीआर बालू, राकांपा (शरदचंद्र पवार) की सुप्रिया सुले समेत अन्य विपक्षी सांसदों ने पोस्टर लेकर नारे लगाए और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को वापस लेने की मांग की. प्रियंका गांधी सहित कई सांसद सफेद टी-शर्ट पहने नजर आए, जिस पर ‘मिंता देवी’ और उनकी तस्वीर छपी थी और पीछे ‘124 नॉट आउट’ लिखा था.

Jharkhand: झारखंड स्थापना दिवस पर आठ IPS समेत 20 पुलिसकर्मियों को मिलेगा सम्मान, 13 को वीरता पदक

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

RAILWAY NEWS :छठ बाद भीड़ को देखते हुए मिराज जंक्शन-सांतरागाछी वन-वे स्पेशल ट्रेन चलेगी, टाटानगर से भी गुजरेगी

November 22, 2026

Jharkhand: झारखंड स्थापना दिवस पर आठ IPS समेत 20 पुलिसकर्मियों को मिलेगा सम्मान, 13 को वीरता पदक

November 22, 2026

Tata Steel के रन-ए-थॉन 2026 में 4,500 से अधिक प्रतिभागियों ने लगाई दौड़, विजेताओं के बीच बांटी गई 5.67 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

November 22, 2026
Recent Post

RAILWAY NEWS :छठ बाद भीड़ को देखते हुए मिराज जंक्शन-सांतरागाछी वन-वे स्पेशल ट्रेन चलेगी, टाटानगर से भी गुजरेगी

November 22, 2026

Jharkhand: झारखंड स्थापना दिवस पर आठ IPS समेत 20 पुलिसकर्मियों को मिलेगा सम्मान, 13 को वीरता पदक

November 22, 2026

Tata Steel के रन-ए-थॉन 2026 में 4,500 से अधिक प्रतिभागियों ने लगाई दौड़, विजेताओं के बीच बांटी गई 5.67 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

November 22, 2026

Jamshedpur: टाटा मोटर्स के इंजन डिवीजन में कार्यरत कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत के बाद मेन गेट पर हंगामा, मुआवजे और आश्रित को स्थायी नौकरी देने की मांग

November 22, 2026

Jamshedpur: बोड़ाम में युवक ने टांगी से आठ ग्रामीणों पर किया हमला, महिला गंभीर, जंगल में भागे आरोपी युवक की तलाश जारी

November 22, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group