Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Railway: गुवा सेल की रेलवे साइडिंग में अब नयी पटरी पर मालगाड़ी की बोगी बेपटरी, लौह अयस्क की ढुलाई कई घंटों तक ठप, निरीक्षण करने नहीं पहुंच सके रेल जीएम
    Breaking News

    Railway: गुवा सेल की रेलवे साइडिंग में अब नयी पटरी पर मालगाड़ी की बोगी बेपटरी, लौह अयस्क की ढुलाई कई घंटों तक ठप, निरीक्षण करने नहीं पहुंच सके रेल जीएम

    News DeskBy News DeskDecember 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा स्थित सेल की रेलवे साइडिंग में मंगलवार सुबह एक बार फिर मालगाड़ी की बोगी बेपटरी हो गई. इस घटना से रेल परिचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ और गुवा सेल से होने वाली लौह अयस्क की ढुलाई कई घंटों तक पूरी तरह ठप रही. मिली जानकारी के अनुसार, गुवा सेल के बंकर साइड पर सुबह करीब 10:45 बजे मालगाड़ी की एक बोगी अचानक पटरी से उतर गई. बेपटरी होते ही रेलवे ट्रैक पूरी तरह जाम हो गया, जिससे रेल लाइन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. इस मार्ग से लगभग चार घंटे तक किसी भी ट्रेन का परिचालन नहीं हो सका. बोगी के पटरी से उतरने का सीधा असर गुवा सेल से होने वाली लौह अयस्क की माल ढुलाई पर पड़ा.

    कई रेक वहीं खड़े रह गए, जिससे उत्पादन और आपूर्ति व्यवस्था भी प्रभावित हुई. कर्मचारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.
    बताया जाता है कि पहले हुई घटनाओं के बाद गुवा सेल प्रबंधन ने ब्रिटिश काल की पुरानी रेल पटरियों को हटाकर नई पटरियां बिछवाई थीं. इसका उद्देश्य भविष्य में बेपटरी की घटनाओं को रोकना था. इसके बावजूद नई पटरियों पर भी मालगाड़ी पटरी से उतर गयी.

    JAMSHEDPUR NEWS: बिष्टुपुर घटना पर कांग्रेस का विरोध, बार संचालक और बाउंसरों पर कार्रवाई की उठाई मांग

    घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे और सेल प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचे. क्रेन और तकनीकी टीम की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद कई घंटों में बेपटरी बोगी को हटाया गया और ट्रैक को दुरुस्त किया गया. इसके बाद रेल परिचालन बहाल किया जा सका. मालूम हो कि मंगलवार को दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम अनिल कुमार मिश्रा का गुवा रेलवे साइडिंग निरीक्षण कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन ट्रैक बाधित होने के कारण वे गुवा नहीं पहुंच सके. इसके बाद उन्होंने डांगवापोसी, नोवामुंडी और बड़ाजामदा रेलवे साइडिंग का निरीक्षण किया.

    JAMSHEDPUR NEWS: विस्थापितों के जनहित के मुद्दों को राजनीतिक रंग देना दुर्भाग्यपूर्ण : राम सिंह मुंडा, लोकतांत्रिक संवाद पर दिया जोर

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    and the Railway General Manager was unable to inspect. halting iron ore transportation for several hours Railway: A freight train bogie derailed on the new track at Guwa SAIL's railway siding Railway: गुवा सेल की रेलवे साइडिंग में अब नयी पटरी पर मालगाड़ी की बोगी बेपटरी निरीक्षण करने नहीं पहुंच सके रेल जीएम लौह अयस्क की ढुलाई कई घंटों तक ठप
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: बिष्टुपुर घटना पर कांग्रेस का विरोध, बार संचालक और बाउंसरों पर कार्रवाई की उठाई मांग

    June 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: विस्थापितों के जनहित के मुद्दों को राजनीतिक रंग देना दुर्भाग्यपूर्ण : राम सिंह मुंडा, लोकतांत्रिक संवाद पर दिया जोर

    June 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: हूल दिवस पर AIDSO ने सिद्धू-कान्हू को किया नमन, कहा- अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और ‘हूल’ की जरूरत

    June 30, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: बिष्टुपुर घटना पर कांग्रेस का विरोध, बार संचालक और बाउंसरों पर कार्रवाई की उठाई मांग

    June 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: विस्थापितों के जनहित के मुद्दों को राजनीतिक रंग देना दुर्भाग्यपूर्ण : राम सिंह मुंडा, लोकतांत्रिक संवाद पर दिया जोर

    June 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: हूल दिवस पर AIDSO ने सिद्धू-कान्हू को किया नमन, कहा- अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और ‘हूल’ की जरूरत

    June 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: कानून-व्यवस्था पर सर्वदलीय बैठक बुलाएंगे सरयू राय, बोले- पुलिस और सरकार दोनों को दिखानी होगी गंभीरता

    June 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान का शुभारंभ, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    June 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group