Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Saraikela- Kharsawa News :उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष जोर
    Breaking News

    Saraikela- Kharsawa News :उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष जोर

    News DeskBy News DeskJanuary 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    सरायकेला-खरसावां।

    समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त–सह–जिला दंडाधिकारी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (BEEO), प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (BPO), संकुल संसाधन व्यक्ति (CRP), प्रखंड संसाधन व्यक्ति (BRP) सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने, विद्यार्थियों की कक्षा उपस्थिति में वृद्धि, आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता (FLN) मिशन के लक्ष्यों की प्राप्ति तथा शिक्षकों की नियमित उपस्थिति एवं समयबद्ध अध्यापन कार्य पर विशेष बल दिया गया।
    उन्होंने निर्देश दिया कि बिना सूचना के लगातार अनुपस्थित शिक्षकों एवं कर्मियों की सूची तैयार कर, विभागीय दिशा-निर्देशों के आलोक में उनके विरुद्ध निलंबन एवं बर्खास्तगी की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए।
    साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि सहसे बच्चे विद्यालयों में स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन रोस्टरवार पूर्ण किया जाए तथा छूटे हुए शत-प्रतिशत बच्चों का आधार नामांकन एवं जन्म प्रमाण पत्र निर्माण की प्रक्रिया में शीघ्रता लाई जाए।

    उपायुक्त ने कहा कि जिन विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति लगातार कम पाई जा रही है, वहाँ जनसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से अभिभावकों एवं ग्रामीणों को जागरूक किया जाए। इस कार्य में स्थानीय पदाधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों का सहयोग लिया जाए।
    उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सभी BEEO, BRP एवं CRP अपने-अपने नामित विद्यालयों का नियमित भ्रमण करें, शिक्षण की गुणवत्ता एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति की समीक्षा करें तथा विद्यार्थियों की नियमित काउंसलिंग कर अध्ययन के प्रति उनकी रुचि बढ़ाने का प्रयास करें।

    Rail News : ब्रेक बाइंडिंग’ के कारण आरा-दुर्ग दक्षिण बिहार एक्सप्रेस के कई डिब्बों से उठने लगा धुआं, दो बार रोकनी पड़ी ट्रेन

    बैठक में ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की ऑनलाइन उपस्थिति, आवासीय विद्यालयों में नामांकन की स्थिति, तथा समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत विद्यालयों में उपलब्ध संरचनात्मक सुविधाओं, निर्माण एवं मरम्मति कार्यों तथा खेल-कूद गतिविधियों की भी विस्तृत समीक्षा की गई।
    उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिले के सभी विद्यालयों में छूटी हुई किशोरियों को सवित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से जोड़ने हेतु आवेदन प्राप्त कर शीघ्र विभाग को प्रेषित किया जाए, ताकि पात्र किशोरियों को समय पर योजना का लाभ मिल सके।

    बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय, चक्रधरपुर (राजनगर) का भवन जर्जर अवस्था में है। इस पर उपायुक्त ने बच्चों को वैकल्पिक भवन में स्थानांतरित कर शैक्षणिक कार्य सुचारु रूप से संचालित करने तथा भवन मरम्मति एवं अतिरिक्त कक्षा निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया।

    इसके साथ ही उपायुक्त ने सभी विद्यालयों में फोलिक एसिड एवं आयरन टैबलेट वितरण से संबंधित डाटा का पोर्टल पर समय पर प्रविष्टि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
    कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए ड्रेस मद की राशि, आवंटन प्राप्त होते ही, DBT के माध्यम से बच्चों के खाते में भेजने का भी निर्देश दिया गया।

    Chaibasa : बहन से छेड़छाड़ कर रहा था एक व्यक्ति, भाई ने कूल्हाड़ी से बेरहमी से कर दी हत्या

    जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित ऐसे आवेदन जो किसी कारणवश अस्वीकृत हो गए हैं, उन्हें सुधार कर पुनः प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय के माध्यम से अग्रसारित करने तथा शत-प्रतिशत बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

    उपायुक्त ने कहा कि नगरपालिका आम निर्वाचन-2026 के समापन के पश्चात प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों में प्रतिनियुक्त शिक्षक अपने मूल दायित्वों में वापस योगदान देना सुनिश्चित करें।

    अंत में उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता तथा बच्चों तक योजनाओं का समय पर लाभ पहुँचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए प्रखंड स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग करते हुए शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाए।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Birth Certificate for Students DBT School Uniform District Collector Education Review District Education News E Vidyavahini Portal Education Department Review Meeting FLN मिशन स्कूल Government School News Jharkhand India Education Administration Quality Education Initiative Samagra Shiksha Abhiyan Savitribai Phule Kishori Scheme School Attendance Drive School Infrastructure Review Student Health Check Camp Teacher Attendance Action उपायुक्त निर्देश शिक्षा जिला प्रशासन शिक्षा बैठक शिक्षा विभाग समीक्षा बैठक सरकारी स्कूल मॉनिटरिंग
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rail News : ब्रेक बाइंडिंग’ के कारण आरा-दुर्ग दक्षिण बिहार एक्सप्रेस के कई डिब्बों से उठने लगा धुआं, दो बार रोकनी पड़ी ट्रेन

    April 17, 2026

    Chaibasa : बहन से छेड़छाड़ कर रहा था एक व्यक्ति, भाई ने कूल्हाड़ी से बेरहमी से कर दी हत्या

    April 17, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर के आसमान में दिखे दो फाइटर जेट, कलाईकुंडा एयरबेस से भरी थी उड़ान

    April 17, 2026
    Recent Post

    Rail News : ब्रेक बाइंडिंग’ के कारण आरा-दुर्ग दक्षिण बिहार एक्सप्रेस के कई डिब्बों से उठने लगा धुआं, दो बार रोकनी पड़ी ट्रेन

    April 17, 2026

    Chaibasa : बहन से छेड़छाड़ कर रहा था एक व्यक्ति, भाई ने कूल्हाड़ी से बेरहमी से कर दी हत्या

    April 17, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर के आसमान में दिखे दो फाइटर जेट, कलाईकुंडा एयरबेस से भरी थी उड़ान

    April 17, 2026

    Chaibasa Naxal : सारंडा में मुठभेड़ के बीच दूसरे दिन आईईडी ब्लास्ट, कोबरा का जवान घायल

    April 17, 2026

    Jamshedpur News :गंगा नारायण सिंह जयंती समारोह के लिए मुख्यमंत्री को दिया गया आमंत्रण

    April 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group