Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Railway: टाटानगर से चाईबासा और चाकुलिया के लिए चलेंगी दो नयी मेमू ट्रेनें, सांसद करेंगे उद्घाटन, जानें क्या होगा समय और रूट
    Breaking News

    Railway: टाटानगर से चाईबासा और चाकुलिया के लिए चलेंगी दो नयी मेमू ट्रेनें, सांसद करेंगे उद्घाटन, जानें क्या होगा समय और रूट

    News DeskBy News DeskMay 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंंहभूम के यात्रियों के लिए रेलवे सौगात देने जा रही है. टाटानगर से चाकुलिया और चाईबासा के लिए दो नई मेमू ट्रेन सेवाओं को रेलवे बोर्ड ने हरी झंडी दे दी है. टाटानगर से चाकुलिया के लिए मेमू ट्रेन सुबह 11:00 बजे रवाना होगी और दोपहर 12:45 बजे चाकुलिया पहुंचेगी. वापसी में यह ट्रेन चाकुलिया से दोपहर 3:00 बजे निकलेगी और शाम 5:00 बजे टाटानगर लौटेगी. चाकुलिया के निवासियों ने इस ट्रेन की मांग लंबे समय से की थी, क्योंकि क्षेत्र में सीमित रेल सुविधाएं उनकी रोजमर्रा की यात्रा को कठिन बना रही थीं.

    चाईबासा के लिए शुरू होने वाली मेमू ट्रेन रात 8:55 बजे टाटानगर से रवाना होगी और रात 11:00 बजे चाईबासा पहुंचेगी. वापसी में यह ट्रेन अगले दिन सुबह 3:20 बजे चाईबासा से निकलेगी और सुबह 5:45 बजे टाटानगर पहुंचेगी.

    Tata Motors के CEO गिरिश वाघ ने इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहनों की मांग में वृद्धि होने की जतायी उम्मीद, प्रधानमंत्री-ई-बस सेवा योजना पर भी बोले

    चाकुलिया और चाईबासा के लिए नई मेमू ट्रेनें इस दिशा में एक और कदम हैं. इन दोनों ट्रेनों की शुरुआत सांसद बिद्युत वरन महतो द्वारा हरी झंडी दिखाकर की जाएगी. यह समारोह टाटानगर रेलवे स्टेशन पर आयोजित होगा, जहां स्थानीय लोग, रेलवे अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे.

    Weather Alert: आज से अगले चार दिनों तक अच्छी बारिश के आसार, कुछ जगह भारी वर्षा का अलर्ट

    सांसद ने बताया कि उन्होंने दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक से वार्ता की एवं दोनों ही जगह के लिए ट्रेन की मांग रखी. रेल महाप्रबंधक ने उनकी मांग पर गंभीरता दिखाते हुए रेलवे बोर्ड के समक्ष प्रस्ताव भेजा, जिसे स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है. उन्होंने कहा कि चाईबासा के लोगों को अब कोलकाता के लिए टाटानगर स्टेशन से स्टील एक्सप्रेस एवं अन्य ट्रेन को पकड़ने में सुविधा होगी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    know the time and route MP will inaugurate them Railway: Two new MEMU trains will run from Tatanagar to Chaibasa and Chakulia
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: टाटा स्टील कर्मचारियों के वेज रिवीजन समझौता के बाद उत्पन्न समस्या का समाधान करेगी कमेटी

    August 30, 2026

    2027 के लिए BJP की बड़ी रणनीति, Gen-Z को साधने की कोशिश, संगठन को और मजबूत करने पर जोर

    August 30, 2026

    Jharkhand: 2.20 करोड़ रुपये कीमत का 443 किलोग्राम गांजा बरामद, दो लोग गिरफ्तार

    August 30, 2026
    Recent Post

    Tata Motors के CEO गिरिश वाघ ने इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहनों की मांग में वृद्धि होने की जतायी उम्मीद, प्रधानमंत्री-ई-बस सेवा योजना पर भी बोले

    August 30, 2026

    Weather Alert: आज से अगले चार दिनों तक अच्छी बारिश के आसार, कुछ जगह भारी वर्षा का अलर्ट

    August 30, 2026

    Jharkhand: भू-धंसान की दो घटनाओं से इलाके में दहशत, कई आवास क्षतिग्रस्त, धंसकर 35 फीट नीचे चली गयी सड़क

    August 30, 2026

    Share Bazar: सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा

    August 30, 2026

    Jamshedpur: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, एमजीएम और सदर अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड तैयार

    August 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group