Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Railway: रेलवे में कनिष्ठ अभियंता, डिपो सामग्री अधीक्षक और रसायन व धातुकर्म सहायक समेत 35 तकनीकी श्रेणियों में 4,098 रिक्तियों को भरने का फैसला, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी
Breaking News

Railway: रेलवे में कनिष्ठ अभियंता, डिपो सामग्री अधीक्षक और रसायन व धातुकर्म सहायक समेत 35 तकनीकी श्रेणियों में 4,098 रिक्तियों को भरने का फैसला, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी

News DeskBy News DeskJuly 8, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. रेल मंत्रालय ने देश भर के विभिन्न रेलवे जोन में संरक्षा को मजबूत करने और कार्य कुशलता को बेहतर बनाने के लिए 4,098 तकनीकी कर्मचारियों की भर्ती को मंजूरी दी है। अधिकारियों ने बताया कि मंत्रालय ने 35 तकनीकी श्रेणियों में रिक्तियों को भरने का फैसला किया है। इनमें से कई पद संचालन संरक्षा के लिए बहुत जरूरी हैं, जैसे कनिष्ठ अभियंता, डिपो सामग्री अधीक्षक और रसायन व धातुकर्म सहायक। हाल ही में मंत्रालय ने सभी रेलवे जोन के महाप्रबंधकों को एक परिपत्र भेजा।

इसमें कहा गया कि जोन की ओर से आतंरिक मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (एचआरएमएस) के जरिए इंगित की गई रिक्तियों का आकलन किया गया है और इसी आकलन के आधार पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया गया है। जोन की ओर से पहचानी गई सबसे अधिक रिक्तियां ‘परमानेंट वे’(पटरी के रखरखाव) श्रेणी में 845 हैं, इसके बाद कार्यशाला में 470 और ‘कैरेज एंड वैगन’ में 450 रिक्तियां हैं।

JAMSHEDPUR NEWS: टाटानगर स्टेशन के उन्नयन कार्यों का एजीएम मनीष जैन ने लिया जायजा, यात्री सुविधाओं की समीक्षा

मंत्रालय ने रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी), बेंगलुरु के अध्यक्ष के साथ सलाह-मशविरा करके एक समय-सीमा तय की है, जिसके अनुसार नोडल आरआरबी 21 जुलाई, 2026 से केंद्रीयकृत रोजगार अधिसूचना (सीईएन) जारी करेंगे। इससे पहले, मंत्रालय की मंजूरी के बाद 6,565 तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की जा चुकी थी। इसमें सिग्नल तकनीशियन ग्रेड-1 के लिए 323 पद और तकनीशियन ग्रेड-3I के लिए 6,242 पद शामिल थे।

RANCHI NEWS :मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा के श्राद्ध कर्म में पहुंचे बन्ना गुप्ता एवं मेयर सुधा गुप्ता, दी श्रद्धांजलि

रेलवे के कई कर्मचारी संघों ने संरक्षा से जुड़ी अहम श्रेणी में रिक्तियों को भरने के मंत्रालय के निर्णय पर खुशी जताई है। उनका कहना है कि इससे कार्य कुशलता बेहतर होगी और मौजूदा कर्मचारियों पर काम का बोझ कम होगा।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: टाटानगर स्टेशन के उन्नयन कार्यों का एजीएम मनीष जैन ने लिया जायजा, यात्री सुविधाओं की समीक्षा

October 5, 2026

RANCHI NEWS :मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा के श्राद्ध कर्म में पहुंचे बन्ना गुप्ता एवं मेयर सुधा गुप्ता, दी श्रद्धांजलि

October 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पारडीह से बालिगुमा तक हटेगा अतिक्रमण, हाईवे पर अवैध पार्किंग के खिलाफ चलेगा अभियान

October 5, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: टाटानगर स्टेशन के उन्नयन कार्यों का एजीएम मनीष जैन ने लिया जायजा, यात्री सुविधाओं की समीक्षा

October 5, 2026

RANCHI NEWS :मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा के श्राद्ध कर्म में पहुंचे बन्ना गुप्ता एवं मेयर सुधा गुप्ता, दी श्रद्धांजलि

October 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पारडीह से बालिगुमा तक हटेगा अतिक्रमण, हाईवे पर अवैध पार्किंग के खिलाफ चलेगा अभियान

October 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: समाहरणालय में आंगनबाड़ी सहायिकाओं की जिला स्तरीय व्यंजन प्रतियोगिता, गोलमुरी-सह-जुगसलाई प्रथम

October 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: बिष्टुपुर में भारत विकास परिषद की राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता, विजेता टीमें रांची जाएंगी

October 5, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group