Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Ranchi News :बीसवां स्वर्णरेखा महोत्सव 12 से नगड़ी में
    Breaking News

    Ranchi News :बीसवां स्वर्णरेखा महोत्सव 12 से नगड़ी में

    News DeskBy News DeskDecember 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    तीन दिनों तक चलेगा महोत्सव: अंशुल शरण

    ख्यातिलब्ध कृषि वैज्ञानिक आयेंगे मेले में

    2026 में नदी अतिक्रमण के ख़िलाफ़ जबरदस्त आंदोलन

    12 को खेलकूद, निबंध और चित्रांकन प्रतियोगिता

    13 को कृषि प्रदर्शनी का आयोजन

    14 को उद्गमस्थल पर भव्य नदी पूजा होगी

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    नगड़ी (रांची)। युगांतर भारती के अध्यक्ष अंशुल शरण ने कहा है कि बीसवां स्वर्णरेखा महोत्सव का आयोजन धूम धाम से उद्गमस्थल रानीचुआ, नगड़ी, रांची में होगा। इस संबंध में तैयारी जोर शोर से चल रही है।

    यहां नगड़ी में तैयारी बैठक में शामिल होने आए श्री शरण ने कहा कि यह आयोजन 12 से 14 जनवरी तक होगा। 12 जनवरी को विश्व युवा दिवस है। इस मौके पर चित्रांकन, निबंध और खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।

    श्री शरण ने बताया कि 13 जनवरी को कृषि प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें कृषि क्षेत्र से जुड़े ख्यातिप्राप्त वैज्ञानिक शामिल होंगे।

    अंशुल शरण ने बताया कि मकर संक्रांति 14 जनवरी को है। इस दिन उद्गम स्थल पर भव्य नदी पूजन का आयोजन होगा। इसी दिन मेला भी लगेगा। 14 को ही स्वर्णरेखा नदी का पूजन धुर्वा, 21 महादेव, हुंड्रू, जोहना, सिल्ली, चांडिल तथा दोमुहानी, जमशेदपुर में किया जाएगा।

    उन्होंने घोषणा की कि साल 2026 में नदी अतिक्रमण के ख़िलाफ़ जबरदस्त आंदोलन चलाया जाएगा।

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    नगड़ी में हुई बैठक में तपेश्वर केशरी को मेला समिति का अध्यक्ष चुना गया। विधायक सरयू राय मुख्य संरक्षक चयनित हुए। युगांतर भारती के अध्यक्ष अंशुल शरण मेला समिति के संरक्षक होंगे। ध्यातव्य है कि सरयू राय ने ही इस महोत्सव की शुरुआत की थी जो अब बड़े पैमाने पर मनाया जाता है।

    इस मौके पर तपेश्वर केशरी ने कहा कि समिति का विस्तार शीघ्र किया जाएगा। आयोजन वृहद होगा और इसमें राज्य भर से कई गणमान्य लोग पधारेंगे। पहले यह महोत्सव एक ही स्थान पर होता था। अब यह महोत्सव 10 स्थानों पर होगा।

    इस अवसर पर दौलत केशरी, बजरंग महतो, पंकज राय, बाँदे उड़ाऊ, कुदुस अंसारी, संदीप राज, रवि केशरी, नंद किशोर महतो, ओम प्रकाश, सलीम अहमद आदि मौजूद रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Agriculture Exhibition Jharkhand Anshul Sharan Jharkhand Cultural Festival Jharkhand Environment News Jharkhand River Festival Makar Sankranti River Puja Nadi Aandolan 2026 Nadi Puja Jharkhand Nagri Ranchi News Ranchi Local News RaniChua Origin Swarnrekha River Conservation Movement Sarayu Rai News Swarnrekha Mahotsav Swarnrekha Protection Swarnrekha River Festival Swarnrekha River Origin World Youth Day Program Yugantar Bharti युगांतर भारती स्वर्णरेखा महोत्सव
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group