Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jharkhand JMM Protest: सरना धर्म संहिता को मान्यता देने की मांग को लेकर राज्य भर के जिला समाहरणालयों पर सत्तारूढ़ झामुमो ने दिया धरना, भाजपा ने गुमराह करने का आरोप लगाया
Breaking News

Jharkhand JMM Protest: सरना धर्म संहिता को मान्यता देने की मांग को लेकर राज्य भर के जिला समाहरणालयों पर सत्तारूढ़ झामुमो ने दिया धरना, भाजपा ने गुमराह करने का आरोप लगाया

News DeskBy News DeskMay 28, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरना धर्म संहिता को मान्यता देने की मांग को लेकर राज्य भर के जिला समाहरणालयों पर मंगलवार को प्रदर्शन किया. पार्टी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरना धर्म संहिता को आगामी जनगणना के सातवें कॉलम में शामिल नहीं किया गया, तो झामुमो राज्य में जनगणना नहीं होने देगी. उन्होंने दावा किया कि जनगणना में हिंदू, मुस्लिम, ईसाई, सिख, जैन और बौद्ध धर्मों के लोगों के लिए कॉलम हैं, लेकिन देश में बड़ी आबादी होने के बावजूद आदिवासी लोगों के लिए कोई अलग कॉलम नहीं है.

राज्य की राजधानी रांची में पार्टी कार्यकर्ता राजभवन के पास एकत्र हुए और कचहरी स्थित जिला समाहरणालय (कलेक्ट्रेट) की ओर मार्च किया. यहां प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने आरोप लगाया कि भाजपा सरना धर्म संहिता को लागू नहीं करना चाहती, जो आदिवासियों की लंबे समय से लंबित मांग रही है.

Congress 2014 से चुनाव क्यों हार रही? पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर पूछा

उन्होंने कहा कि झारखंड विधानसभा ने 2020 की जनगणना में सरना को अलग धर्म के रूप में शामिल करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर केंद्र को भेजा था. पांडेय ने कहा, “लगभग पांच साल हो गए हैं, लेकिन यह अब भी लंबित है. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि केंद्र सरकार ने इस संबंध में कोई पहल नहीं की है. लेकिन झामुमो कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है कि जब तक सरना धर्म संहिता को मान्यता नहीं मिल जाती, वे जनगणना नहीं होने देंगे.”

Railway Big Issue: यात्री ट्रेनों के Engine की कमी, कम गति वाले मालगाड़ियों के Locomotive से चलाई जा रहीं रेलगाड़ियां

इसी तरह के प्रदर्शन जमशेदपुर, साहेबगंज, देवघर, गिरिडीह, धनबाद और खूंटी सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में हुए. हालांकि, भाजपा अध्यक्ष और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस और झामुमो पर सरना धर्म संहिता के नाम पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया. मरांडी ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, “सरना संहिता से ज्यादा महत्वपूर्ण सरना धर्म और संस्कृति की रक्षा करना है. अगर कांग्रेस और झामुमो को सरना आदिवासियों की चिंता है, तो उन्हें आधे-अधूरे मन से काम नहीं करना चाहिए.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur News :अग्रवाल युवा मंच ने इस्कॉन मंदिर में किया राशन दान

October 10, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पूर्वी सिंहभूम में बालू तस्करी और 500 से अधिक सखुआ पेड़ों की कटाई का मुद्दा उठा, डीसी से मिले दिनेशानंद गोस्वामी

October 10, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पितृपक्ष अमावस्या पर 599 अज्ञात शवों का पिंडदान, 1000 लोगों ने किया श्राद्ध भोज

October 10, 2026
Recent Post

Congress 2014 से चुनाव क्यों हार रही? पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर पूछा

October 11, 2026

Railway Big Issue: यात्री ट्रेनों के Engine की कमी, कम गति वाले मालगाड़ियों के Locomotive से चलाई जा रहीं रेलगाड़ियां

October 11, 2026

Saraikela: चांडिल में अपराधियों ने हथियार के बल पर परिवार को बंधक बना की लूटपाट, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

October 11, 2026

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल, वाटर कैनन, रबर बुलेट और टियर गैस गन के इस्तेमाल का किया अभ्यास

October 11, 2026

Jamshedpur Court Dicision: अबीर-गुलाल लगाने को लेकर विवाद में कोवाली के मझगांव में मारपीट के मामले में 7 आरोपी दोषी करार

October 11, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group