Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»RANCHI : कुवैत अग्निकांड में मारे गए झारखंड के व्यक्ति का शव घर पहुंचाया गया
    Breaking News

    RANCHI : कुवैत अग्निकांड में मारे गए झारखंड के व्यक्ति का शव घर पहुंचाया गया

    News DeskBy News DeskJune 15, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रांची. कुवैत में आग लगने की घटना में मारे गए मोहम्मद अली हुसैन का शव शनिवार सुबह झारखंड की राजधानी रांची के हिंदपीरी स्थित उनके आवास पर लाया गया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि शव को दिल्ली से एक विमान से रांची लाया गया और फिर सुबह करीब 10.15 बजे शव को घर लाया गया. अली का शव लाए जाने के दौरान रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर मौजूद थे.

    अली के पिता मुबारक हुसैन (57) ने बताया कि तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा बेटा अली (24) करीब 20 दिन पहले पश्चिम एशियाई देश गया था.
    अली का शव पहुंचने पर परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और मित्र रो पड़े, उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि अली के साथ ऐसा कुछ होगा. मुबारक ने कहा कि उनका पुत्र अपने परिवार की सहायता के लिए पैसे कमाने पहली बार देश से बाहर गया था. झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने भी कुवैत अग्निकांड में अली के निधन पर दुख जताया.

    Jamshedpur: बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, चांडिल डैम के 13 गेट खुले, स्वर्णरेखा उफनाई, खरकई नदी खतरे के निशान से ऊपर

    उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.’’ उन्होंने मृतकों के परिजन को पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की. रांची के उपायुक्त ने अली के परिवार को शनिवार को पांच लाख रुपये का चेक प्रदान किया. कुवैत में बुधवार सुबह एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने की घटना में 45 भारतीयों समेत कुल 49 लोगों की मौत हो गई.

    Jharkhand: 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं का नाम मतदाता सूची से जोड़ने की प्रक्रिया तेज करने का निर्देश, 15 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    RANCHI: Body of Jharkhand man killed in Kuwait fire brought home
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, चांडिल डैम के 13 गेट खुले, स्वर्णरेखा उफनाई, खरकई नदी खतरे के निशान से ऊपर

    August 31, 2026

    Jharkhand: 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं का नाम मतदाता सूची से जोड़ने की प्रक्रिया तेज करने का निर्देश, 15 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन

    August 31, 2026

    CID ने JSSC ‘भर्ती परीक्षा में अनियमितताओं’ के मामले में एक और व्यक्ति को किया गिरफ्तार

    August 31, 2026
    Recent Post

    Share Market: शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 226.60 अंक टूटा, टाटा स्टील के शेयर में गिरावट दर्ज

    August 31, 2026

    “आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ में बोली कांग्रेस, परिसीमन के जरिये आदिवासियों की सीट घटाने की साजिश में जुटी भाजपा व आरएसएस

    August 31, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group