Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Road Accident: ट्रक और वैन की भीषण टक्कर में सात लोगों की मौत, वैन में सवार थे बैंड पार्टी के लोग, CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक
    Breaking News

    Road Accident: ट्रक और वैन की भीषण टक्कर में सात लोगों की मौत, वैन में सवार थे बैंड पार्टी के लोग, CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक

    News DeskBy News DeskJune 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ramgarh. झारखंड के रामगढ़ जिले में एक ट्रक ने एक वैन को टक्कर मार दी जिससे कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
    एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह हादसा आधी रात के करीब राजरप्पा पुलिस थाना क्षेत्र के बारलोंग बुधबाजार में हुआ। ट्रक में कोयला लदा हुआ था जबकि वैन में बैंड पार्टी के लोग सवार थे।

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हादसे में सात लोगों की मौत पर दुख जताया। सोरेन ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, कल देर रात रामगढ़-बोकारो रोड पर लारी-बरलौंग के पास सड़क हादसे में सात लोगों की मौत की खबर से मुझे गहरा दुख हुआ है। मारंग बुरु दिवंगत आत्माओं को शांति दें और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को दुख की इस घड़ी को सहने की शक्ति दें। रामगढ़ के उप मंडल पुलिस अधिकारी आलोक रंजन ने बताया, ‘‘ट्रक और वैन की टक्कर में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति का पास के अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।’’

    Jharkhand: नौकरी के लालच में बेटे ने पिता की हत्या के लिए हत्यारों को दी सुपारी, गिरफ्तार

    उन्होंने बताया कि छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रामगढ़ के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि आठ लोगों को सदर अस्पताल लाया गया था, जिनमें से सात को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
    उन्होंने कहा, ‘‘घायल व्यक्ति की हालत अत्यंत गंभीर है, उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है। सभी शवों को पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये लोग मरंगमार्चा और बलसागरा गांवों से थे। वे शुक्रवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।

    Passport Fee Hike: पासपोर्ट के लिए आवेदन शुल्क में वृद्धि,अब 1,500 रुपये की जगह 2,500 रुपये का भुगतान करना होगा, तत्काल सेवा के लिए 5,000 रुपये लगेंगे

    उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने रामगढ़-बोकारो मार्ग को जाम कर दिया। उनका आरोप था कि जिला प्रशासन की लापरवाही के कारण पिछले तीन दिन में इस क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं में कम-से-कम 11 लोगों की जान जा चुकी है। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद सड़क जाम समाप्त कराया गया।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक Road Accident: Seven people killed in a severe collision between a truck and a van; the van was carrying members of a music band. CM Hemant Soren has expressed grief. Road Accident: ट्रक और वैन की भीषण टक्कर में सात लोगों की मौत वैन में सवार थे बैंड पार्टी के लोग
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: नौकरी के लालच में बेटे ने पिता की हत्या के लिए हत्यारों को दी सुपारी, गिरफ्तार

    June 26, 2026

    Passport Fee Hike: पासपोर्ट के लिए आवेदन शुल्क में वृद्धि,अब 1,500 रुपये की जगह 2,500 रुपये का भुगतान करना होगा, तत्काल सेवा के लिए 5,000 रुपये लगेंगे

    June 26, 2026

    Jharkhand Crime: 60 लाख रुपये की 12 किग्रा अफीम बरामद, दो लोग गिरफ्तार, कार जब्त

    June 26, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: नौकरी के लालच में बेटे ने पिता की हत्या के लिए हत्यारों को दी सुपारी, गिरफ्तार

    June 26, 2026

    Passport Fee Hike: पासपोर्ट के लिए आवेदन शुल्क में वृद्धि,अब 1,500 रुपये की जगह 2,500 रुपये का भुगतान करना होगा, तत्काल सेवा के लिए 5,000 रुपये लगेंगे

    June 26, 2026

    Jharkhand Crime: 60 लाख रुपये की 12 किग्रा अफीम बरामद, दो लोग गिरफ्तार, कार जब्त

    June 26, 2026

    Jharkhand SIR: एसआईआर के लिए फर्जी दस्तावेज जमा करने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दी चेतावनी

    June 26, 2026

    Road Accident: ट्रक और वैन की भीषण टक्कर में सात लोगों की मौत, वैन में सवार थे बैंड पार्टी के लोग, CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक

    June 26, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group