Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Railway: ट्रेन में आग की अफवाह फैली, उतरते समय दूसरी ट्रेन से कटकर चार लोगों की मौत
Breaking News

Railway: ट्रेन में आग की अफवाह फैली, उतरते समय दूसरी ट्रेन से कटकर चार लोगों की मौत

News DeskBy News DeskJune 15, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Muraina. मध्यप्रदेश के मुरैना रेलवे स्टेशन के निकट खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के एक डिब्बे में कथित तौर पर आग लगने की अफवाह फैल गई, जिसके बाद उससे उतरने के दौरान दूसरे ट्रैक से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज सिंह ने बताया कि खजुराहो इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह के बाद घबराहट में चेन पुलिंग के बाद कुछ यात्री ट्रेन से उतर गए। उन्होंने बताया कि शाम करीब 4:30 बजे पातालकोट एक्सप्रेस दूसरी पटरी से गुजर रही थी। उन्होंने कहा कि ट्रेन से उतरे यात्रियों ने ध्यान नहीं दिया कि बगल वाली पटरी पर एक अन्य ट्रेन आ रही है। उन्होंने कहा कि पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई।

घटनास्थल पर मौजूद मुरैना के जिलाधिकारी लोकेश कुमार जांगिड़ ने ‘पीटीआई-भाषा’ से फोन पर बातचीत के दौरान कहा कि खजुराहो से रवाना हुई उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में जिले के हेतमपुर स्टेशन के पास यह दुर्घटना हुई। उन्होंने कहा कि रेल इंजन से जुड़ी बोगी में अचानक चिंगारी और धुआं निकला, जिसके बाद कुछ यात्रियों ने जंजीर खींचकर ट्रेन को रोक दिया।

Jamshedpur: नो इंट्री में घुसी गाड़ी, ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने मांगे 1000,  500 नकद लिये, 520 रुपये UPI से सब्जी बेचने वाले के खाते में डलवाये

उन्होंने बताया कलेक्टर ने बताया इस घटना से ट्रेन के अंदर आग लगने की अफवाह फैल गई। उन्होंने कहा कि जान बचाने के लिए बिना सोचे-समझे कुछ लोग ट्रेन से कूदने लगे और रेलवे ट्रैक पर आ गए। उन्होंने कहा कि इसी दौरान कुछ लोग दूसरी रेल लाइन पर खड़े हो गए और उन्हें यह नहीं पता चला कि बगल की पटरी पर दिल्ली की ओर से पातालकोट एक्सप्रेस ट्रेन तेज रफ्तार से आ रही है। कलेक्टर ने बताया कि दुर्घटना में तीन महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि दो महिलाएं व बच्चा आगरा के निवासी हैं जबकि एक अन्य महिला बीकानेर की है।

Nobel prize: हेनरी बी कागन और केंसो सोआई को प्रदान किया जाएगा रसायन का नोबेल पुरस्कार, आज साहित्य के विजेता की होगी घोषणा

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: नो इंट्री में घुसी गाड़ी, ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने मांगे 1000,  500 नकद लिये, 520 रुपये UPI से सब्जी बेचने वाले के खाते में डलवाये

October 8, 2026

Nobel prize: हेनरी बी कागन और केंसो सोआई को प्रदान किया जाएगा रसायन का नोबेल पुरस्कार, आज साहित्य के विजेता की होगी घोषणा

October 8, 2026

Congress Protest: राहुल और प्रियंका धरने पर… बोले-ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा, दूसरे दिन भी हिरासत में लिये गये

October 8, 2026
Recent Post

Jharkhand Highcourt ने JPSC-JSSC की परीक्षाएं रद्द होने के बाद कर्मचारियों की बर्खास्तगी पर लगी रोक की अवधि बढ़ायी

October 8, 2026

SIR को लेकर अनोखे अंदाज में विरोध…कांग्रेस कार्यकर्ता भूत’ बनकर पहुंचे, मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला

October 8, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group