Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Railway IRCTC Scam: आईआरसीटीसी ‘घोटाला’ मामले में CBI ने लालू और तेजस्वी यादव की याचिकाओं का किया विरोध, ये बतायी वजह?
    Breaking News

    Railway IRCTC Scam: आईआरसीटीसी ‘घोटाला’ मामले में CBI ने लालू और तेजस्वी यादव की याचिकाओं का किया विरोध, ये बतायी वजह?

    News DeskBy News DeskFebruary 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार को आईआरसीटीसी ‘घोटाला’ मामले में आरोप तय किए जाने को चुनौती देने वाली राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव की याचिकाओं का दिल्ली उच्च न्यायालय में विरोध किया। एजेंसी की ओर से पेश हुए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल डी पी सिंह ने कहा कि यह भ्रष्टाचार का मामला है, जिससे राजकोष को नुकसान हुआ। सीबीआई की प्राथमिकी के अनुसार, रेलमंत्री रहने के दौरान लालू यादव ने अपने करीबी सहयोगी और राज्यसभा में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सदस्य प्रेमचंद गुप्ता की पत्नी एवं सुजाता होटल्स की मालकिन सरला गुप्ता और आईआरसीटीसी के अधिकारियों के साथ मिलकर ‘‘स्वयं को तथा दूसरों को अनुचित आर्थिक लाभ पहुंचाने’’ के लिए आपराधिक साजिश रची थी।

    जांच एजेंसी ने अपने आरोपपत्र में कहा है कि यह साजिश 2004 से 2014 के बीच रची गई थी। इसने आरोप लगाया है कि बीएनआर होटल्स आईआरसीटीसी के तत्कालीन प्रबंध निदेशक पी के गोयल द्वारा संचालित एक ‘‘धांधली भरी और हेराफेरी’’ वाली निविदा प्रक्रिया के माध्यम से सुजाता होटल्स को हस्तांतरित कर दिया गया था, और यादव परिवार ने बदले में पटना में कम कीमत पर भूखंड हासिल किए थे। अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल सिंह ने कहा, ‘‘इस मामले में भूमि हासिल करने की पूरी प्रक्रिया गंभीर संदेह पैदा करती है, और एक अभियोजक के रूप में, मैं इसे संदिग्ध कहूंगा।

    Jamshedpur News: सिंहभूम चैंबर के सिक्का वितरण अभियान के तहत ₹5 लाख के सिक्कों का हुआ वितरण

    भूमि इस प्रकार प्राप्त की गई। भूमि की खरीद श्रीमती यादव के मुख्यमंत्री रहते हुए हुई थी।’’ अदालत इस मामले की सुनवाई बुधवार को जारी रखेगी। निचली अदालत ने 13 अक्टूबर, 2025 को लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और 11 अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और भ्रष्टाचार के अपराधों से संबंधित आरोप तय किए थे।

    Tata Motors: टाटा मोटर्स के MD गिरीश वाघ बोले, वाणिज्यिक वाहन उद्योग में वृद्धि संभव

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Railway IRCTC Scam: CBI opposes Lalu and Tejashwi Yadav's petitions in IRCTC 'scam' case Railway IRCTC Scam: आईआरसीटीसी ‘घोटाला’ मामले में CBI ने लालू और तेजस्वी यादव की याचिकाओं का किया विरोध why did they give this reason? ये बतायी वजह?
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: सिंहभूम चैंबर के सिक्का वितरण अभियान के तहत ₹5 लाख के सिक्कों का हुआ वितरण

    June 25, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स के MD गिरीश वाघ बोले, वाणिज्यिक वाहन उद्योग में वृद्धि संभव

    June 25, 2026

    Seraikella-Kharsawan : अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय के बच्चों ने निकाली नशा मुक्ति जागरूकता रैली

    June 25, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: सिंहभूम चैंबर के सिक्का वितरण अभियान के तहत ₹5 लाख के सिक्कों का हुआ वितरण

    June 25, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स के MD गिरीश वाघ बोले, वाणिज्यिक वाहन उद्योग में वृद्धि संभव

    June 25, 2026

    Seraikella-Kharsawan : अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय के बच्चों ने निकाली नशा मुक्ति जागरूकता रैली

    June 25, 2026

    Jamshedpur. बिरसानगर के जोन नंबर-2 में रहने वाले युवक ने अपनी प्रेमिका को वीडियो कॉल कर फंदे से लटककर दे दी जान

    June 25, 2026

    Hemant Soren: CM हेमंत सोरेन को राहत, हाइकोर्ट ने चुनाव आचार संहिता उल्लंघन मामले में आपराधिक कार्यवाही रद्द की

    June 25, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group